• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कमाल की खूबियों वाले इको फ्रेंडली ई-रिक्शा 'सुपर किंग' लांच

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक एक्सपो 2018 जारी है। देश में ई-रिक्शा के प्रमुख निर्माता गोयनका इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल्स प्रा. लि. (जीईएम) ने प्रीमियम एवं बेहद दक्ष इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा 'सुपर किंग' के लांच के दौरान यह घोषणा की।

जीईएम ने शुक्रवार को घोषणा की कि साल 2019 में कंपनी अपनी निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 50 लाख डॉलर का निवेश करेगी। केंद्रीय भारी उद्योग और सामाजिक उद्यमिता मंत्री अनंत राम गीते ने इस इलेक्ट्रिकल व्हीकल को लांच किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी मौजूदा निर्माण क्षमता सालाना 40 हजार ई-रिक्शा की है। कंपनी को हाल ही में एसेल इंफ्राटेक से 500 ई-रिक्शा का ऑर्डर मिला है। यह अफ्रीका को ई-रिक्शा का निर्यात करने वाली पहली कंपनी थी। कंपनी के 250 व्हीकल केंद्र सरकार ने सेनेगल की सरकार को गिफ्ट में दिए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goenka Electric Motor Vehicles unveils e rickshaw at EV expo 2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goenka, electric motor vehicles, e-rickshaw, ev expo 2018, 8th ev expo 2018, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved