• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आजम खान ने किया चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत, बेटे ने बांटी मिठाइयां

azam khan welcome election commission decision in rampur - Rampur News in Hindi

रामपुर। काफी समय से विवाद में पड़ी समाजवादी पार्टी और पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल अखिलेश यादव को दिए जाने के चुनाव आयोग के फैसले के बाद रामपुर में अखिलेश समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान ने रामपुर के बाहर से ही बयान जारी कर इस फैसले का स्वागत किया और ख़ुशी का इजहार किया। आज़म खान के पुत्र और समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर की ही स्वार विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अब्दुल्लाह आजम खान ने अपने पिता की गैर मौजूदगी में खुशियाँ मना रहे और भांगड़ा कर रहे कार्यकर्ताओं की अगुवाई की और मिठाई बांटी। अब्दुल्लाह आजम खान ने कहा यहां कल भी सब समाजवादी था और आज भी समाजवादी है। आज इस बात की खुशी है की आवाम ने साइकिल को जीत लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग इस बात से खुश हो रहे थे अब उनसे कहना चाहते हैं की सपा के रास्ते में कोई नहीं आ सकता। हम फिर सरकार बनायेंगे। चुनाव आयोग के फैसले के बाद खुलकर अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे आज़म खान ने अभी तक अपने को इस विवाद से दूर रखा था और खुलकर किसी भी पक्ष की तरफदारी नहीं की थी।

[@ पंजाब चुनाव विशेषः लंबी में होगा त्रिकोणात्मक मुकाबला, बादल को घेरा]

यह भी पढ़े

Web Title-azam khan welcome election commission decision in rampur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: azam, khan, welcome, election, commission, decision, rampur, up election, politics, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rampur news, rampur news in hindi, real time rampur city news, real time news, rampur news khas khabar, rampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved