• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंसल्टेंट्स के पदों पर आवेदन शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए ये हैं जरूरी डिटेल

Applications Open for Consultant Positions: Here Are the Essential Details for Registration - Career News in Hindi

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल आठवें वेतन आयोग में कंसल्टेंट्स के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार आठवें वेतन आयोग में बतौर कंसल्टेंट के पद पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बता दें, कंसल्टेंट्स के पदों पर भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यह कर सकते हैं आवेदन सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में अधिकतम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। कंसल्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को छह साल का अनुभव होना चाहिए। कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस ह्यूमन रिसोर्स या आईआर में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास कानून की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित सीनियर कंसल्टेंट उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,80,000 रुपये, कंसल्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,20,000 रुपये और कंसल्टेंट यंग प्रोफेशनल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 90,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Applications Open for Consultant Positions: Here Are the Essential Details for Registration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 8th pay commission, consultant jobs, government jobs india, mba jobs, hr jobs, finance jobs, young professional vacancy, sarkari naukri, latest recruitment, apply online, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved