• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 3

देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान शुरू

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,हम भारत के साथ लगी सीमाओं पर सतत रूप से पोलियो टीकाकरण चला रहे हैं। उन्होंने कहा,भारत और आठ अन्य देशों के बीच यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों का टीकाकरण करने संबंधी एक यात्रा परामर्श भी जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त एक आपातकालीन तैयारी एवं अनुक्रिया योजना (ईपीआरपी) भी बनाई गई है, जिसके तहत पोलियो वायरस के आने की किसी भी स्थिति से त्वरित रूप से निपटने के लिए सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में रैपिड रेस्पोंस टीमों (आरआरटी) का गठन किया गया है। नड्डा ने कहा कि अपने बच्चों को दोहरी सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने अपने नियमित प्रतिरक्षण कार्यRम में इनजेक्टेबल इनएक्टिवेटिड वैक्सीन (आईपीबी) भी लागू किया है। नड्डा ने कहा कि हाल के एसआरएस आकलनों के अनुसार, भारत में पांच वर्ष से कम आयु की मृत्यु दर में कमी आई है और यह 2005 के 1000 में 75 की तुलना में घटकर 2014 में 1000 में 45 तक आ गई है। उन्होंने कहा, प्रतिरक्षण देश में शिशु मौतों को कम करने में एक प्रमुख युक्ति रही है। देश में प्रतिरक्षण के दायरे को विस्तारित करने के लिए पिछले वर्ष यूआईपी के एक हिस्से के रूप में रोटावायरस वायरस टीका प्रयुक्त किया गया है और मंत्रालय जल्द ही न्यूमोकोशल कंज्यूगेट टीका प्रस्तुत करने वाला है जो डायरिया, निमोनिया और मेनिनजाइटिस में कमी लाने में सहायता करेगा। (आईएएनएस) अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड

यह भी पढ़े

Web Title-india-04: nationwide pulse polio mission starts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president, pranab mukherjee pulse polio mission, jp nadda, polio menace, health news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved