• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ के द्वारा सुधार जा सकता है विश्व पर्यावरण

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, रावतभाटा ट्रष्ट मंडल सलाहकार एवं स्वयंसेवी, प्रख्यात वैकल्पिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एम. एल. परिहार ने जयपुर गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मपुरी में स्वास्थ्य आंदोलन पर चर्चा करते हुए परोजनों सहित जन्मोत्सव पर पधारे नागरिकों को यज्ञ के वैज्ञानिक पक्ष की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ द्वारा विश्व पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुरुप गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मपुरी पर दिनांक 14 दिसम्बर, 2023 को दोपहर 03.00 बजे से 05.00 बजे तक डॉ. परिहार ने मल्टीमिडिया प्रजेंटेशन के माध्य्म से एक विशेष वैज्ञानिक वार्ता प्रस्तुत की। वैज्ञानिक वार्ता के बाद उन्होंने अत्याधुनिक वैकल्पिक चिकित्सा प्रबंधन मशीनों तथा वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से जरूरतमंद परिजनों की स्वैच्छिक स्वास्थ्य जाँच व नि:शुल्क वैक्ल्पिक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।
डॉ. परिहार द्वारा प्रस्तुत विशेष वैज्ञानिक वार्ता बहुत ही प्रभावशाली, सारगर्भित, तथ्यात्मक व लाभदायक रही।
डॉ. परिहार ने वैज्ञानिक वार्ता के माध्यम से असाध्य रोगों व लाइलाज बीमारियों के कारण, उनसे बचाव तथा वैकल्पिक इलाज की विज्ञान सम्मत, विविध वैकल्पक तकनिकों आधारित बहुत ही सारगर्भित जानकारियाँ प्रदान की तथा उनके द्वारा परीक्षित किए गए परिजनों को बहुत महत्वपूर्ण वैकल्पिक चिकित्सकीय जानकारियाँ प्राप्त हुई। उनसे प्राप्त वैकल्पिक स्वास्थ्य परामर्श को परिजनों ने खूब सराहा था।
वैज्ञानिक वार्ता के दौरान लगभग 40 परिजनों की प्रतिभागिता रही तथा वार्ता के पश्चात देर रात्रि तक लगभग 35 तथा प्रातःकाल 08.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लगभग 20 परिजनों का वैकल्पिक चिकित्सा परीक्षण करते हुए उन्हें सविस्तार परामर्श प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World environment can be improved by performing Gayatri Yagya in every household
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world environment can be improved by performing gayatri yagya in every household, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved