• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैमसंग ने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस10, एस10प्लस लांच किया

Samsung unveils flagship Galaxy S10, S10 plus smartphones - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। एप्पल की टक्कर में सैमसंग ने गुरुवार को यहां बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियो में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स -गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10प्लस, किफायती गैलेक्सी एस10ई और गैलेक्सी एस5जी लांच किए। कंपनी ने अभी तक इन डिवाइसों की भारत में कीमत की घोषणा नहीं की है। सैमसंग ने इन डिवाइसों में नया ‘इनफिनिटी-0’ स्क्रीन दिया है, जिसमें बहुत छोटा सा कैमरा होल है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स को कोई नॉच नहीं मिलेगा, जैसा कि आईफोन्स में होता है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के आईटी और मोबाइल कम्यूनिकेशंस के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीजे कोह ने कहा, ‘‘गैलेक्सी एस10 में तकनीकी रूप से उत्कृष्ट डिस्प्ले, कैमरा और प्रदर्शन नवोन्मेष को शामिल किया गया है। इसका निर्माण ग्राहकों को ध्यान में रखकर किया गया है, सैमसंग स्मार्टफोन प्रौद्योगिकी के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए उद्योग का एक दशक नेतृत्व करने की अपनी क्षमता का लाभ उठा रहा है।’’
एप्पल के आईफोन एक्सआर से सैमसंग के किफायती फोन गैलेक्सी एस10ई की सीधी टक्कर होगी। हालांकि इसमें महंगे गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10प्लस वाले सारे फीचर्स नहीं हैं, जिसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, उन्नत कैमरे या कव्र्ड डिस्प्ले शामिल है। लेकिन इसमें प्रोसेसर वही लगाया गया है, जोकि नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। इसकी कीमत 749 डॉलर (करीब 53,000 रुपये) से शुरू होती है।
गैलेक्सी एस 10 की कीमत 849 डॉलर (करीब 60,00 रुपये) से शुरू होती है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samsung unveils flagship Galaxy S10, S10 plus smartphones
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samsung, galaxy s10, galaxy s10 plus, smartphones, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved