तुर्कीये के अन्ताल्या में कॉप31 सम्मेलन के दौरान ‘महत्वाकाँक्षा’ (ambition) नाम की एक बिल्ली लापता हो गई. जलवायु कार्यकर्ताओं ने हास्य-विनोद के साथ इस सन्देश को सामने रखा है, लेकिन यह एक गम्भीर चिन्ता को भी दर्शाता है. सम्भावित जलवायु समझौते के नए मसौदे में जीवाश्म ईंधन से दूर हटने के उल्लेख को हटा दिया गया है. शुक्रवार को समापन से पहले जहाँ नागरिक समाज ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं मंत्रीगण और कॉप31 अध्यक्ष किसी सहमति पर पहुँचने में जुटे हैं. कॉप31 में आज:एक नए समझौते का मसौदा: इस प्रस्ताव में कोयले, तेल व गैस से दूर हटने के स्पष्ट उल्लेख को हटा दिया गया है, लेकिन यह माना गया है कि तापमान वृद्धि 1.5°C को पार कर जाएगी. अहम मुद्दों पर गतिरोध क़ायम: वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता, अनुकूलन और न्यायसंगत ढंग से बदलाव की ओर बढ़ने जैसे विषयों पर मतभेदों को अब भी नहीं सुलझाया जा सका है, जबकि शुक्रवार को सम्मेलन का अन्तिम दिन है. जलवायु कार्रवाई पर रिपोर्ट: विद्युतीकरण के नए पैकेज में स्वच्छ ऊर्जा में निवेश और 150 से अधिक देशों में हुई प्रगति को दर्शाया गया है. असमान प्रगति: जलवायु परिवर्तन पर यूएन की ईयरबुक में 96 जलवायु संकेतकों में से केवल 44 में सुधार दिखाई दिया है.क्या आपने महत्वाकाँक्षा को देखा है?गुरूवार की सुबह अन्ताल्या के धूसर आसमान के तले, जलवायु कार्यकर्ताओं ने कॉप31 आयोजन स्थल के बाहर लापता बिल्लियों के मुड़े-तुड़े पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया. एक पोस्टर में गुलाबी पट्टे वाली हरी आँखों की बिल्ली थी, जबकि दूसरे में हल्की नारंगी, भूरे रंग की धारियों वाली.दोनों का नाम महत्वाकाँक्षा (ambition) रखा गया था, और ज़ाहिर तौर पर, दोनों फिर से लापता हो गई थीं. इन पोस्टर के साथ कुछ सुराग भी दिए गए थे.जैसेकि “एम्बिशन” को 1.5°C तापमान वृद्धि की सीमा का उल्लंघन करना बिल्कुल पसन्द नहीं है, उसे जीवाश्म ईंधनों (कोयला, तेल, गैस) से दूर जाने की प्रक्रिया पसन्द है, और वह जलवायु न्याय के प्रति सम्वेदनशील है.‘इकोलोजिया वाई देसारोलो फ़ाउंडेशन’ की फ़िलिपीन मेनाजेर ने यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में इस मुहिम के बारे में बताया.“फ़िलहाल, इस कॉप में हमारे पास महत्वाकाँक्षा की कमी है.” ये बिल्लियाँ तभी घर लौटेंगी, जब जीवाश्म ईंधनों से दूर जाने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह मुहिम कॉप29 में शुरू की गई थी और ऐसा लगता है कि तभी से ‘एम्बिशन’ लगातार ग़ायब होती रही है.मगर, बिल्लियों का उदाहरण लेकर किए गए इस हास्य-विनोद के पीछे एक गम्भीर मांग छिपी हुई है, जो पिछले 10 दिनों से आयोजन स्थल पर गूंज रही है: सरकारों को इस बात पर सहमत होना होगा कि श्रमिकों व समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कोयले, तेल और गैस पर निर्भरता किस तरह से दूर की जाए. © UN Climate Change/Kiara Worth अन्ताल्या में कॉप31 सम्मेलन के दौरान मंत्रीगण, 'दिवान' सत्र के दौरान चर्चा कर रहे हैं. एक नया मसौदावैसे बिल्लियाँ अकेली नहीं हैं, जिन्हें अपनी मनचाही चीज़ ढूंढ़ने में कठिनाई हो रही थी. कॉप31 सम्मेलन के अध्यक्ष मूरत कुरुम ने गतिरोध तोड़ने के प्रयास में बुधवार शाम को मंत्रियों को एक 'दिवान' (Divan) के लिए एकत्र किया, जोकि ओटोमन साम्राज्य के दौरान की परम्परा से प्रेरित राजनीतिक विचार-विमर्श की एक शैली है.कुछ लोगों ने इसे रचनात्मक बताया, जबकि जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से सम्वेदनशील देशों के मंत्रियों ने कहा कि बहुत कम प्रगति हुई है.गुरूवार दोपहर को शिखर सम्मेलन के राजनीतिक समझौते का नवीनतम मसौदा जारी किया गया, जिसे 'कवर डिसीज़न' (Cover Decision) के नाम से जाना जाता है. इस मसौदे में जीवाश्म ईंधनों से दूर जाने का स्पष्ट उल्लेख हटा दिया गया है.इसके बजाय, इस दस्तावेज़ में स्वच्छ ऊर्जा और विद्युतीकरण पर जोर दिया गया है, जिसमें तुर्कीये द्वारा प्रस्तावित 35X35 लक्ष्य को भी शामिल किया गया है. इसके तहत, वर्ष 2035 तक ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 35 प्रतिशत करना है.जलवायु अनुकूलन के लिए वित्तीय संसाधनों की व्यवस्धा के मामले में, वर्ष 2035 तक धनराशि को तीन गुना करने के लक्ष्य का फिर समर्थन किया गया है, लेकिन इस वृद्धि की गणना कैसे की जाएगी, जैसे विवरणों को आगे की चर्चा के लिए छोड़ दिया गया है.इस दस्तावेज़ को प्रस्तुत करने के लिए आयोजित प्रैस वार्ता में सह-अध्यक्ष ऑस्ट्रेलिया के क्रिस बोवेन ने कहा कि कॉप31 पहला जलवायु सम्मेलन होगा, जिसमें यह स्वीकार किया जाएगा कि पेरिस समझौते में निर्धारित 1.5°C की तापमान वृद्धि को रोकने में दुनिया विफल रहेगी.“लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कॉप31 को इस बात के लिए याद न किया जाए, बल्कि इसे ऐसे सम्मेलन के रूप में याद किया जाए, जिसने स्पष्ट और दृढ़ता से यह निर्णय लिया कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.”उन्होंने विचार-विमर्श को निरन्तर जारी रखने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि, “जब तक हम आम सहमति पर नहीं पहुँच जाते, हम अन्ताल्या के इन वार्ता-कक्षों को नहीं छोड़ेंगे.” मगर, जैसे-जैसे शुक्रवार की समयसीमा नज़दीक आ रही है, नागरिक समाज संगठनों का धैर्य जवाब देने लगा है.मिली-जुली तस्वीरइस बीच, संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट ने वैश्विक जलवायु कार्रवाई की अपेक्षाकृत उत्साहजनक, हालांकि अधूरी तस्वीर पेश की है.'ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन एजेंडा' के अन्तर्गत जलवायु सम्बन्धी स्वैच्छिक समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारें, व्यवसाय, शहर और नागरिक समाज एक साथ मिलकर प्रयास करने के लिए जुटते हैं. इसकी 'ईयरबुक' वैश्विक प्रगति पर नज़र रखती है और धीमी रफ़्तार वाले क्षेत्रों की पहचान की जाती है.नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 96 संकेतकों में से 44 सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जबकि 19 में कोई प्रगति नहीं हुई है और 33 के आकलन के लिए पर्याप्त आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं.2024 और 2025 के दौरान, नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन ऊर्जा दक्षता में सुधार आवश्यक स्तर से नीचे ही रहा है. अनुकूलन प्रयासों के लिए वित्तीय संसाधन, 2022 में 81.5 अरब डॉलर से घटकर 2024 में 64.1 अरब डॉलर ही रह गई.गुरूवार को एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम में कॉप31 की अध्यक्षता कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने विद्युतीकरण से जुड़ा एक पैकेज प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य तुर्कीये 35X35 पहल को समर्थन देना था. इसके तहत, वर्ष 2035 तक वैश्विक ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 35 प्रतिशत करना है.इस पैकेज में 150 से अधिक देशों और योरोपीय संघ, 37 शहरों और 260 से अधिक व्यवसायों से जुड़ी गतिविधियों को एक साथ लाया गया है. इनमें बिजली ग्रिड का विस्तार करने से लेकर परिवहन और उद्योगों का विद्युतीकरण करना है.जिन उपलब्धियों को प्रमुखता से दर्शाया गया, उनमें 2025 में 21 हज़ार किलोमीटर से अधिक बिजली ग्रिड का निर्माण और बिजली ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा व ऊर्जा भंडारण के लिए 156 अरब डॉलर की वार्षिक निवेश योजनाएं हैं.जलवायु मामलों के लिए यूएन संस्था (UNFCCC) के प्रमुख साइमन स्टील ने ध्यान दिलाया कि इन प्रयासों का लाभ और अधिक लोगों तक पहुँचाना होगा. “कमज़ोर और विकासशील देशों को उनकी पहुँच के भीतर वित्तीय संसाधनों व प्रौद्योगिकी की आवश्यकता है. बड़े बदलावों की प्रक्रिया को आकार देने में श्रमिकों और समुदायों को भी भागीदार बनाया जाना होगा और इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें सहयोग मिलना चाहिए.” © UN Climate Change/Kubilay Citfci तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में यूएन का वार्षिक जलवायु सम्मेलन, कॉप31 आयोजित हो रहा है. कार्रवाई में देरी की मानवीय क़ीमतसम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अन्ताल्या पहुँचे अनेक पक्षों ने यह कोशिश की है कि सरकारी प्रतिनिधियों को उनके राजनीतिक निर्णयों के मानवीय परिणामों से अवगत कराया जाए.एक डॉक्टर ने लोगों की भीड़ के सामने घुटनों के बल बैठकर कार्टर की कहानी सुनाई, जो कैनेडा में दमे से पीड़ित एक बच्चा था. वह पार्क गया, पानी में खेला और एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ. उसे इस बात का कोई अन्दाज़ा नहीं था कि पास के जंगलों में लगी आग के कारण उसके आसपास की हवा में धुँआ और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा था. धीरे-धीरे कार्टर को साँस लेने में कठिनाई होने लगी. उसके माता-पिता उसे तुरन्त आपातकालीन कक्ष में लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.डॉक्टर ने कहा कि, “कभी-कभी आपातकालीन चिकित्सा के डॉक्टर हर चीज़ को ठीक नहीं कर सकते हैं.” उन्होंने बताया कि कार्टर के माता-पिता चाहते थे कि उसकी कहानी कॉप31 में सुनाई जाए.वहीं, युगांडा के युवाओं ने एक और चेतावनी दी: जलवायु प्रभाव 'अल नीन्यो' का बढ़ता ख़तरा.युगांडा के एक गाँव की एलिसन निसिमा ने बताया कि किस तरह बच्चे बाढ़ से भरे रास्तों से होकर स्कूल जाने के लिए संघर्ष करते हैं, महिलाएँ सुरक्षित पानी की तलाश में लम्बी दूरी तय करती हैं और परिवारों की आजीविका बारिश पर निर्भर है.उन्होंने नेताओं से सुरक्षित पेयजल, सड़कों और स्थानीय स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारियों में निवेश करने और उन युवाओं को निर्णय-प्रक्रिया में शामिल करने का आग्रह किया, विशेष रूप से उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव है कि कौन-से इलाक़े सबसे अधिक सम्वेदनशील हैं.
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope