11 सितम्बर 2001 को अमेरिका में हुए जघन्य आतंकवादी हमलों में हज़ारों लोगों की जान गई थी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा है कि 25 वर्ष पहले हुए ये हमले किसी एक देश पर नहीं, बल्कि “पूरी मानवता पर हमला” थे.
हमलों की 25वीं बरसी पर जारी एक वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने हमलों के पीड़ितों, जीवित बचे लोगों और न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में सबसे पहले मदद के लिए पहुँचे राहतकर्मियों को श्रद्धाँजलि दी. यह स्थान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से कुछ ही मील दूर है.यूएन प्रमुख ने कहा, “11 सितम्बर के इस शोकपूर्ण अवसर पर हम उन लगभग 3,000 पीड़ितों को याद करते हैं, जो अमेरिका और 90 से अधिक देशों से थे, तथा उनके परिवारों व प्रियजनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं.”
Tweet URL
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क और अमेरिका के लोगों के साथ-साथ उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जिनका जीवन इन हमलों से प्रभावित हुआ.महासचिव ने कहा कि वर्ष 2026 में संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति के 20 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं. यह याद दिलाता है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई एक साझा ज़िम्मेदारी है, जो अभी पूरी नहीं हुई है.उन्होंने कहा, “पीड़ितों को श्रद्धाँजलि देते हुए, आइए आतंकवाद से मुक्त भविष्य के निर्माण के लिए अपने साझा संकल्प को फिर से दोहराएँ.”मानवाधिकारों पर असर9/11 हमलों के बाद अनेक देशों ने सुरक्षा उपायों को मज़बूत किया और आतंकवाद से निपटने के प्रयास तेज़ किए. इन हमलों ने वैश्विक भू-राजनीति की दिशा पर भी गहरा असर डाला.लेकिन संयुक्त राष्ट्र के 30 से अधिक स्वतंत्र विशेषज्ञों ने गुरूवार को जारी अपने एक वक्तव्य में, आतंकवाद के सभी पीड़ितों को श्रद्धाँजलि देते हुए कहा कि कई देशों ने अनावश्यक व असंगत क़दम उठाए, जिनसे मानवाधिकारों, नागरिक समाज, नागरिक स्वतंत्रताओं, लोकतंत्र और क़ानून के शासन को गम्भीर नुक़सान पहुँचा है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त इन विशेषज्ञों ने कहा, “‘आतंक के ख़िलाफ़ युद्ध’ के नाम पर अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के बुनियादी नियमों की सीमाएँ बार-बार तोड़ी गई हैं.”ध्यान रहे कि स्वतंत्र विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नहीं होते और उन्हें अपने काम के लिए कोई वेतन नहीं मिलता.विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 25 वर्षों की वैश्विक निगरानी में आतंकवाद से निपटने के नाम पर अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के कुछ सबसे गम्भीर उल्लंघन सामने आए हैं. इनमें आक्रामक युद्ध, अवैध क़ब्ज़े, “अनगिनत” युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध, साथ ही जनसंहार के विश्वसनीय आरोप भी शामिल हैं.उन्होंने ऐसे मामलों की ओर भी ध्यान दिलाया, जहाँ हत्याओं को “लक्षित हत्या” और यातना को “पूछताछ” के रूप में पेश किया गया. विशेषज्ञों ने गुप्त हिरासत, जबरन गुमशुदगी, अनुचित सैन्य मुक़दमों और विशेष अदालतों का भी उल्लेख किया, जिनमें अमेरिका द्वारा संचालित ग्वान्तानामो बे हिरासत केन्द्र भी शामिल है.इन चिन्ताओं के मद्देनज़र, विशेषज्ञों ने देशों से अपने आतंकवाद-रोधी क़ानूनों और नीतियों की समीक्षा करने तथा उन्हें अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार, मानवीय और शरणार्थी क़ानून के अनुरूप बनाने का आग्रह किया.शान्ति की घंटी नहीं बजी11 सितम्बर 2001 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव की शान्ति की घंटी बजाने की वार्षिक रस्म आयोजित होनी थी. लेकिन जैसे-जैसे हमलों की भयावहता स्पष्ट होती गई, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने भी वही किया जो उस सुबह दफ़्तर जा रहे हज़ारों न्यूयॉर्कवासी कर रहे थे.यूएन न्यूज़ के वर्तमान प्रधान सम्पादक विक्टर इवांस-हार्वी ने याद किया, “मैंने धुआँ देखा, लेकिन फिर भी ट्रेन स्टेशन की ओर बढ़ा, क्योंकि मुझे काम पर जाना था.”
UN Photo/Monika Graff
संयुक्त राष्ट्र ने 9/11 आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रृद्धांजलि दी.
‘नहीं, आज आप नहीं जा सकते’विक्टर इवांस-हार्वी ने याद किया, “संयुक्त राष्ट्र के एक सुरक्षा गार्ड ने मुझे रोककर पूछा, ‘आप कहाँ जा रहे हैं?’ मैंने कहा, ‘काम पर जा रहा हूँ.’ उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, आज आप नहीं जा सकते.’”उधर, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन की 37वीं मंज़िल पर कार्यरत तत्कालीन निर्वाचन सहायता निदेशक मिशेल ग्रिफ़िन ने अपने कार्यस्थल तक पहुँचने से पहले ही वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पहले टावर में आग लगी देख ली थी.उन्होंने बताया, “जब मैं काम पर जाने के लिए निकल रही थी, तभी मैंने अपने पड़ोसी को चिल्लाते सुना, ‘वह मेरा दफ़्तर है!’ मैं बाहर निकली और पहले टावर में बना वह विशाल छेद देखा.”एकता और एकजुटताजब हमलों की भयावहता स्पष्ट होने लगी, तो संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने सीढ़ियों के रास्ते इमारत खाली करनी शुरू कर दी. उस दिन अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर होने वाली पारम्परिक शान्ति की घंटी की रस्म भी रद्द कर दी गई.मिशेल ग्रिफ़िन ने बताया, “जब हम इमारत से बाहर निकल रहे थे, तो सीढ़ियों पर ही लगातार नई ख़बरें मिल रही थीं. मुझे याद है कि महासचिव के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ और उनके कार्यक्रम अधिकारी इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि क्या दिनभर की गतिविधियाँ तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखी जाएँ, जिनमें शान्ति की घंटी बजाना भी शामिल था.”संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने याद किया कि उस समय इमारत में “घबराहट का माहौल” था.उन्होंने कहा, “ऐसी विश्वसनीय ख़बरें थीं कि एक और विमान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को निशाना बना सकता है.” इसके बाद तत्कालीन महासचिव कोफ़ी अन्नान को नज़दीक स्थित उनके आवास पर ही रखने का फ़ैसला किया गया.हमलों के बाद के दिनों में संयुक्त राष्ट्र के भीतर असाधारण एकजुटता देखने को मिली, और सुरक्षा परिषद में भी यही भावना नज़र आई.‘उसके झटके आज भी महसूस होते हैं’स्तेफ़ान दुजैरिक के अनुसार, इन विनाशकारी हमलों ने संयुक्त राष्ट्र के भीतर और बाहर दूरगामी घटनाक्रमों की एक लम्बी श्रृँखला को जन्म दिया.उन्होंने कहा, “यह एक विस्फोट जैसा था, जिसके झटके आज भी महसूस किए जा सकते हैं.”देखिए, संयुक्त राष्ट्र में 9/11 को किस तरह याद किया जा रहा है और इस घटना ने दुनिया को हमेशा के लिए किस तरह बदल दिया:
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope