• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब: एफबीआई का वीडियो वायरल होने के बाद टांडा एसएचओ लाइन हाजिर, एसपी जालंधर ग्रामीण करेंगे जांच

Punjab: Tanda SHO transferred to Police Lines after FBI video goes viral; Jalandhar Rural SP to investigate - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टांडा के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले की जालंधर के एसपी प्रामीण जांच करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एफबीआई की तरफ से कुछ आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है। वीडियो वायरल होने के बाद होशियारपुर के एसएसपी की ओर से कार्रवाई करते हुए टांडा एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार डीआईजी की तरफ से इस मामले में इंक्वायरी मार्क कर दी गई है।
एसएसपी ने बताया कि फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो और जानकारी के आधार पर सामने आया है। अभी तक भारत सरकार या पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
एसएसपी ने आगे कहा कि मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर एसएचओ टांडा को लाइन हाजिर किया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Tanda SHO transferred to Police Lines after FBI video goes viral; Jalandhar Rural SP to investigate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fbi video goes viral, punjab, jalandhar rural sp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved