• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फेसबुक ने की नई कॉर्पोरेट मानवाधिकार नीति की घोषणा

Facebook announces new corporate human rights policy - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली । मानवाधिकारों का उल्लंघन किए जाने के मामले में फेसबुक की भूमिका की अकसर आलोचना होती रही है। अब इसने ऑनलाइन एक नई कॉर्पोरेट मानवाधिकार नीति की पेशकश की है, जिसमें मानवाधिकार रक्षकों का समर्थन करने के लिए सभी सोशल नेटवर्क और एक कोष शामिल हैं। इस नई नीति का निर्धारण मानवाधिकार मानकों के आधार पर किया गया है। फेसबुक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें संयुक्त राष्ट्र मार्गदर्शक सिद्धांत व्यापार एवं मानवाधिकार भी शामिल है। बुधवार को मानवाधिकार की निदेशक मिरांडा सिसंस ने कहा, "हम इन मानकों को अपने ऐप, प्रोडक्ट्स, नीतियों, प्रोग्रामिंग और व्यवसाय के प्रति अपने समग्र दृष्टिकोण पर किस तरह से लागू करेंगे, यह इन्हीं सब पर निर्भर करेगा। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खतरा जैसे मानवाधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों की बात अपने बोर्ड ऑफ डिरेक्टर्स के सामने रखेंगे।" फेसबुक की तरफ से हर साल एक पब्लिक रिपोर्ट भी जारी किया जाएगा, जिसमें इस बात की जानकारी रहेगी कि इसके प्रोडक्ट्स, पॉलिसी या बिजनेस से संबंधित क्रियाकलापों के दौरान सामने आए मानवाधिकार से संबंधित मुद्दों का इसने किस तरह से निपटारा किया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Facebook announces new corporate human rights policy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: facebook, corporate, human rights policy, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved