• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोज़गार, घर, परिवार...युवाओं के लिए जीवन पटरी पर लाना कठिन हो रहा है

 - World News in Hindi

विश्व भर में युवा, न पहले कभी इतना शिक्षित थे, न उन्हें आज की तरह पलक झपकते ही सूचना हासिल थी और न ही वे कभी अपने अधिकारों के प्रति इतना सजग थे. मगर, फिर भी लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए वयस्क जीवन की बुनियाद – उपयुक्त रोज़गार, वित्तीय स्वतंत्रता, आवास, रिश्ते, परिवार, और अपने भविष्य से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार – उनकी पहुँच से दूर होते जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की नवीनतम ‘विश्व आबादी रिपोर्ट’ दर्शाती है कि काग़ज़ों में युवाओं को जिन अवसरों का वादा किया गया है, वयस्क जीवन में प्रवेश करने पर उनकी अलग ही वास्तविकता नज़र आ रही है.बड़ी संख्या में युवा एक ऐसे समय में बालिग हो रहे हैं जब दुनिया के अनेक हिस्सों में आर्थिक असुरक्षा, हिंसक टकराव, जलवायु परिवर्तन, तेज़ी से बदल रही टैक्नॉलॉजी और गहराती असमानता ने असहजता और भविष्य के प्रति आशंकाओं को जन्म दिया है.अनेक युवा अपनी स्वतंत्रता, रिश्ते व साझेदारी और अभिभावक बनने से जुड़ी ज़िम्मेदारियों को बाद के वर्षों में धकेलते जा रहे हैं. वहीं, एक दूसरा वर्ग ऐसा भी है जो निर्धनता और संकट की वजह से वयस्क होने से पहले ही अपनी ज़िम्मेदारियों का बोझ उठा रहा है.यूएन रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही मामलों में यह एक ऐसी पीढ़ी है जो ऐसी परिस्थितियों में अपने भविष्य का निर्माण कर रही है, जो उनके लिए उपलब्ध विकल्पों को सीमित करती जा रही है. रिपोर्ट के अहम निष्कर्ष:हर 5 में से 1 युवा किसी रोज़गार, शिक्षा या ज़रूरी कौशल का प्रशिक्षण हासिल नहीं कर रहे हैं. निम्न-आय वाले देशों में हर 5 में से 4 युवा वयस्कों के पास एक सुरक्षित, सवेतन रोज़गार नहीं है.15-24 वर्ष आयु वर्ग में युवा महिलाओं के, युवा पुरुषों की तुलना में रोज़गार, शिक्षा या ट्रेनिंग के दायरे से बाहर होने की सम्भावना दोगुनी होती है.30 वर्ष कम आयु के लगभग 76 फ़ीसदी युवाओं का कहना है कि नेतागण, युवाओं की बात नहीं सुनते हैं.10-24 वर्ष आयु वर्ग में सक्रिय हिंसक टकराव के 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले युवाओं की संख्या, 1990 में 16.4 करोड़ से बढ़कर 2022 में 34 करोड़ तक पहुँच गई है.युवाओं की आकाँक्षाओं में रिश्ते व साझेदारी गढ़ना और परिवार को आकार देना भी है. 73 देशों में एक लाख युवाओं पर हुए एक सर्वेक्षण में 70 फ़ीसदी ने कहा कि विवाह उनके लिए आदर्श सम्बन्ध का रूप है. 91 प्रतिशत कम से कम एक बच्चा चाहते हैं. 73 फ़ीसदी के अनुसार, एक संगी व बच्चों का होना, जीवन के अहम पड़ाव हैं.इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले 35-39 वर्ष आयु वर्ग के जिन 40 फ़ीसदी प्रतिभागियों ने विवाह को आदर्श बताया, उनका अभी विवाह नहीं हुआ है. वित्तीय असुरक्षा, किसी संगी के साथ जीवन गुज़ारने या फिर बच्चे पैदा करने के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट है.यूएन जनसंख्या कोष की कार्यकारी निदेशक डिएन कीएटा ने कहा कि युवजन स्वतंत्रता, स्थायित्व भरे रिश्ते चाहते हैं और अनेक की चाह बच्चे पैदा करने की भी है. “लेकिन अक्सर आर्थिक असुरक्षा, सामर्थ्य के बाहर आवास, हिंसक टकराव या मुख्यधारा से अलग हो जाने की वजह से आकांक्षाएँ उनकी पहुँच से दूर हो जाती हैं.”“हमारा यह दायित्व है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी आकांक्षाएँ उनके लिए वास्तव में विकल्प बन सकें.” इसके लिए यह ज़रूरी होगा कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक अवसरों में निवेश किया जाए और अपने जीवन से जुड़े निर्णय लेने में समर्थ बनाया जाए.रिपोर्ट दर्शाती है कि शिक्षा के ऐतिहासिक स्तर, सूचना तक अभूतपूर्व पहुँच और वैश्विक स्वास्थ्य व मानवाधिकार में बेहतरी के बावजूद, वयस्क जीवन की एक सुरक्षित शुरुआत को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है. आर्थिक असुरक्षा, असमानता और अन्य वजहों से युवा अपने जीवन को आकार देने में संघर्ष कर रहे हैं. वहीं, जलवायु परिवर्तन, हिंसक टकराव, कृत्रिम बुद्धिमता के तेज़ विस्तार और स्वास्थ्य व विकास में कटौतियों की वजह से ये चुनौतियाँ और गहरा रही हैं.रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved