• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

दिव्यांग की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर की थी हत्या

वह मलकाना स्थित अपने घर आने से भी डरता था इसलिये उसने सोमवीरा के साथ मिल कर बलजीत की हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन 9 फरवरी को किसी अज्ञात युवक ने बलजीत सिंह को डेरे से बुला कर किसी शैलर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मोटर साइकिल पर बिठा कर शैलर के पास ले आया व वहां बीरबल पहले ही छिपा बैठा था। एस पी अनुसार वहां पहुंचते ही बीरबल ने उस पर राड से हमला कर दिया जिससे बलजीत सिंह की मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये जिन्हें पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया व उनकी निशान देही पर हत्या के लिये बनाया विशेष राड बरामद करवा लिया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के लिये पुलिस रिमांड पर भेजने की अपील की। जांच अधिकारी अनुसार अदालत ने आरोपियों को एक दिन के लिये पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। एस पी गुरमीत सिंह ने यह भी बताया कि बलजीत सिंह ने वर्ष 2005 में अपनी मुंह बोली माता व तत्कालीन सरपंच अमरजीत कौर व उसके आशिक बलकरण सिंह जोकि पुलिस कर्मचारी था की हत्या की थी जिस कारण बलजीत सिंह को बाद उम्र कैद की सजा हुई थी। परन्तु बाद में वह थोड़ी सजा भुगतने के बाद रिहा हो गया था। नहर से मिला महिला का शव
जिला बठिंडा के थाना नथाना के तहत गोबिंदपुरा नहर से एक महिला का शव मिला है जो नग्न अवस्था में बताया जाता है। इस बात की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा बठिंडा के सदस्य व नथाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस सूत्रों अनुसार शव की पहचान नहीं हो सकी। संस्था के द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार मृतक महिला के एक कान में सोने का कांटा था तथा हाथों में दो चूडिय़ां पहनी हुई थीं। शव कई दिन पुराना लगता है। थाना नथाना पुलिस अनुसार शव को पहचान के लिये सिविल अस्पताल में रखा गया है।

[# लुटेरी दुल्हन और गिरोह पकड़ा, फर्जी शादी कर जेवर लेकर भाग जाती थी]

यह भी पढ़े

Web Title-Divyanga Two arrested in murder case, was killed over old enmity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divyanga two arrested in murder case, was killed over old enmity, crime news in hindi, crime news, bathinda news, bathinda news in hindi, real time bathinda city news, real time news, bathinda news khas khabar, bathinda news, bathinda news in hindi, real time bathinda city news, real time news, bathinda news khas khabar, bathinda news in hindi, divyanga two arrested in murder case, was killed over old enmity
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved