आजम खान ने किया चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत, बेटे ने बांटी मिठाइयां

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 जनवरी 2017, 10:17 AM (IST)

रामपुर। काफी समय से विवाद में पड़ी समाजवादी पार्टी और पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल अखिलेश यादव को दिए जाने के चुनाव आयोग के फैसले के बाद रामपुर में अखिलेश समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान ने रामपुर के बाहर से ही बयान जारी कर इस फैसले का स्वागत किया और ख़ुशी का इजहार किया। आज़म खान के पुत्र और समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर की ही स्वार विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अब्दुल्लाह आजम खान ने अपने पिता की गैर मौजूदगी में खुशियाँ मना रहे और भांगड़ा कर रहे कार्यकर्ताओं की अगुवाई की और मिठाई बांटी।

अब्दुल्लाह आजम खान ने कहा यहां कल भी सब समाजवादी था और आज भी समाजवादी है। आज इस बात की खुशी है की आवाम ने साइकिल को जीत लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग इस बात से खुश हो रहे थे अब उनसे कहना चाहते हैं की सपा के रास्ते में कोई नहीं आ सकता। हम फिर सरकार बनायेंगे।
चुनाव आयोग के फैसले के बाद खुलकर अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे आज़म खान ने अभी तक अपने को इस विवाद से दूर रखा था और खुलकर किसी भी पक्ष की तरफदारी नहीं की थी।

[@ पंजाब चुनाव विशेषः लंबी में होगा त्रिकोणात्मक मुकाबला, बादल को घेरा]