• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

50 कर्मियों को दिया कैशलेस लेनदेन का प्रशिक्षण

50 personnel were trained in cashless transactions - Fatehabad News in Hindi

टोहाना। स्थानीय किसान विश्राम गृह में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की 350 से अधिक कर्मचारियों को दैनिक जीवन में नकद के स्थान पर ऑनलाइन भुगतान के तरीकों की जानकारी देते हुए उन्हें इनका उपयोग करने तथा अपने क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए तैयार किया गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पुराने नोट बंद करने की सराहनीय पहल की है। इस फैसले से लोगों को शुरू में दिक्कतें जरूर होंगी लेकिन धीरे-धीरे महंगाई कम होगी और लोगों का जीवन आसान होगा। इससे देश में कालेधन में भी कमी आएगी और आतंकवादियों तथा नकली नोटों का असर कम होगा। उन्होंने कहा कि लोग नोटबंदी के मामले में प्रधानमंत्री का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के पुराने नोट जमा करने तथा उन्हें नई करेंसी उपलब्ध करवाने के लिए बैंकों पर भारी दबाव है। इसके बावजूद सभी बैंक लोगों को लेन देन में आसानी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। यदि लोग लेन देन के आधुनिक तरीके अपनाएं तो उन्हें न तो बैंक जाना पड़े और न ही जेब में पैसा रखने की जरूरत रहे। इसके लिए उन्होंने मोबाइल व इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन तरीकों से भुगतान करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के लेन देन के लिए चेक, आरटीजीएस, एनईएफटी, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग की मदद लें। एसबीआई बडी व एसबीआई पे नामक ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इसकी मदद से हर प्रकार के भुगतान के साथ-साथ किसी अन्य व्यक्ति के किसी भी बैंक के खाते में रकम भेजी जा सकती है। इसके माध्यम से मोबाइल रिचार्ज या किसी भी प्रकार की खरीददारी भी की जा सकती है। इंटरनेट बैंकिंग को अपनाकर और चेक व एटीएम का इस्तेमाल करने वालों को बैंक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-50 personnel were trained in cashless transactions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 50 personnel were trained in cashless transactions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved