इस अंदाज में राजेश खन्ना ने किया था डिंपल को प्रपोज, बनी थी फिल्म

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 अक्टूबर 2017, 2:06 PM (IST)

जिंदगी एक सफर है सुहाना...मेरे सपनों की रानी कब आएगी...कोरा कागज था ये मन मेरा...दूर कहीं जब दिन ढल जाए... ऐसे ही नगमें हैं जो आज हमें हिंदी सिनेमा के बाबू मोशाय यानी काका की याद दिलाते हैं। आज भले वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी खूबसूरत यादें आज भी हमारे दिलों मेेें महफूज हैं। राजेश खन्ना अपने जमाने के बेहतरीन सुपरस्टार थे। उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। राजेश खन्ना के अभिनय के सब इतने कायल हो गए थे कि हर जुबां पर बस उन्हीं का नाम होता था। खात तौर पर लड़कियों के राजेश खन्ना पसंदीदा अभिनेता होते थें आज वो हमारे बीच नहीं हैं पर उनके प्रशंसक आज भी उनकी यादों को संजोए हुए है। राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसके लोग आज भी देखना पसंद करेंगे। इसके साथ ही उनकी फिल्मों के नगमें भी आज भी उतने ही चाव से सुना जाता है जितना की उस समय सुना जाता था। राजेश खन्ना का वा​स्तविक नाम जतिन खन्ना था। आपको बता दें कि राजेश ने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम बदला था।


[@ 2016-फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्टः सलमान नं.1, जानिए टॉप 10 ...]

लड़कियां थी उनकी दिवानी
1969 से 1975 के बीच राजेश ने कई सुपरहिट फिल्में दी। उनका करिश्मा कुछ ऐसा था कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम राजेश रखे गए। फिल्म इंडस्ट्री में राजेश को प्यार से काका कहा जाता था। उस दौर में लड़कियां उनकी कायल थी यहां तक सुनन में आया है कि लड़कियां उन्हें खून से खत लिखा करती थी। लड़कियां उनकी फोटो से शादी तक कर ली। कई लड़कियां उनका फोटो तकिये के नीचे रखकर सोती थी। उस समय का एक दिलचस्प किस्सा जब राजेश की सफेद कार किसी स्टुडियो या निर्माता दफ्तर के बाहर रूकती थी तो लड़कियां उस कार को ही चूम लेती थी। लिपिस्टिक के निशान से सफेद रंग की कार गुलाबी हो जाती थी।


[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]

रोमांटिक हीरो के रूप में पसंद किया गया
राजेश खन्ना को रोमांटिक हीरो के रूप में बेहद पसंद किया गया। उनकी आंख झपकाने और गर्दन टेढ़ी करने की अदा के लोग दीवाने हो गए। राजेश खन्ना द्वारा पहने गए कुर्त्ते खूब प्रसिद्ध हुए और कई लोगों ने उनके जैसे कुर्त्ते पहने।


[@ सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल]

आनंद और अवतार करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
अवतार, आराधना, सच्चा झूठा, रोटी, मेरे जीवन साथी, स्वर्ग, द ट्रेन, कुदरत, राजा रानी, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी, महबूब की मेहंदी, आनंद, आन मिलो सजना, आपकी कसम जैसी फिल्मों ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। वैसे तो राजेश खन्ना की फिल्मों के सारे गाने खूब प्रसिद्ध हुए लेकिन सबसे ज्यादा आराधना फिल्म का गाना मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू... उनके कैरियर का सबसे बड़ा हिट गीत रहा। अवतार और आनंद राजेश खन्ना के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जा सकती है, आनंद में उन्होंने कैंसर से ग्रस्त जिंदादिल युवक की भूमिका निभाई। राजेश खन्ना की सफलता के पीछे संगीतकार आरडी बर्मन और गायक किशोर कुमार का भी अहम योगदान रहा। इस तिकड़ी के अधिकांश गीत हिट साबित हुए और आज भी सुने जाते हैं।


[@ जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने]

मुमताज के साथ हिट थी जोड़ी
किशोर ने 91 फिल्मों में राजेश को आवाज दी तो आरडी ने उनकी 40 फिल्मों में संगीत दिया। आपको बता दें कि अपनी फिल्मों के संगीत को लेकर राजेश हमेशा सजग रहते थे। वे गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त स्टुडियो में रहना पसंद करते थे और अपने सुझावों से संगीत निर्देशकों को अवगत कराते थे। मुमताज और शर्मिला टैगोर के साथ राजेश खन्ना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। मुमताज के साथ उन्होंने 8 सुपरहिट फिल्में दी।


[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]

अपने स्टाइल में दिया था शादी का प्रस्ताव
राजेश खन्ना का अफेयर अंजू महेन्द्रू से उन दिनों सरे आम था। ​बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप की वजह नहीं बताई। इसके बाद राजेश खन्ना ने अचानक डिम्पल कपाड़िया से शादी कर करोड़ों लड़कियों के दिल तोड़ दिए। डिम्पल ने बॉबी फिल्म से सनसनी फैला दी थी। हुआ यह था कि एक दिन समुंदर किनारे चांदनी रात में डिम्पल और राजेश साथ घूम रहे थे। अचानक उस दौर के सुपरस्टार राजेश ने कमसिन डिम्पल के आगे शादी का प्रस्ताव रख दिया जिसे डिम्पल ठुकरा नहीं पाईं। शादी के वक्त डिम्पल की उम्र राजेश से लगभग आधी थी। राजेश-डिम्पल की शादी की एक छोटी-सी फिल्म उस समय देश भर के थिएटर्स में दिखाई गई थी। लोग, उनकी शादी की फिल्म देखने सिनेमा हॉल में खिंचे चले जाते।


[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]

राजनीति में भी आए
तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में भी आए। कांग्रेस की तरफ से कुछ चुनाव भी उन्होंने लड़े। जीते भी और हारे भी। लालकृष्ण आडवाणी को उन्होंने चुनाव में कड़ी टक्कर दी और शत्रुघ्न सिन्हा को हराया भी। बाद में उनका राजनीति से मोहभंग हो गया।

जाते-जाते कह गए काका
काका का कहना था कि वे अपनी जिन्दगी से बेहद खुश थे। दोबारा मौका मिला तो वे फिर राजेश खन्ना बनना चाहेंगे और वही गलतियां दोहराएंगे। राजेश खन्ना रोज रोज पैदा नहीं लेते। तमाम असहमतियों के बावजूद यह एक स्थापित सत्य है कि राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार हैं।

[@ दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहतरीन फिर क्यों सुल्तान से पिछडी दंगल, जानिये]