• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमीन पठान राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष बने

Amin Pathan became the president of the State Haj Committee - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कोटा के अमीन पठान शनिवार को राजस्थान राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। करबला रोड स्थित हज हाउस में इसके लिए एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में राजस्थान राज्य हज कमेटी के सभी सदस्यों ने पठान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पठान ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष के रूप में वे केन्द्रीय हज कमेटी में हज यात्रा के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठायेंगे और प्रदेश से हज के लिए जाने वाले मुस्लिम भाइयों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखेंगे। इससे पूर्व राज्य सरकार ने हज कमेटी के सदस्य के रूप में विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी लाम्बा नागौर, मोहम्मद अशफाक बारां मोहम्मद आदमखान कादरी चोहटन, मौलाना जफरूल हसन जलालपुरी जयपुर, अमीन पठान कोटा, जाकिर झुंझुनूंवाला झुंझुनूं, डाॅ. तस्लीम बानो जयपुर, मोहम्मद तौफीक गुरारा खण्डेला, मुश्ताक अहमद जयपुर, अबु बकर नकवी अध्यक्ष राजस्थान राज्य मुस्लिम वक्फ बोर्ड तथा सदस्य सचिव को सदस्य नियुक्त किया।

यह भी पढ़े

Web Title-Amin Pathan became the president of the State Haj Committee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amin pathan, haj committee, rajasthan, jaipur, cm raje, ashok parnami, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved