• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘खेल का मैदान हो, समुद्र तट या घर’: रूस-यूक्रेन युद्ध में बच्चों की मौतें रोकने की पुकार

 - World News in Hindi

यूक्रेन पर रूस का आक्रमण जारी है और हाल के सप्ताहों में दोनों देशों ने हवाई व ड्रोन हमले तेज़ किए हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने इन हमलों में बच्चों के मारे जाने और घायल होने पर चिन्ता जताते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. UNICEF ने एक वक्तव्य में कहा कि पिछले कुछ दिनों में रूसी महासंघ और यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में हुए हमलों में एक बार फिर बच्चे मारे गए और घायल हुए हैं. एजेंसी ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का पालन करने की अपील की.एजेंसी के अनुसार, सोमवार को रूस के क्रास्नोदार क्षेत्र में हुए एक हमले में सात लोगों की मौत हुई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल बताए गए हैं. इस हमले में लगभग 40 अन्य लोग घायल हुए.इससे एक दिन पहले, दक्षिण-पश्चिमी बेलगोरोद क्षेत्र में एक खेल के मैदान के पास ड्रोन हमले में एक 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. हमले में सात और नौ वर्ष की दो अन्य लड़कियाँ घायल हुई हैं.  सुरक्षा का अधिकारयूक्रेन में पिछले सात दिनों के दौरान हुए हमलों में कम से कम छह बच्चों के मारे जाने की ख़बर है.मृतकों में आठ वर्षीय एक लड़का, दनिप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में अपने परिवार के साथ मारे गए कम से कम तीन बच्चे और सूमी क्षेत्र में पाँच व 10 वर्ष की दो लड़कियाँ शामिल हैं. UNICEF के अनुसार, इसी दौरान कम से कम 19 बच्चे घायल भी हुए.UNICEF ने कहा, “खेल का मैदान हो, समुद्र तट या घर - बच्चों को हर उस जगह सुरक्षित रहने का अधिकार है, जहाँ वे रहते और खेलते हैं.”एजेंसी ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन करने और बच्चों व नागरिक बुनियादी ढाँचे की रक्षा करने की अपील की. UNICEF ने बच्चों की जान लेने और उन्हें घायल करने वाले हमलों को तुरन्त रोकने की अपील की.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved