जिंदगी एक सफर है सुहाना...मेरे सपनों की रानी कब आएगी...कोरा कागज था ये मन मेरा...दूर कहीं जब दिन ढल जाए... ऐसे ही नगमें हैं जो आज हमें हिंदी सिनेमा के बाबू मोशाय यानी काका की याद दिलाते हैं। आज भले वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी खूबसूरत यादें आज भी हमारे दिलों मेेें महफूज हैं। राजेश खन्ना अपने जमाने के बेहतरीन सुपरस्टार थे। उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। राजेश खन्ना के अभिनय के सब इतने कायल हो गए थे कि हर जुबां पर बस उन्हीं का नाम होता था। खात तौर पर लड़कियों के राजेश खन्ना पसंदीदा अभिनेता होते थें आज वो हमारे बीच नहीं हैं पर उनके प्रशंसक आज भी उनकी यादों को संजोए हुए है। राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसके लोग आज भी देखना पसंद करेंगे। इसके साथ ही उनकी फिल्मों के नगमें भी आज भी उतने ही चाव से सुना जाता है जितना की उस समय सुना जाता था। राजेश खन्ना का वास्तविक नाम जतिन खन्ना था। आपको बता दें कि राजेश ने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम बदला था। [@ 2016-फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्टः सलमान नं.1, जानिए टॉप 10 ...]
मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य
प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़
गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण
Daily Horoscope