संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा है कि म्याँमार में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय “कई स्तरों पर ऐसी पीड़ा, दुर्दशा और क्रूरता झेल रहा है, जो दिल दहला देने वाली है.”
Tweet URL
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र तथ्य-अन्वेषी मिशन की नई रिपोर्ट जारी होने के बाद की. रिपोर्ट के अनुसार, म्याँमार में विशेषकर अल्पसंख्यकों के लिए मानवाधिकारों की स्थिति, अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गई है.म्याँमार में सेना और विभिन्न प्रतिरोधी गुटों के बीच भीषण गृहयुद्ध जारी है.अगस्त 2017 में म्याँमार की सेना ने पश्चिमी राख़ीन प्रान्त में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ निर्मम कार्रवाई की थी. इसके बाद 7 लाख 40 हज़ार से अधिक लोग बांग्लादेश भाग गए थे, जिनमें से अधिकतर आज भी वहाँ शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं.पाँच वर्ष पहले सत्ता पर क़ब्ज़ा करने के बाद से सैन्य जुंटा कम से कम 8,075 लोगों की जान ले चुका है और लाखों लोगों को जबरन सेना में भर्ती किया है. वहीं, राख़ीन के अधिकतर हिस्से पर नियंत्रण रखने वाली विद्रोही अराकान आर्मी पर भी रोहिंग्या समुदाय के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर दुर्व्यवहार के आरोप हैं.जून 2025 से मई 2026 की अवधि पर केन्द्रित रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2025 में एक सशस्त्र गुट ने अन्य सैन्य-विरोधी समूहों को आपूर्ति देना बन्द कर दिया, जिससे सेना को बढ़त मिली. इसके बाद सेना ने “विरोध को कुचलने और लोगों को झुकने पर मजबूर करने” के लिए मानवीय सहायता तक रोक दी.रोहिंग्या समुदाय की पीड़ा जारीरिपोर्ट के अनुसार, रोहिंग्या समुदाय “सभी पक्षों के हाथों सुनियोजित भेदभाव झेल रहा है और दोषियों को पूरी तरह दंडमुक्ति हासिल है.”राख़ीन प्रान्त के अधिकतर हिस्से पर अराकान आर्मी का नियंत्रण होने के बाद, म्याँमार की सेना ने विद्रोहियों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. रिपोर्ट की अवधि में कम से कम 2,592 हवाई हमले हुए, जिनमें कई नागरिक इलाक़े भी प्रभावित हुए.2017 में हज़ारों रोहिंग्या लोगों की जान लेने वाली सेना ने तब से क़रीब 1 लाख 25 हज़ार लोगों को जबरन भर्ती किया है, जिनमें बड़ी संख्या में रोहिंग्या भी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों को जबरन शराब पिलाई गई, आराम नहीं करने दिया गया और शारीरिक यातनाएँ दी गईं.“समावेशी शासन और समान व्यवहार” का दावा करने वाली अराकान आर्मी पर भी रोहिंग्या लोगों की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने, उनसे जेल जैसे हिरासत शिविर बनवाने, सीमा पार आवाजाही पर सख़्त पाबन्दियाँ लगाने और मनमाने ढंग से हत्या व यातना करने के आरोप हैं.
Tweet URL
हिरासत में रहे रोहिंग्याओं ने बताया कि उन्हें बाँस से पीटा गया, माचिस से जलाया गया और उल्टा लटकाकर तब तक घुमाया गया जब तक वे बेहोश नहीं हो गए.कुछ लोगों ने जननांगों पर मिर्च लगाए जाने और नाख़ून उखाड़े जाने की भी बात कही. रिपोर्ट के अनुसार, एक जनसंहार के बाद एक रोहिंग्या बच्चे को अपने ही समुदाय के लोगों की हड्डियाँ और खोपड़ियाँ हटाने के लिए मजबूर किया गया.टकराव की अर्थव्यवस्था से समुदाय तबाह रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के सैन्य तख़्तापलट के बाद म्याँमार अफ़ीम और कृत्रिम मादक पदार्थों का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है. इसके साथ ही, अरबों डॉलर के ऑनलाइन घोटाले और दुर्लभ खनिजों का अनियंत्रित खनन भी तेज़ी से बढ़ा है.क़ानून का शासन कमज़ोर होने से इन अवैध गतिविधियों के ज़रिए टकराव के लिए धन जुटाया गया, अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक नैटवर्क मज़बूत हुए और पर्यावरण को नुक़सान पहुँचा.रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती संख्या में महिलाओं व लड़कियों को खनन क्षेत्र में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनके लिए यौन हिंसा और आवाज़ उठाने पर बदले की कार्रवाई का ख़तरा बढ़ गया है.रिपोर्ट के अनुसार, “दोषियों को बाहरी जाँच एवं क़ानूनी कार्रवाई से बचाया गया, जिससे दंडमुक्ति बढ़ी और बार-बार यौन हिंसा व श्रम शोषण होता रहा.”विदेशी प्रबन्धक भी कई मामलों में म्याँमार के कामगारों का शोषण करते हैं, उन्हें ख़तरनाक परिस्थितियों में काम करने और क़र्ज़ के जाल में फँसे रहने के लिए मजबूर करते हैं.रोहिंग्या समुदाय के बड़े पैमाने पर जबरन विस्थापन के नौ वर्ष पूरे होने पर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को कहा कि म्याँमार, बांग्लादेश और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में रोहिंग्या लोग “बढ़ती असुरक्षा, घटते संरक्षण एवं स्थाई समाधान की कम होती सम्भावनाओं” का सामना कर रहे हैं. जीवनरक्षक सहायता के लिए धन में कटौती ने हालात और कठिन बना दिए हैं.
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope