• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

11 हजार हेक्टेयर ऊसर भूमि सुधारने की कवायद

11 thousand hectares of fallow land reform exercise in up - Lucknow News in Hindi

अभिषेक मिश्रा,लखनऊ।उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम ने इस साल 11 हजार हेक्टेयर ऊसर भूमि को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। ऊसर भूमि सुधार से करीब 43 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। निगम ने भूमि सुधारने के चयन में अधिकतर छोटे किसानों को शामिल किया है। भूमि सुधारने की प्रक्रिया के दौरान पहली भार धान की खेती की जाएगी।उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम पिछले सात साल से प्रदेश में ऊसर भूमि को सुधारने का कार्यक्रम चला रहा है। भूमि सुधारने में होने वाला अधिकतर खर्च र्वल्ड बैंक वहन करता है। निगम ने इस साल प्रदेश के 32 जिलों में 11 हजार हेक्टेयर भूमि को सुधारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लखनऊ, इलाहाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, गाजीपुर, बाराबंकी सहित 32 जनपदों के 43 हजार किसानों को भूमि सुधार का लाभ मिलेगा। निगम ने भूमि सुधारने के कार्यक्रम के तहत छोटे किसानों का चयन किया है जिनके पास एक या दो हेक्टेयर से कम भूमि है। निगम ने किसानों को चयन करने में अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को प्राथमिकता दी है।निगम के वरिष्ठ अधिकारी केबी त्रिवेदी ने बताया कि भूमि के चयन का काम पूरा हो गया है। चयनित की गयी भूमि में मेड़बंदी, समतलीकरण व सम्पर्क नाली बनाने का काम किया जा रहा है। खेत में पानी भरने के लिए बोरिंग बनायी जाएगी।बोरिंग से खेत में पानी भरने के बाद किसानों को जिप्सम बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में धान की खेती की जाएगी। जिन किसानों की ऊसर भूमि का चयन किया गया है उन किसानों को खेत सुधारने से लेकर धान की बुआई तक सभी मदद की जाएगी। निगम के अधिकारी चयनित खेतों में चल रहे सुधारीकरण के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।निगम अब तक सात वर्षो में एख लाख बीस हजार आठ सौ बत्तीस हेक्टेयर ऊसर भूमि को सुधार चुका है। र्वल्ड बैंक के दल ने गत दिनों भूमि सुधार कार्यक्रम का भौतिक सत्यापन किया था। दल ने कई जिलों का निरीक्षण करने के बाद ऊसर भूमि सुधार कार्यक्रम पर संस्तुष्टि व्यक्त की थी और निगम को भविष्य में भूमि सुधारने के लिए धन देने का आश्वासन दिया था।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-11 thousand hectares of fallow land reform exercise in up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 11 thousand, hectares, fallow, land reform exercise, up goverment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved