• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमपी में कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर निकली भर्ती

Recruitment for 2,784 Agriculture Extension Officer Posts in MP - Career News in Hindi

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के अच्छी खबर है, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB ने समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये राज्य में कुल 2784 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 03 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 17 जुलाई, 2026 तक अपना फार्म भर सकते हैं। दो अगस्त को होगी परीक्षा आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 02 अगस्त, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली सुबह दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी तैयारी करके परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कंप्यूटर आदि विषयों से 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for 2,784 Agriculture Extension Officer Posts in MP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mpesb recruitment 2026, mpesb group 2 recruitment, agriculture extension officer, mp government jobs, government job 2026, mpesb vacancy, online application, mpesb exam date, mpesb notification, agriculture officer recruitment, madhya pradesh jobs, sarkari naukri, competitive exam, mcq exam, general knowledge, hindi, english, mathematics, reasoning, computer knowledge, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved