• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेंटिंग कॉम्पिटिशन में 600 बच्चों ने उकेरे चित्र

600 children sculpted portrait painting competition - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर। अलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रीक -119 की ओर से अलायंस कल्ब इंटरनेशनल के सिग्नेचर प्रोजेक्ट एन्वायरन्मेंट प्रोटेक्शन और ग्लोबल वार्मिंग पर पेंटिंग कॉम्पिटिशन हुआ। मुकाबले के 600 प्रतियोगियों में से 4 पेंटिंग्स सलेक्ट की गईं। इन चार पेंटिंग को इंटरनेशनल सचिव एैली एम.पी.एस. भारज के सुपुर्द करने के लिए एक समारोह होटल शिराज रिजैंसी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला गवर्नर एैली अशोक पुरी ने की तथा इसके प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली सोमेश के वर्मा और प्रोग्राम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल सचिव एैली एम.पी.एस. भारज थे। पेंटिंग मुकाबले में स.स.स. स्कूल रेलवे मंडी (लडकियां), स.स.स. स्कूल (लड़के) घंटाघर, स.स.स. स्कूल मुरादपुर नरियाल, मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, स.स.स. स्कूल बसी गुलाम हुसैन तथा स.स.स. स्कूल मनडाली ऊना (हि.प्र.) के 600 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
इस प्रोग्राम को साकार करने के लिए अलायंस क्लब के होशियारपुर ग्रेटर, होशियारपुर हीरो, होशियारपुर यूनिक, होशियारपुर वुमैन रिपब्लिक, बसी गुलाम हुसैन और अलायंस कलब ऊना ने योगदान दिया है।
जिला स्तरीय चुनाव के लिए प्रोफः भारत भूषण भारती, प्रोः जसपाल सिंह तथा एैली परमिंदर कुमार, एैली विकास कटूरीया, एैली संजीच शर्मा, एैली परवेश कुमार, एैली सतीश सूद तथा एैली उमेश कुमार का विशेष योगदान रहा है।
इस अवसर पर एैली एम.पी.एस. भारज ने इंटरनेशनल सिग्नेचर प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए जिला गर्वनर एैली अशोक पुरी तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली सोमश के वर्मा को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि मानव को बचाने के लिए पर्यावरण का बचना बहुत जरूरी है। इसके पश्चात जिला गर्वनर एैली अशोक पुरी ने हरप्रीत (प्रथम), तनु (द्वितीय), रिचा और अवंतिका के (तृतीय) स्थान की जानकारी दी और बताया कि हमारा डिस्ट्रक्ट इसी तरह अलायंस के सभी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा।

कार्यक्रम के आखिर में एैली एम.पी.एस. भारज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

[@ Punjab Election : अपने ही अपनों को ले डूबेंगे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-600 children sculpted portrait painting competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 600, children, sculpted, portrait , painting, competition, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved