• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासन का चाबुक

actin against Encroachers in faizabad - Ayodhya News in Hindi

फैजाबाद। चुनावी निषेधाज्ञा का लाभ उठाते हुए अवैध अतिक्रमण करने वालों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी विवेक कुमार के निर्देशन में अभियान शुरू किया गया है। अभियान की बागडोर एडीएम सीटी विनोद कुमार ने स्वंय संभाल रखी है, साथ में नगर पालिका प्रशासन और जेसीबी मशीनों के द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए, जिलाप्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया है, इस कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गयी है। शहर की रीडगंज, जमुनियाबाग, चैक, रिकाबगंज सहित प्रमुख मार्गों पर कब्जा बनाये टीन शेड, बांस-बल्ली और अवैध कब्जे को जेसीबी मशीनों द्वारा हटाया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा मिले निर्देश पर शहर में लगे होर्डिंग, पोस्टर भी उतारे जा रहें हैं। साथ ही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये जिलाप्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान में शामिल यातायात विभाग ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को आड़ा-तिरछा न खड़ा करने के लिये एनाउंस भी किया जा रहा है। इस अभियान से एडीएम सीटी विनोद कुमार, फैजाबाद के ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला, नगर कोतवाल अरूण कुमार राय सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

[@ EXCLUSIVE: पांच राज्यों के चुनाव में आखिर किसके सर होगा ताज?]

यह भी पढ़े

Web Title-actin against Encroachers in faizabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actin, against, encroachers, faizabad, up, uttar pradesh, election, hindi news, ayodhya, , news in hindi, breaking news in hindi, faizabad news, faizabad news in hindi, real time faizabad city news, real time news, faizabad news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved