• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Congress organizational brainstorming session in Fatehabad, emphasis on strengthening the organization up to the booth level - Fatehabad News in Hindi

खास खबर। फतेहाबाद हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वीरवार को फतेहाबाद में फतेहाबाद, रतिया और टोहाना विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान फतेहाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार घबराई हुई है और लगातार इसमें अड़चनें पैदा करने का प्रयास कर रही है। कोटा, देहरादून और प्रयागराज में कार्यक्रमों में व्यवधान डालने की कोशिश की गई और अब 22 अगस्त को पुणे में होने वाले कार्यक्रम से पहले एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर 14 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि वह देश के युवाओं से इतना क्यों डरती है। उन्होंने कहा, “भाजपा जितनी अधिक अड़चनें पैदा करेगी, ‘छात्रों की गूंज’ की आवाज उतनी ही मजबूती से उठेगी। युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और पुणे का कार्यक्रम पूरी मजबूती के साथ सफल होगा।”
संजय दत्त ने कहा कि देशभर में पहले ही लाखों युवा ‘छात्रों की गूंज’ से जुड़ चुके हैं और आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का कार्यक्रम विशेष रूप से लड़कियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। देश की बेटियां न रुकेंगी, न झुकेंगी और न थमेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने Special Intensive Revision (SIR) को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर SIR से संबंधित कांग्रेस की मांगों, आपत्तियों और चिंताओं को उनके समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि SIR की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए। किसी भी स्थिति में किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से बाहर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटना उसके मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक SIR की निगरानी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूचियों का अध्ययन कर रहे हैं और जहां भी किसी पात्र मतदाता का नाम हटाए जाने या किसी प्रकार की अनियमितता का मामला सामने आएगा, उसे मजबूती के साथ चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे SIR की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लें और अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूचियों की बारीकी से जांच करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में रहे और किसी भी पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। इस मौके पर विधायक परमवीर सिंह तथा बलवान सिंह दौलतपुरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. विनीत पूनिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा तथा सरदार निशान सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन व कनेक्ट सेंटर इंचार्ज दीपक लांबा अग्रणी संगठनों, विभागों तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress organizational brainstorming session in Fatehabad, emphasis on strengthening the organization up to the booth level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana congress organizational meeting, aicc haryana in-charge sanjay dutt, hpcc chief rao narendra singh, fatehabad ratia tohana congress worker meet, special news fatehabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved