भारत के महाराष्ट्र राज्य में महिला किसानों ने अनियमित बारिश और खेती की बढ़ती लागत से निपटने के लिए धान की खेती की नई तकनीक अपनाई है. आपसी सहयोग और जलवायु अनुकूल तरीक़ों से उन्होंने पैदावार में लगभग 58 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है. यह पहल बदलते जलवायु हालात में टिकाऊ खेती और खाद्य सुरक्षा मज़बूत करने की एक नई राह दिखा रही है. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के तालेकरवाड़ी गाँव में चावल मुख्य भोजन है और इसकी खेती की अधिकाँश ज़िम्मेदारी महिलाओं पर है.65 वर्षीय सुप्रिया गावड़े और कविता मांजरेकर बीते चार दशकों से अधिक समय से धान उगा रही हैं. सुप्रिया बताती हैं, “खेत तैयार करने, बीज बोने, रोपाई और निराई से लेकर फ़सल की कटाई तक, ज़्यादातर काम हम महिलाएँ ही करती हैं.”मगर अनियमित बारिश, बढ़ती लागत और मज़दूरों की कमी ने खेती मुश्किल बना दी है. कविता के अनुसार, “खाद और मज़दूरी महंगी हो गई है. मज़दूर भी मुश्किल से मिलते हैं और बारिश का अब कोई भरोसा नहीं रहा.”इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए कविता ने धान की खेती की एक नई तकनीक, ‘धान सघनीकरण प्रणाली’ (System of Rice Intensification – SRI), आज़माने का फ़ैसला किया. इससे कम पानी, श्रम और संसाधनों में अधिक पैदावार हासिल की जा सकती है. © UNDP India/Abhishek Gijare महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले में धान की खेती करने वाली सुप्रिया गावड़े (बाएँ) और कविता मांजरेकर (दाएँ), जिनका खेती से जुड़ने का सफ़र अलग-अलग रहा है. जलवायु चुनौतियों का सामनासुप्रिया और कविता 20 महिला किसानों के समूह ‘स्त्रीशक्ति महिला गट’ की सदस्य हैं, जो जलवायु अनुकूल धान की खेती को बढ़ावा दे रहा है.यह पहल भारत के तटीय समुदायों की जलवायु सहनसक्षमता बढ़ाने की परियोजना (ECRICC) का हिस्सा है, जिसे भारत का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और महाराष्ट्र वन विभाग लागू कर रहे हैं. इसमें हरित जलवायु कोष (Green Climate Fund) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) का सहयोग प्राप्त है.सिंधुदुर्ग में महिलाओं की आजीविका पर केन्द्रित इस पहल को महाराष्ट्र का मैन्ग्रोव एवं समुद्री जैवविविधता संरक्षण फ़ाउंडेशन वित्तीय सहायता दे रहा है, जबकि दिलासा जनविकास प्रतिष्ठान इसका क्रियान्वयन कर रहा है.इस पहल से देवगढ़, मालवन और वेंगुर्ला के 25 गाँवों की एक हज़ार महिला किसान जुड़ी हैं, जो कुल 100 हैक्टेयर भूमि पर SRI तकनीक से धान उगा रही हैं.महाराष्ट्र के मैन्ग्रोव प्रकोष्ठ की उप वन संरक्षक मधुमिता एस के अनुसार, खेती में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएँ जलवायु परिवर्तन की मार भी झेल रही हैं. उन्होंने बताया कि सिंधुदुर्ग में आम तौर पर भरपूर बारिश होती है, मगर इस वर्ष बारिश की कमी से खेती प्रभावित हुई है.ऐसे में महिलाओं को नई तकनीकों और कौशल से सक्षम बनाना उनकी आजीविका और स्थानीय पर्यावरण, दोनों के संरक्षण में मददगार हो सकता है. © UNDP India/Ashwinikumar Manjrekar SRI तकनीक से धान की रोपाई के दौरान पौधों के बीच सही दूरी रखने के लिए मापक का इस्तेमाल करतीं महिला किसान. धान की खेती का नया तरीक़ापारम्परिक खेती में एक जगह चार-पाँच पौधे रोपे जाते हैं, जबकि SRI तकनीक में लगभग 14 दिन पुराना एक ही पौधा लगाया जाता है. पौधों के बीच क़रीब 25 सेंटीमीटर की दूरी रखी जाती है.इस विधि में खेत को लगातार पानी से भरने के बजाय पानी और पोषक तत्वों का बेहतर प्रबन्धन किया जाता है. खरपतवार हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल होता है.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार, संशोधित SRI तकनीक से कम पानी में धान की पैदावार 36 से 49 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. हालांकि, शुरुआत में महिलाओं को इस तरीक़े पर सन्देह था.कविता की पुत्रवधू आकांक्षा बताती हैं, “हम दशकों से पारम्परिक तरीक़े से खेती कर रहे थे. हमें डर था कि पौधों के बीच अधिक दूरी से खरपतवार बढ़ जाएँगे और अकेला पौधा शायद बच भी न पाए.”मगर युगंधरा कांबले और नूतन सावंत ने उनकी शंकाएँ दूर की और खेती के हर चरण में मार्गदर्शन दिया. धीरे-धीरे समूह की सभी 20 महिलाओं ने नई तकनीक आज़माने का निर्णय लिया. © UNDP India/Abhishek Gijare धान की खेती की SRI तकनीक समझने, शंकाएँ दूर करने और खेती की योजना बनाने के लिए सामूहिक बैठक में हिस्सा लेतीं महिला किसान. आपसी सहयोग से निकले समाधानमज़दूर रखने के बजाय महिलाओं ने सामूहिक खेती का रास्ता अपनाया है और बारी-बारी से एक-दूसरे के खेतों में काम कर रही हैं.आकांक्षा ने काम का समय और ज़िम्मेदारियाँ तय कीं. व्हॉट्सऐप समूह के ज़रिए महिलाएँ खेती से जुड़ी जानकारी और अनुभव भी साझा करती हैं. स्थानीय मिट्टी की वजह से निराई मशीनों के ब्लेड ख़राब हो जाते थे. इसलिए उनमें बदलाव किया गया. पौधों के बीच सही दूरी रखने के लिए 25 सेंटीमीटर के निशान वाला मापक भी बनाया गया.महिलाओं की पहल से प्रेरित होकर परिवार के अन्य सदस्य भी मदद के लिए आगे आए. रोज़गार के लिए शहरों में जा बसे कुछ लोगों ने अपनी ख़ाली पड़ी ज़मीन भी समूह को खेती के लिए दे दी.इससे महिलाओं ने आठ हैक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर धान की खेती की. © UNDP India/Vikram Yadav एक महिला किसान धान के पौधों के बीच उगी घास हटाने के लिए कोनो वीडर का इस्तेमाल कर रही है. पौधों के बीच पर्याप्त दूरी होने से निराई आसान हो जाती है और फ़सल को नुकसान नहीं पहुँचता. पैदावार में 58 प्रतिशत बढ़ोत्तरीखेती का मौसम समाप्त होने पर नई तकनीक के उत्साहजनक नतीजे सामने आए. नूतन सावंत के अनुसार, SRI तकनीक से उगाई गई फ़सल पर, जलवायु प्रभाव अल नीन्यो का असर अपेक्षाकृत कम पड़ा, जोकि सूखे की वजह बन सकता है.इस विधि में एक पौधे से औसतन 20 से 25 कल्ले निकले, जबकि पारम्परिक तरीक़े से रोपे गए पाँच-छह पौधों के समूह से छह से 12 कल्ले विकसित हुए.फ़सल कटाई के प्रयोगों में भी बड़ा अन्तर सामने आया. पारम्परिक खेती से प्रति 100 वर्गमीटर औसतन 34.9 किलोग्राम धान मिला, जबकि SRI तकनीक से 55.2 किलोग्राम, यानि लगभग 58 प्रतिशत अधिक पैदावार हुई.नई तकनीक से खेती की लागत और फ़सल का नुक़सान भी घटा, जिससे महिलाओं की खाद्य सुरक्षा मज़बूत हुई है. इन नतीजों से उत्साहित ‘स्त्रीशक्ति महिला गट’ की सदस्य आगे भी यह तकनीक अपनाना चाहती हैं.यह पहल दिखाती है कि महिलाओं का नेतृत्व, आपसी सहयोग और खेती के नए तरीक़े जलवायु चुनौतियों के बीच ग्रामीण समुदायों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा मज़बूत कर सकते हैं.यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope