• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिले के 4.34 लाख बच्चों को दी जाएगी एलेबेन्डाजोल की गोली

4.34 million children in the Tonk district will be Elebendajol Tablet - Tonk News in Hindi

टोंक । जिले में राष्ट्रीय कृमि दिवस दस फरवरी को एक से 19 साल तक के 4लाख 34 हजार 127 बच्चों को एलेबेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी एल मीना ने बताया कि जिसकी विधिवत शुरुआत राजकीय बालिका विद्यालय बग्गीखाना टोंक में नौ फरवरी को दोपहर एक बजे जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव द्वारा की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी एल मीना ने पत्रकारों को बताया कि एक से उन्नीस साल तक के बच्चों में पोषण के स्तर को सुधारने एवं कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए आंगनबाडी एवं स्कूलों के माध्यम से दस फरवरी को राष्ट्रीय डिवार्मिंग दिवस आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए जिले में 1471 आंगनबाडी केन्द्रो में 1लाख 10हजार 938 बच्चों को तथा सरकारी एवं निजी स्कूलों में 3 लाख 23 हजार 189 बच्चों को एलेबेण्डाजोल की दवाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दस फरवरी को एलेबेण्डाजोल की गोली लेन से वंचित रहे बच्चों को पन्द्रह फरवरी को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाएगा जिस दिन वंचित बच्चों को यह दवाई दी जाएगी। डॉ.जी एल मीना ने बताया कि एक से उन्नीस साल तक के 4लाख 34 हजार 127 बच्चों को एलेबेन्डाजोल की गोली दिए जाने के लिए निदेशालय से आईईसी सामग्री एवं एलेबेण्डाजोल टेबलेट प्राप्त हो चुकी हैं। जिसकी मॉनिटरिंग के लिए जिले में 68 टीमों का गठन किया गया हैं। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-4.34 million children in the Tonk district will be Elebendajol Tablet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk district, elebendajol tablet, national worm day, 10 february 4-34 million children, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved