मोज़ाम्बीक़ और कम्बोडिया में भीषण गृहयुद्धों के बाद पहले लोकतांत्रिक चुनाव कराने में मदद, सिएरा लियोन में हज़ारों बाल सैनिकों को हथियार छोड़ने में सहायता और दक्षिण अफ़्रीका से नामीबिया की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में सहयोग - ये दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियानों की कुछ अहम मिसालें हैं, जो देशों को हिंसक टकराव से स्थाई शान्ति की ओर बढ़ने में मदद करती हैं.
दुनिया में 1945 के बाद इस समय सबसे अधिक हिंसक टकराव जारी हैं और युद्धों में जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. साथ ही, शान्ति अभियानों को अब अक्सर समझौतों को लागू करने के बजाय हिंसा को काबू में रखने के लिए तैनात किया जा रहा है. महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को महासभा में कहा कि ऐसे में संयुक्त राष्ट्र और उसके सदस्य देशों को इन अभियानों को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढलना होगा.उन्होंने कहा, “अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियान बेहद ज़रूरी हैं, लेकिन अधिक प्रभावी बनने के लिए उन्हें नई वास्तविकताओं के अनुसार ढलना होगा.”न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव ने शान्ति अभियानों के भविष्य पर पहली व्यापक समीक्षा पेश की. यह समीक्षा ‘भविष्य के लिए समझौते’ के अनुरोध पर तैयार की गई है.उन्होंने सदस्य देशों के सामने कई सिफ़ारिशें भी रखीं कि बदलती ज़रूरतों और भविष्य की चुनौतियों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के शान्ति और सुरक्षा से जुड़े उपायों को किस तरह अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियान क्या हैं?महासचिव की समीक्षा में संयुक्त राष्ट्र के अलग-अलग तरह के शान्ति अभियानों को शामिल किया गया है. इनमें सुरक्षा परिषद से अधिकृत असैन्य विशेष राजनैतिक मिशन और शान्ति लागू करने वाले अभियान शामिल हैं. इनका दायरा किसी विशेष दूत की सहायता करने वाले दो-सदस्यीय कार्यालय से लेकर बड़े, बहुआयामी शान्तिरक्षा अभियानों तक फैला है.महासचिव ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियान बहुपक्षीय कार्रवाई का एक अहम माध्यम हैं.”उन्होंने कहा, “ये संकट कम करने, हिंसक टकराव रोकने, युद्धविराम बनाए रखने और आम लोगों की रक्षा करने में मदद करते हैं. हिंसा से प्रभावित इलाक़ों में ये बातचीत के लिए जगह बनाते हैं और शान्ति की राह खोलते हैं.”‘ब्लू हैलमेट्स’ की भूमिका1948 से सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षकों की तैनाती को मंज़ूरी देती रही है, ताकि हिंसक टकराव में शामिल पक्ष राजनैतिक समाधान तक पहुँच सकें, विवादों को हिंसा में बदलने से रोका जा सके और समाधान की तलाश जारी रहने तक सशस्त्र हिंसा को कम किया जा सके. इस समय 11 शान्तिरक्षा मिशन सक्रिय हैं.अपनी नीली टोपियों के कारण संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षकों को आम तौर पर ‘ब्लू हैलमेट्स’ कहा जाता है. उनका काम तीन मुख्य सिद्धान्तों पर आधारित है: हिंसक टकराव में शामिल पक्षों की सहमति, निष्पक्षता और आत्मरक्षा या अपने शासनादेश की रक्षा के अलावा बल का इस्तेमाल नहीं करना.उनका काम बेहद ख़तरनाक भी है. दुनिया भर के मिशनों में अब तक 4,500 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षकों की मौत हो चुकी है.उनके योगदान को व्यापक मान्यता मिली है. वर्ष 1988 में संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षकों को “सशस्त्र टकराव रोकने और सम्वाद के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने” में उनकी अहम भूमिका के लिए संयुक्त रूप से नोबेल शान्ति पुरस्कार दिया गया था.विशेष राजनैतिक मिशनविशेष राजनैतिक मिशनों में असैन्य कर्मियों को सुरक्षा परिषद के आदेश के तहत तैनात किया जाता है. उनका काम हिंसक टकराव रोकना, शान्ति वार्ताओं में मध्यस्थता करना और राजनैतिक बदलाव की प्रक्रियाओं में सहयोग देना है.इन मिशनों में बड़ी सैन्य या सशस्त्र टुकड़ियाँ तैनात नहीं होतीं. इसके बजाय वे सरकारों, हिंसक टकराव में शामिल पक्षों, क्षेत्रीय संगठनों और नागरिक समाज के साथ मिलकर काम करते हैं.संयुक्त राष्ट्र के राजनैतिक और शान्तिनिर्माण मामलों के विभाग के अनुसार, 1948 से अब तक ऐसे 167 मिशन तैनात किए गए हैं. वर्ष 2024 में इनमें से लगभग 40 सक्रिय थे.
© UNSMIL
लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि हन्ना टेटेह (बीच में, खड़ी हुईं) ‘राइदात’ कार्यक्रम की प्रतिभागियों के साथ, जहाँ महिला नेतृत्व के महत्व पर चर्चा हुई.
शान्ति लागू करने वाले अभियानसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूएन चार्टर के अध्याय VII के तहत शान्ति लागू करने वाले अभियानों को मंज़ूरी देती है. इन अभियानों में ज़रूरत पड़ने पर सैन्य बल के इस्तेमाल सहित कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं.शान्तिरक्षा और विशेष राजनैतिक मिशनों के विपरीत, ऐसे अभियानों के लिए हिंसक टकराव में शामिल सभी पक्षों की सहमति हमेशा ज़रूरी नहीं होती. इनमें संयुक्त राष्ट्र के शान्तिरक्षक सीधे हिस्सा नहीं लेते.हाल के वर्षों में हेती, माली और सोमालिया जैसे देशों में संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियानों ने सुरक्षा परिषद से अधिकृत, लेकिन ग़ैर-यूएन बलों द्वारा चलाए जा रहे ऐसे अभियानों के साथ काम किया है. यूएन मिशन वहाँ राजनैतिक प्रक्रियाओं और व्यापक शान्ति स्थापना प्रयासों में सहयोग देते रहे हैं.अफ़्रीकी संघ के वे शान्ति सहायता अभियान भी इसी श्रेणी में आते हैं, जिन्हें सुरक्षा परिषद की मंज़ूरी प्राप्त है.मौजूदा हालातमहासचिव ने अपनी समीक्षा में चेतावनी दी कि शान्ति अभियानों के लिए मौजूदा हालात पहले से कहीं अधिक कठिन हो गए हैं.हिंसक टकराव ज़्यादा जटिल हो गए हैं, व्यापक शान्ति समझौते कम हो रहे हैं और वित्तीय संसाधन भी घट रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हाल में शान्तिरक्षा अभियानों के बजट में लगभग 50 करोड़ डॉलर और विशेष राजनैतिक मिशनों के लिए 9 करोड़ 63 लाख डॉलर की कटौती की गई है.महासचिव ने कहा कि शान्ति अभियान, हिंसक टकराव समाप्त करने के लिए सम्बद्ध पक्षों की राजनैतिक इच्छाशक्ति की जगह नहीं ले सकते. इसके बावजूद कुछ मिशन ऐसे हालात में काम कर रहे हैं, जहाँ बातचीत ठप है और हिंसा बहुत व्यापक है.उन्होंने कहा, “सदस्य देशों के मज़बूत और एकजुट समर्थन के बिना न तो कोई शान्ति अभियान और न ही संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोई राजनैतिक प्रक्रिया सफल हो सकती है.”
Tweet URL
ड्रोन से दुष्प्रचार तक नई चुनौतियाँमहासचिव ने कहा कि शान्ति अभियानों के शासनादेश स्पष्ट एवं सीमित होने चाहिए और उनके लक्ष्य हासिल करने योग्य हों. साथ ही, उन्हें कम लागत में प्रभावी, जवाबदेह और सदस्य देशों व संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों के साथ मिलकर काम करने वाला होना चाहिए. यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोपों के मामलों में जवाबदेही पर विशेष ध्यान देना ज़रूरी है.रिपोर्ट के अनुसार, केवल अभियानों के दायित्व बदलना काफ़ी नहीं होगा. शान्ति अभियानों को अधिक लचीला और तेज़ी से तैनात होने योग्य बनाना होगा, आँकड़ों व ख़तरों के विश्लेषण को मज़बूत करना होगा तथा ड्रोन एवं दुष्प्रचार जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए नई तकनीक अपनानी होगी. शान्तिरक्षकों की सुरक्षा के लिए भी अतिरिक्त उपाय ज़रूरी हैं.महासचिव ने कोलम्बिया में शान्ति मिशन और कैमरून-नाइजीरिया सीमा विवाद पर काम कर रहे मिशन का उदाहरण देते हुए कहा कि सही परिस्थितियों में संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियान ठोस नतीजे दे सकते हैं.भविष्य की राहमहासचिव की समीक्षा में “नए भू-राजनैतिक दौर के लिए शान्ति अभियानों को नए सिरे से तैयार करने” के लिए दर्जनों सिफ़ारिशें दी गई हैं.यह ऐसा दौर है, जब युद्ध बढ़ रहे हैं, वित्तीय संसाधन सीमित हैं और शान्तिरक्षा अभियानों के लिए सदस्य देशों का समर्थन भी बँटा हुआ है.सिफ़ारिशों में ये बातें शामिल हैं:राजनैतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाना.केवल स्पष्ट और विश्वसनीय राजनैतिक उद्देश्य वाले मिशन तैनात करना.मेज़बान देशों के साथ साझेदारी मज़बूत करना.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की भूमिकाएँ और ज़िम्मेदारियाँ स्पष्ट करना.मिशन शुरू करते समय ही उसके समापन और बदलाव की योजना तैयार करना.महासचिव के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियानों का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि सदस्य देश, उनकी कमियों के बावजूद, उन्हें हिंसक टकराव समाप्त करने की परिस्थितियाँ बनाने का एक ज़रूरी माध्यम मानते रहें.उन्होंने कहा, “हमें मिलकर यह तय करना होगा कि किसी मिशन से शुरुआत से लेकर उसके समापन तक क्या-कुछ हासिल किया जा सकता है.”
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope