नई दिल्ली। होंडा मोटर कंपनी (जापान) की 100 फीसदी स्वामित्व वाली होंडा
मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. ने मंगलवार को भारतीय बाजार में 3.5
करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार लिया। कंपनी देश में चार
विनिर्माण संयंत्रों में दोपहिया वाहनों का निर्माण करती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कंपनी
ने एक बयान में कहा कि होंडा उद्योग जगत में इस उपलब्धि को हासिल करने
वाली पहली कंपनी है और मात्र 17 सालों में 3.5 करोड़ दोपहिया वाहनों की
बिक्री का आंकड़ा पार कर गया है।
होंडा टू व्हीलर्स इंडिया ने साल
2001 में अपनी गतिविधियों की शुरुआत की। भारत में इसे शुरूआती 1 करोड़
वाहनों की बिक्री तक पहुंचने में 11 साल लगे (यह उपलब्धि साल 2012 में
हासिल की गई)। 2012 के बाद से होंडा भारतीय दोपहिया उद्योग की एकमात्र
कंपनी है जो उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हुए तेजी से विकसित हो रही
है और मात्र साढ़े पांच सालों में अगले 2.5 करोड़ दोपहिया वाहनों की
बिक्री का आंकड़ा पार कर गई है। इसी के साथ होंडा के परिवार में 3.5 करोड़
उपभोक्ता हो गए हैं।
ईवी स्टार्टअप ल्यूसिड ने करीब 1,300 कर्मचारियों की छंटनी की
एप्पल कार में आईफोन 3डी सेंसर आपूर्तिकर्ता द्वारा बनाए गए पुर्जे होंगे
भारत में रजिस्टर्ड 21.70 लाख से अधिक ईवी, सूची में यूपी सबसे ऊपर
Daily Horoscope