• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राजस्थान,ओडिशा के कोर्टो से स्टे ज्यादा

नई दिल्ली। राजस्थान और ओडिशा में निचली अदालतें मामलों में 12 और 51 के बीच स्थगन देती हैं हालांकि दीवानी प्रçRया संहिता के तहत इसकी अधिकतम अनुमति तीन है जिसकी वजह से मुकदमों का निपटारा करने में काफी विलंब होता है। यह बात विधि मंत्रालय ने कही है। मंत्रालय ने पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा की जाने वाली अक्षम और अवैज्ञानिक जांच को भी मामलों के निस्तारण में विलंब के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मंत्रालय ने कहा कि दीवानी प्रक्रिया संहिता के अनुसार दीवानी मामलों के मुकदमे के दौरान अधिकतम तीन स्थगन दिए जा सकते हैं। विधि मंत्रालय द्वारा एडवाइजरी काउंसिल ऑफ द नेशनल मिशन फॉर जस्टिस डिलीवरी एंड लीगल रिफॉर्म्स की 18 अक्टूबर को होने वाली बैठक के लिए तैयार नोट में कहा गया है,हालांकि जैसा सर्वज्ञात है कि इस मानदंड का विरले ही पालन किया जाता है। मिसाल के तौर पर राजस्थान में दीवानी मामलों में जिला एवं निचली अदालतों में औसत स्थगनादेशों की संख्या 12 से 42 के बीच होती है, जबकि फौजदारी मामलों में यह 4 से 34 के बीच होती है।

यह भी पढ़े

Web Title-anya-02: courts in rajasthan,odisha frequently grant stay which delays justice delivery system
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: courts, rajasthan, odisha, stay , delays, justice delivery system, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved