• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डब्ल्यूसीडी-रायपुर नौकरी अलर्ट: पैरामेडिकल स्टाफ सहित कई पदों पर भर्ती, 18 मई तक मौका

WCD-Raipur Job Alert: Recruitment for Multiple Posts, Including Paramedical Staff; Opportunity Open Until May 18 - Career News in Hindi

रायपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी), रायपुर ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में पैरामेडिकल स्टाफ सहित अलग-अलग कुल 8 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। डब्ल्यूसीडी की ओर से जारी पदों में कानूनी परिवीक्षा अधिकारी (डीसीपीयू), आउटरीच कार्यकर्ता (डीसीपीयू), सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर (सीडब्ल्यूसी), बाल कल्याण अधिकारी/देखभाल कार्यकर्ता (सरकारी बालक गृह, माना कैंप), बाल कल्याण अधिकारी/देखभाल कार्यकर्ता (सरकारी बालिका गृह, माना कैंप), परामर्शदाता (सरकारी बालिका गृह, माना कैंप), गृहणी (सरकारी बालिका गृह, माना कैंप), और पैरामेडिकल स्टाफ (सरकारी बालिका गृह, माना कैंप) का 1-1 पद शामिल है। इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/बोर्ड से संबंधित पद अनुसार एलएलबी, कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट के साथ 12वीं उत्तीर्ण, समाज कार्य/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/विधि/सामाजिक विज्ञान/जन स्वास्थ्य/काउंसलिंग में ग्रेजुएशन एवं काउंसलिंग और संचार में पीजी डिप्लोमा, एएनएम/एमपीडब्ल्यू अथवा शासन द्वारा निर्धारित संस्थान से उपयुक्त अवधि का नर्सिंग ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
इसी के साथ पद के अनुसार कैंडिडेट्स का कंप्यूटर पर एमएस आफिस/कंप्यूटर/वेब-आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में कार्य करने में सक्षम, हिन्दी और अंग्रेजी में 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति और अच्छा संचार कौशल होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट सूची, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार/कौशल परीक्षण, अंतिम योग्यता सूची और प्रतीक्षा सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को सैलरी/स्टाइपेंड पद के अनुसार 10,592 से 27,804 रुपए के बीच प्रतिमाह दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डब्ल्यूसीडी-रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। फिर सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'रायपुर जिले के जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रोजगार कार्यालय के बाजू, राजभवन के पास, घडी चौक रायपुर' पते पर डाक कर दें। इसी के साथ भविष्य के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी सुरक्षित निकालकर रख लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-WCD-Raipur Job Alert: Recruitment for Multiple Posts, Including Paramedical Staff; Opportunity Open Until May 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wcd-raipur job alert, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved