• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खुशखबरी: एएआई ने 39 कंसल्टेंट पदों के लिए बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 11 नवंबर तक मौका

Good News: AAI Extends Application Deadline for 39 Consultant Positions; Now Open Until November 11 - Career News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एएआई ने भारतीय सशस्त्र बलों (भारतीय थल सेना/भारतीय नौसेना/भारतीय वायु सेना/भारतीय तटरक्षक बल) के सेवानिवृत्त 'शॉर्ट सर्विस कमीशन' अधिकारियों को अनुबंध के आधार पर कंसल्टेंट के रूप में 39 पदों पर नियुक्त करने के लिए आवेदन एक विज्ञापन प्रकाशित करके आमंत्रित किए हैं। एएआई की ओर से कंसल्टेंट पोस्ट के लिए जारी 39 रिक्तियों में पुणे हवाई अड्डा - सतह आवाजाही नियंत्रण (एसएमसी) के लिए में 11, कानपुर हवाई अड्डा में 2, पूर्णिया हवाई अड्डा में 4, गोवा (डाबोलिम) हवाई अड्डा में 15, पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा (एसएमसी) में 4 और दरभंगा हवाई अड्डा में 3 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो गई और अप्लाई करने की अंतिम तिथि पहले 1 अक्टूबर तक तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 11 नवंबर तक कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने से चूक गए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय नई अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बेसिक एटीसी कोर्स/एटीएम और एल (बेसिक) और जीसीए/एटीएसएस कोर्स होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एएआई के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन कर अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एएआई की ओर से इन अधिकारियों को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जिनका मुख्य कार्य 'जॉइंट यूजर डिफेंस एयरफील्ड्स' (संयुक्त उपयोग वाले रक्षा हवाई क्षेत्रों) पर 'एयर ट्रैफिक सर्विसेज यूनिट' को सहायता प्रदान करना होगा। वहीं, यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध आधार पर होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Good News: AAI Extends Application Deadline for 39 Consultant Positions; Now Open Until November 11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aai, consultant positions, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved