कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तेज़ी से विकसित हो रही है. इसके साथ ही यह सवाल भी अहम होता जा रहा है कि इसके फ़ायदों का इस्तेमाल कैसे किया जाए और उन जोखिमों से कैसे निपटा जाए, जो अक्सर किसी एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहते.
AI कम्पनी Anthropic के एक पूर्व शोधकर्ता द्वारा 8 सितम्बर को यह चेतावनी दिए जाने के बाद ये चिन्ताएँ और बढ़ गईं कि AI मानवता के अस्तित्व के लिए ख़तरा बन सकती है.संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि AI से जुड़े वैश्विक जोखिमों से निपटने का सबसे बेहतर तरीक़ा देशों को एक साथ लाना है, ताकि वे AI शासन के लिए साझा सिद्धान्तों और प्रतिबद्धताओं को अपना सकें.समन्वय ‘अपरिहार्य’संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के अनुसार, “राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई ज़रूरी है, लेकिन वैश्विक समन्वय अपरिहार्य है.”संयुक्त राष्ट्र पिछले कई वर्षों से ऐसा मंच उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है, जहाँ देश AI तकनीकों पर साझा समझ विकसित कर सकें और सुरक्षा, मानवाधिकार व AI तक पहुँच में असमानता जैसे मुद्दों पर सहयोग और नियमन के तरीक़ों पर चर्चा कर सकें.नियम-आधारित विकासAI शासन व्यवस्था पर संयुक्त राष्ट्र का मौजूदा काम ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट से जुड़ा है, जिसे सदस्य देशों ने 2024 में संयुक्त राष्ट्र के भविष्य के लिए समझौते के हिस्से के रूप में अपनाया था.इस कॉम्पैक्ट में AI पर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए दो नए तंत्र बनाने का प्रस्ताव किया गया था. पहला, AI से जुड़े जोखिमों और अवसरों का आकलन करने के लिए एक स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल. दूसरा, एक वार्षिक वैश्विक संवाद, जहाँ सरकारें और अन्य हितधारक AI शासन पर अपने दृष्टिकोण में तालमेल बढ़ा सकें.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने अगस्त 2025 में इन दोनों तंत्रों को औपचारिक रूप से स्थापित किया.AI पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल का उद्देश्य सरकारों को इस तेज़ी से विकसित हो रही तकनीक के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है और किन पहलुओं पर अब भी अनिश्चितता है, इसका स्वतंत्र आकलन देना है.
© UN Photo/Elma Okic
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की पहली प्रारम्भिक रिपोर्ट में AI के इस्तेमाल से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों के साथ-साथ गम्भीर जोखिमों की भी पहचान की गई है.
वहीं, AI शासन पर वैश्विक संवाद सरकारों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाता है, जहाँ वे अन्तरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा कर सकें, अनुभव साझा करें और AI शासन के अलग-अलग तरीक़ों में बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम करें.दोनों तंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं. वैज्ञानिक पैनल तथ्य और प्रमाण सामने रखता है, जबकि वैश्विक संवाद में देश उन जानकारियों के आधार पर आगे की दिशा तय करते हैं.वैज्ञानिक पैनल की पहली प्रारम्भिक रिपोर्ट 1 जुलाई को जारी हुई. इसमें कहा गया कि AI की क्षमताएँ तेज़ी से बढ़ रही हैं, विशेषकर तर्क, कोडिंग और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में. इससे अनेक नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं.रिपोर्ट में ग़लत सूचना, भेदभाव, निजता के उल्लंघन, साइबर हमलों और तथाकथित ‘सुपरइंटेलिजेंस’ जैसे जोखिमों की भी पहचान की गई है, जिन पर नियन्त्रण पाना मुश्किल हो सकता है.न्यूयॉर्क में महासभा से पहले विश्व मीडिया से बातचीत में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “हमें साझा समझ विकसित करनी होगी कि AI का सुरक्षित, संरक्षित और ज़िम्मेदार विकास कैसे सुनिश्चित किया जाए. साथ ही यह भी तय करना होगा कि अधिक शक्तिशाली होती प्रणालियों के लिए कब कड़े सुरक्षा उपायों या अतिरिक्त क़दमों की ज़रूरत पड़ सकती है.”सुरक्षा उपायों के लिए प्रयास
Tweet URL
संयुक्त राष्ट्र का यह प्रयास ऐसे समय में आगे बढ़ रहा है, जब चर्चा अब इस सवाल से आगे बढ़ चुकी है कि AI का नियमन होना चाहिए या नहीं. अब मुख्य सवाल यह है कि इसके लिए कौन से सुरक्षा उपाय अपनाए जाने चाहिए.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने AI के विकास को सुरक्षित, संरक्षित और ज़िम्मेदार बनाए रखने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि AI के विकास की रफ़्तार धीमी करने के प्रयास साझा नियमों और प्रभावी निगरानी के तहत होने चाहिए.यह पूछे जाने पर कि प्रभावी नियमन की दिशा में संयुक्त राष्ट्र शिखर बैठक कैसे आयोजित कर सकता है, उन्होंने कहा कि ऐसी बैठक अगले सप्ताह तो सम्भव नहीं है, लेकिन जल्द होनी चाहिए. इसमें सरकारों, निजी क्षेत्र, वैज्ञानिक समुदाय और नागरिक समाज, सभी की भागेदारी होनी चाहिए.उन्होंने कहा, “अगर AI से जुड़े जोखिम बहुत बढ़ जाएँ और उसके विकास की रफ़्तार धीमी करनी पड़े, तो केवल अच्छे इरादे काफ़ी नहीं होंगे.”महासचिव ने बच्चों के लिए AI सुरक्षा संकल्प और AI के लिए एक वैश्विक कोष बनाने की भी अपील की है. इस कोष के ज़रिए विकासशील देशों को AI से जुड़ा बुनियादी ढाँचा और क्षमता विकसित करने में मदद दी जाएगी.उन्होंने ऐसे सुरक्षा उपायों की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया, जिनसे AI को “सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह” बनाया जा सके और मानव गरिमा को केन्द्र में रखा जाए.AI के नियमन पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सरकारें अपने फ़ैसले स्वयं लेंगी. संयुक्त राष्ट्र की भूमिका उन्हें एक मंच पर लाने, चर्चा के लिए वैज्ञानिक आधार उपलब्ध कराने और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने की होगी.महासभा में एआईसमाचार रिपोर्टों में उद्धृत कुछ राजनयिक सूत्रों के अनुसार, उच्चस्तरीय सप्ताह के दौरान सुरक्षा परिषद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा हो सकती है.संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा की जनरल डिबेट के दौरान भी AI से जुड़े मुद्दों के प्रमुखता से उठने की सम्भावना है. इसी दौरान SDG मीडिया ज़ोन में 21 सितम्बर को एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं, AI और मानव विकास श्रृँखला का समापन 23 सितम्बर को होने वाली चर्चा के साथ होगा. दोनों ही कार्यक्रमों में AI और मानव की निर्णय लेने की क्षमता के बीच सम्बन्ध पर चर्चा होगी.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अगले सप्ताह विश्व नेताओं के साथ उनकी बातचीत में AI “एक प्रमुख मुद्दा” होगा.AI के विकास की तुलना शीत युद्ध के दौर में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियारों की होड़ से करते हुए उन्होंने अमेरिका और चीन सहित इस क्षेत्र में अग्रणी देशों से आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जोखिमों का आकलन जारी रहने तक AI के विकास की रफ़्तार पर नियंत्रण ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “AI के क्षेत्र में सबसे अधिक क्षमता रखने वाले देशों को आपसी सम्पर्क के तंत्र बनाने, जानकारी साझा करने और साझा सुरक्षा उपाय तय करने चाहिए, ताकि ऐसी होड़ से बचा जा सके जो आगे चलकर वैश्विक स्तर पर बड़ी आपदा का कारण बन सकती है.”वैज्ञानिक और राजनयिक तंत्र अब स्थापित हो चुके हैं. इसलिए, AI के लगातार शक्तिशाली होते जाने के बीच संयुक्त राष्ट्र, देशों के बीच इस सहयोग को ठोस क़दमों में बदलने की दिशा में काम करता रहेगा.
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope