• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रियलमी के वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट ने 20 करोड़ यूनिट का आंकड़ा किया पार

Realmes global smartphone shipments cross 200 million units - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली। भारत में तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की है। इसके वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट ने सफलतापूर्वक 20 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है। काउंटर प्वाइंट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 करोड़ से ज्यादा वैश्विक शिपमेंट द्वारा, रियलमी ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक लीडिंग स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है, बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है और दुनिया भर में युवाओं के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए अपने डेडीकेशन को आगे बढ़ाया है। यह महत्वपूर्ण वृद्धि मजबूत विपणन प्रयासों और उनके उत्पादों में कई नवाचारों का परिणाम है, जिसमें देश में 5जी-सक्षम स्मार्टफोन के रोलआउट का नेतृत्व करना भी शामिल है।
शुरू से ही, रियलमी का प्राथमिक उद्देश्य अपने प्रोडक्ट्स में पावरफुल परफॉर्मेंस और इनोवेटिव डिजाइन प्रदान करना रहा है, जिससे दुनिया भर के युवाओं के लिए एक सुखद अनुभव सुनिश्चित हो सके।
रियलमी ने 2022 में अपनी 'सिंपली बेटर स्ट्रैटेजी' लॉन्च की ताकि प्रोडक्ट्स की प्रत्येक जनरेशन में अत्याधुनिक तकनीक हो, जिससे उद्योग में अग्रणी स्थान पर रियलमी की स्थिति मजबूत हो। यह रणनीति डिजाइन, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस पर जोर देती है, जिसका लक्ष्य बेहतर टेक्नोलॉजी, डिजाइन और परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस प्रदान करना है जो उम्मीदों से अधिक है।
कंपनी को स्थानीय साझेदारों की मदद से आगे बढ़ने की अपनी क्षमता पर भरोसा है। "लीप-फॉरवर्ड क्लाइंबिंग प्लान" के साथ, रियलमी का लक्ष्य इनोवेशन, यूथफुल अपील और 5जी जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित अगले पांच वर्षों के भीतर दुनिया भर में युवा यूजर्स के लिए शीर्ष पसंद बनना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Realmes global smartphone shipments cross 200 million units
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: realme, smartphone, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved