• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

ये है 1700 किलो का सुल्तान, कीमत 21 करोड़

अजमेर। पुष्कर मेले में 1700 किलोग्राम वजन का भैंसा सुल्तान भी आया है। इसकी कीमत 21 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन दिनों मेले में सुल्तान चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ भैंसे गोलू और सम्राट भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कई लोग भैंसों के साथ सलेब्रिटी की तरह फोटो खिंचवा रहे हैं। हरियाणा के भैंसे युवराज का नाम तो लोगों ने बहुत सुना होगा, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए बताई गई है लेकिन, अब पुष्कर मेले में आया 21 करोड़ रुपए का भैंसा सुल्तान लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। बता दें कि एक विदेशी खरीदार ने इस भैंसा सुल्तान की कीमत पूरे 21 करोड़ रुपए लगाई है। सुल्तान नाम का यह भैंसा हरियाणा के कैथल जिले से आया है। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। लोग इसके साथ सेल्फी लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 21 करोड़ रुपए के इस भैंसा के मालिक रामनरेश बेनीवाल का दावा है मुर्रा नस्ल का सुल्तान दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा भैंसा है। इसकी ऊंचाई करीब 6 फीट है। बेनीवाल ने बताया कि सुल्तान का वजन 1700 किलो और उम्र साढ़े छह साल है। गोलू और सम्राट भी नहीं कम यह भी पढ़े :ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न
यह भी पढ़े :इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!

यह भी पढ़े

Web Title-sultan of 1700 kg, the price is 21 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sultan, 1700 kg, price, 21 crore, ajmer, pushkar, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved