• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वनप्लस-8 सीरीज के सभी स्मार्टफोन 5-जी सपोर्ट के साथ होंगे लॉन्च

OnePlus 8 series will be all 5G devices, confirms CEO Pete Lau - Gadgets News in Hindi

बीजिंग। आगामी वनप्लस-8 सीरीज के सभी स्मार्टफोन अब 5-जी सपोर्ट के साथ ही लॉन्च होंगे। कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने इसकी पुष्टि की है। लाउ ने सीएनईटी से विशेष रूप से बात करते हुए बताया कि इस सीरीज के स्मार्टफोन 5-जी के साथ बाजार में उतारे जाएंगे। रिपोर्ट में लाउ के हवाले से कहा गया है, "मैं 5-जी शुरू करने और इसमें दीर्घकालिक निवेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराता हूं। हम 5-जी में कई वर्षो से निवेश कर रहे हैं और हम इसे आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।"
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को अप्रैल में अपनी इस अगली पीढ़ी के स्मार्टफोन के लॉन्च करने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि होना बाकी है।
स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिप प्रोसेसर और एंड्रॉएड 10 बिट्स के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।
लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पेश किया जाने वाला है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-OnePlus 8 series will be all 5G devices, confirms CEO Pete Lau
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: oneplus, oneplus 8 series, 5g devices, pete lau, वनप्लस-8 सीरीज, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved