• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की रेड, सुबह 5 बजे पहुंची टीम

Punjab: ED raids former minister Sunder Sham Arora home in Hoshiarpur, team arrives at 5 a.m. - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर । पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीमें उनके आवास पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। इस दौरान सुंदर शाम अरोड़ा अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। अधिकारियों के साथ सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान भी हैं। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ईडी की टीम किस मामले में पहुंची है और क्या कार्रवाई की जा रही है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकानों पर पहले भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व में उनके खिलाफ आयकर विभाग और विजिलेंस की जांच हो चुकी है। मंत्री पद पर रहते हुए उन पर कई मामलों में भ्रष्टाचार और घोटाले के गंभीर आरोप लगे थे।
एक चर्चित मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा भी उन पर कई अन्य आरोपों की जांच चल रही है।
सोमवार सुबह हुई ईडी की इस रेड के बाद होशियारपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी मामले में हो सकती है। हालांकि इस पूरे मामले में एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: ED raids former minister Sunder Sham Arora home in Hoshiarpur, team arrives at 5 a.m.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, ed raids former minister sunder sham arora home in hoshiarpur, ed raids, sunder sham arora, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved