• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुश्किलें भी नहीं बनने दीं राह का रोड़ा और समाज को दिया संदेश

bhilwara news : gave the message to society - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। यदि मन में हौसला हो तो मुश्किलें भी राह का रोड़ा नहीं बनती हैं। यही जज्बा लेकर भीलवाड़ा में एक दिव्यांग ने न केवल जिंदगी की जंग जीत ली, बल्कि अपने हौसलों पर पूरे परिवार के लिए मिसाल बने हुए हैं। बचपन से किशोरावस्था तक भारी परेशानियों का डटकर मुकाबला करते हुए उन्होंने समाज को संदेश दिया है। शहर के अजमेर चौराहे पर रहने वाले भैरूंलाल लुहार जन्म से ही दिव्यांग हैं। उनके दोनों पैरों में न उठने की शक्ति है और न ही चलने की। इस पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और सारा ध्यान पढ़ाई में लगा दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और जिला उद्योग केंद्र में नौकरी पा ली। इसके बाद उनका विवाह भी हुआ और उनके तीन पुत्रियां भी हैं। जिला उद्योग केंद्र में वरिष्ठ लिपिक भैरूंलाल का कहना है कि जब वे 5 वर्ष के थे तब उनके घर के आगे होकर अध्यापक बसंती लाल सुराणा निकले। सुराणा स्वयं दिव्यांग थे। उन्होंने मेरे माता-पिता को मुझे पढ़ाने के लिए कहा। इस पर मुझे एक सरकारी विद्यालय में पढऩे भेजा गया। गुरुजनों और माता-पिता की मदद से आज मैं इस मुकाम पर पहुंच पाया हूं। भैरूंलाल के अनुसार अगर मेरे पैर सही होते तो निश्चित तौर पर सेना में ही भर्ती होता और देश की सेवा करता।
समाज में दिव्यांगों की स्थिति के सवाल पर भैरूंलाल ने कहा कि समाज में कई लोग हैं, जो आज भी दिव्यांगों को हीन भावना से देखते हैं और उन्हे आगे नहीं बढऩे देना चाहते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी दिव्यांगों को एक अच्छी योजना चलाकर लाभान्वित करें। वहीं भैरूंलाल की पत्नी संपतदेवी ने कहा कि हमारी सगाई के समय लोगों ने कई सवाल उठाए थे, लेकिन मेरे पिता ने इनके हौसले को देखकर समाज की बातें अनसुना कर शादी करवा दी।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-bhilwara news : gave the message to society
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara news, gave, message, society, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved