युद्ध की रोकथाम से लेकर ओज़ोन परत के संरक्षण तक, संयुक्त राष्ट्र ने अनेक वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाई है. मगर, बढ़ते हिंसक टकरावों और गहराते मतभेदों के बीच, क्या 81 वर्ष पुराना यह संगठन आज भी उतना ही प्रभावी है? इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक सम्वाद में राजनयिकों, नीति-निर्माताओं और यूएन अधिकारियों ने संगठन की प्रासंगिकता और उसके भविष्य पर मन्थन किया. नई दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में हुई इस चर्चा में भारतीय सांसद शशि थरूर ने भी हिस्सा लिया, जो संयुक्त राष्ट्र में अवर महासचिव के तौर पर अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं. उन्होंने 2000 के शुरुआती वर्षों में, इराक़ पर अमेरिकी सैन्य हमले के ख़तरे से जुड़े एक वाक़या को साझा किया. उन्होंने बताया कि संकट टालने के लिए वह तत्कालीन यूएन महासचिव कोफ़ी अन्नान के साथ एक कूटनैतिक मिशन पर बग़दाद गए थे. कोफ़ी अन्नान के प्रयासों से कुछ समय के लिए ही सही, सैन्य टकराव टालने में मदद मिली.शशि थरूर ने वर्ष 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट का भी ज़िक्र किया, जब दुनिया परमाणु युद्ध के कगार पर थी. उस दौरान तत्कालीन यूएन महासचिव ऊ थान्त ने तनाव कम करने के लिए कूटनैतिक प्रयास किए थे.उनके अनुसार, ये घटनाएँ दर्शाती हैं कि संयुक्त राष्ट्र शक्तिशाली देशों के बीच टकराव रोकने और शान्ति बनाए रखने में कितनी अहम भूमिका निभा सकता है.उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली समझाते हुए कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र एक मंच भी है और एक किरदार भी. एक मंच के रूप में सदस्य देश यहाँ मिलकर फ़ैसले लेते हैं, जबकि एक किरदार के रूप में यूएन महासचिव, उसकी एजेंसियाँ और कर्मचारी उन निर्णयों को अमल में लाते हैं.’’यानि, संयुक्त राष्ट्र की प्रभावशीलता इस बात पर निर्भर करती है कि सदस्य देश आपसी सहमति बनाने और फ़ैसलों को लागू करने में कितना सहयोग करते हैं.मगर बढ़ते वैश्विक मतभेदों के बीच यही सहमति बनाना कठिन होता जा रहा है. © UN India नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक संवाद में यूएन की प्रासंगिकता और भविष्य पर चर्चा सुनते श्रोता. बहुपक्षवाद का अनूठा मंचशशि थरूर ने कहा, ‘’81 वर्ष पुरानी इस संस्था की कार्यप्रणाली इतनी जटिल है कि इसमें बदलाव लाना टेढ़ी खीर है. लेकिन इसे खोने का जोखिम भी नहीं उठाया जा सकता.’’उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की मौजूदा संरचना आज की दुनिया का सही प्रतिनिधित्व नहीं करती. मसलन, पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप को अब भी परिषद में स्थाई सदस्यता हासिल नहीं है. लेकिन व्यवस्था बदलने के लिए उन्हीं शक्तिशाली देशों की सहमति चाहिए, जिनके विशेषाधिकार इससे प्रभावित होंगे.सासंद शशि थरूर ने इस चुनौती को समझाने के लिए प्रथम विश्व युद्ध के बाद स्थापित ‘लीग ऑफ़ नेशन्स’ का उदाहरण दिया.संयुक्त राज्य अमेरिका कभी इसका सदस्य नहीं बना, जबकि कई बड़ी शक्तियों के अलग होने से संगठन कमज़ोर पड़ता गया. दूसरा विश्व युद्ध रोकने में नाकाम रहने के बाद, वर्ष 1946 में इसे भंग कर दिया गया.संयुक्त राष्ट्र के संस्थापकों ने इस विफलता से सबक़ लेते हुए सुरक्षा परिषद के पाँच स्थाई सदस्य देशों को वीटो अधिकार की शक्ति दी, ताकि बड़ी शक्तियाँ संगठन से जुड़ी रहें.शशि थरूर ने आगाह किया कि व्यापक सुधारों के प्रयास में इन देशों के भी अलग होने का ख़तरा है. इसलिए चुनौती संयुक्त राष्ट्र को अधिक प्रभावी बनाने की है, उसके अस्तित्व को जोखिम में डाले बिना. © UN India नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक संवाद में युवा परिवर्तनकर्ताओं के साथ परिचर्चा के वक्ता. एकजुट प्रयासों की ताक़तचर्चा में संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे, भारत में यूएन के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने यूएन की आठ दशकों की उपलब्धियों पर रौशनी डाली. इनमें चेचक का उन्मूलन, औपनिवेशिक शासन का अन्त, मानवाधिकार संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रगति शामिल हैं.उन्होंने वर्ष 1987 के ‘मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल’ को वैश्विक सहयोग की एक बड़ी सफलता बताया. इस समझौते के तहत ओज़ोन परत को नुक़सान पहुँचाने वाले लगभग 99 प्रतिशत पदार्थों का इस्तेमाल समाप्त किया जा चुका है, जिससे ओज़ोन परत धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रही है.उन्होंने कहा कि कोई भी देश अकेले यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता था. ‘‘वर्ष 2026 में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता पहले जितनी ही है, बल्कि सम्भवतः उससे भी अधिक है.’’छोटे देशों के लिए ज़रूरी है यूएनश्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोने ने कहा, ‘‘बहुपक्षवाद हमारे लिए महज़ एक विकल्प नहीं, बल्कि रणनैतिक आवश्यकता है.’’उन्होंने वर्ष 2022 के श्रीलंकाई आर्थिक संकट का उदाहरण दिया, जब भारत ने लगभग चार अरब डॉलर की आपात सहायता प्रदान की. इससे तत्काल ज़रूरतें पूरी करने और व्यापक अन्तरराष्ट्रीय सहयोग जुटाने में मदद मिली. बाद में बहुपक्षीय संस्थाओं और अन्य साझीदारों ने आर्थिक पुनर्बहाली तथा क़र्ज़ पुनर्गठन में भी सहयोग दिया.नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने कहा कि छोटे देशों के लिए अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, स्पष्ट व्यापार नियम और विवादों का शान्तिपूर्ण समाधान बेहद ज़रूरी हैं. ‘‘हम ऐसी दुनिया नहीं चाहते, जहाँ ताक़तवर का ही बोलबाला हो.’’उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की आवश्यकता स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘नॉर्वे अधिक बहुपक्षवाद चाहता है, और बेहतर बहुपक्षवाद भी.’’ © UN India नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक संवाद के बाद, भारत में यूएन के रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राएँ. नई चुनौतियाँ, साझा समाधानइस चर्चा के दौरान, जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी उभरती चुनौतियों पर भी ध्यान दिया गया, जिनसे निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है.नॉर्वे की राजदूत ने एआई की अन्तरराष्ट्रीय निगरानी के लिए अपने देश और फ़िनलैंड की साझा पहल का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘‘एआई का मानव के निर्देशन और नियन्त्रण में रहना ज़रूरी है.’’यूएन के वरिष्ठ अधिकारी स्टेफ़ान प्रीज़नर ने आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन, परमाणु हथियारों और नई प्रौद्योगिकियों से जुड़े जोखिम इतने व्यापक हैं कि कोई एक देश अकेले उनसे नहीं निपट सकता.कार्यक्रम में तीन युवा परिवर्तनकर्ताओं (changemakers) ने भी संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से चलाई जा रही अपनी सामुदायिक पहलें प्रस्तुत कीं. इससे स्पष्ट हुआ कि अन्तरराष्ट्रीय सहयोग का लाभ आम लोगों तक पहुँचाने में भी यूएन की महत्वपूर्ण भूमिका है.संयुक्त राष्ट्र के 82वें वर्ष में प्रवेश के साथ सवाल है कि राष्ट्र संघ की विफलता दोहराए बिना, इसे और प्रभावी कैसे बनाया जाए?इसी सन्दर्भ में शशि थरूर ने एक पूर्व सोवियत राजनयिक का दिलचस्प क़िस्सा सुनाया. क़िस्से में आदम ने हव्वा का ध्यान कहीं और देखकर पूछा था, ‘‘क्या तुम्हारे जीवन में कोई और भी है?’’इसके ज़रिए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दुनिया के पास संयुक्त राष्ट्र का कोई विकल्प है, जो सभी देशों को मानवता के साझा हितों के लिए एक मंच पर ला सके? ‘‘इसलिए हमारे पास जो संयुक्त राष्ट्र है, हमें उसी का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए. यह सम्पूर्ण नहीं है, इसमें ख़ामियाँ हैं, इसकी कई सीमाएँ हैं.’’उन्होंने कहा कि देशों को संयुक्त राष्ट्र के प्रति अपना रवैया सुधारने के लिए राज़ी करना होगा, क्योंकि तमाम कमियों के बावजूद दुनिया इसे खोने का जोखिम नहीं उठा सकती.
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope