• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नदी एवं नाले उफान पर, छह लोग पेड़ पर चढ़े

भोपाल। मध्यप्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड में जारी बारिश ने बाढ़ के हालात बना दिए हैं। बाढ़ से कई गांव जलमग्न हैं, नदी एवं नाले उफान पर है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सतना जिले में तो बाढ़ से घिरे मगराज गांव के छह लोग जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाया गया है। विंध्य क्षेत्र के रीवा, सतना और बुंदेलखंड के छतरपुर, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ में बारिश का दौर जारी है। रीवा जिले में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं बांधों का पानी टमस नदी में छोड़े जाने से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और नदी किनारे बसे गांव के डूबने का खतरा मंडराने लगा है।

यह भी पढ़े

Web Title-6 people climbed trees surrounded by flood waters in Satna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 6 people, climbed trees, surrounded, flood waters, satna, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved