बठिंडा।
गत 9 फरवरी की रात को जिले के थाना रामां के तहत गांव मलकाना में एक 33
वर्षीय दिव्यांग बलजीत सिंह पुत्र कौर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीरबल सिंह पुत्र
गुरचरण सिंह निवासी मलकाना व उसके दोस्त सोमवीरा सिंह पुत्र राजपाल सिंह
निवासी जंडा वाला जिला बठिंडा शामिल हैं। इस हत्या के सम्बंध में मृतक के
भाई शिव राज सिंह के बयान पर थाना रामां में 10 फरवरी को हत्या का मामला
दर्ज किया गया था।
एस पी (ट्रैफिक) गुरमीत सिंह ने आज यहां प्रैस
कान्फ्रैंस दौरान बताया कि एसएसपी स्वपन शर्मा ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी
सुलझाने के लिये आदेश दिया था कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये।
इस हत्या की तह तक पहुंचने के लिये की छानबीन में यह बात सामने आई कि बलजीत
सिंह के साथ बीरबल की पुरानी रंजिश थी तथा दोनों में जगह को लेकर झगड़ा चल
रहा था।
बलजीत सिंह ने बीरबल की पत्नी को वर्ष 2015 में पीटा था। इस
सम्बंध में 11 सितंबर 2015 को थाना रामां में बलजीत सिंह व उसके साथियों पर
केस दर्ज किया गया था। बलजीत सिंह गांव मलकाना के डेरा बाबा चांदी नाथ में
लंगर की सेवा करता था। पुलिस सूत्रों अनुसार बलजीत सिंह ने बीरबल को जान
से मारने की धमकी भी दी थी जिस कारण डर के मारे बीरबल परिवार के साथ गांव
छोड़ कर गांव जंडा वाला रहने लगा था।
[# लुटेरी दुल्हन और गिरोह पकड़ा, फर्जी शादी कर जेवर लेकर भाग जाती थी]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
वह मलकाना स्थित अपने घर आने से
भी डरता था इसलिये उसने सोमवीरा के साथ मिल कर बलजीत की हत्या की साजिश
रची। घटना वाले दिन 9 फरवरी को किसी अज्ञात युवक ने बलजीत सिंह को डेरे से
बुला कर किसी शैलर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मोटर साइकिल पर बिठा कर
शैलर के पास ले आया व वहां बीरबल पहले ही छिपा बैठा था। एस पी अनुसार वहां
पहुंचते ही बीरबल ने उस पर राड से हमला कर दिया जिससे बलजीत सिंह की मौत
हो गई।
हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये जिन्हें पुलिस ने कल
गिरफ्तार कर लिया व उनकी निशान देही पर हत्या के लिये बनाया विशेष राड
बरामद करवा लिया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि
आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां पुलिस ने आरोपियों को
दो दिन के लिये पुलिस रिमांड पर भेजने की अपील की। जांच अधिकारी अनुसार
अदालत ने आरोपियों को एक दिन के लिये पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया
है। एस पी गुरमीत सिंह ने यह भी बताया कि बलजीत सिंह ने वर्ष 2005 में अपनी
मुंह बोली माता व तत्कालीन सरपंच अमरजीत कौर व उसके आशिक बलकरण सिंह जोकि
पुलिस कर्मचारी था की हत्या की थी जिस कारण बलजीत सिंह को बाद उम्र कैद की
सजा हुई थी। परन्तु बाद में वह थोड़ी सजा भुगतने के बाद रिहा हो गया था।
नहर से मिला महिला का शव
जिला
बठिंडा के थाना नथाना के तहत गोबिंदपुरा नहर से एक महिला का शव मिला है जो
नग्न अवस्था में बताया जाता है। इस बात की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा
बठिंडा के सदस्य व नथाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद संस्था के सदस्यों
ने शव को बाहर निकाला। पुलिस सूत्रों अनुसार शव की पहचान नहीं हो सकी।
संस्था के द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार मृतक महिला के एक कान में सोने का
कांटा था तथा हाथों में दो चूडिय़ां पहनी हुई थीं। शव कई दिन पुराना लगता
है। थाना नथाना पुलिस अनुसार शव को पहचान के लिये सिविल अस्पताल में रखा
गया है।
[# लुटेरी दुल्हन और गिरोह पकड़ा, फर्जी शादी कर जेवर लेकर भाग जाती थी]