संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजनैतिक मिशन अक्सर सुर्ख़ियों से दूर रहकर हिंसक टकरावों को बढ़ने से रोकते रहे हैं. संगठन के 80 वर्षों के इतिहास में “कभी साधारण, तो कभी ऐतिहासिक” रहे ये प्रयास, शान्ति बनाए रखने का एक अहम साधन बन गए हैं. संयुक्त राष्ट्र की कई सबसे बड़ी सफलताएँ वे संकट हैं, जो कभी सुर्ख़ियों में नहीं आते.दुनिया भर में विशेष राजनैतिक मिशन, चुपचाप तनाव कम करने, समझौते कराने और नाज़ुक राजनैतिक बदलावों में सहयोग देने का काम करते हैं. बातचीत, मध्यस्थता और कूटनीति ही उनके मुख्य साधन हैं.शान्तिरक्षा मिशनों के विपरीत, जो अक्सर अधिक दिखाई देते हैं, इन मिशनों के पास न तो बख़्तरबंद वाहन होते हैं और न ही सशस्त्र सैनिक.इन मिशनों की पहली व्यापक समीक्षा जारी होने के अवसर पर, राजनैतिक और शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने इनके काम को “कभी साधारण, तो कभी ऐतिहासिक” बताया. उन्होंने कहा कि यह “एक चिरस्थाई सत्य की ओर इशारा करता है – वो ये कि “कूटनीति प्रभावी है और काम करती है.” यह सीख आज के समय में विशेष रूप से प्रासंगिक है.यह समीक्षा 1948 से 2025 तक की अवधि का लेखा-जोखा पेश करती है और दिखाती है कि बदलती दुनिया के साथ संयुक्त राष्ट्र की राजनैतिक भूमिका किस तरह विकसित हुई है.फ़लस्तीन से वर्तमान तकऐसा पहला मिशन संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के लगभग तुरन्त बाद, मई 1948 में स्थापित किया गया था. © UN Photo द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फ़लस्तीनियों को संयुक्त राष्ट्र से सहायता मिली. स्वीडन के राजनयिक काउंट फ़ोल्के बेर्नाडोट को फ़लस्तीन में संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थ नियुक्त किया गया. यह पहली बार था जब संयुक्त राष्ट्र ने किसी सशस्त्र टकराव को सुलझाने में मदद के लिए एक विशेष दूत तैनात किया.आज, विशेष राजनैतिक मिशन कई तरह की भूमिकाएँ निभाते हैं. ये असैन्य मिशन होते हैं, जिनका दायित्व होता है -हिंसक टकरावों की रोकथामशान्ति प्रक्रियाओं को समर्थनटिकाऊ शान्ति के निर्माण में मददकुछ मिशन शान्ति वार्ताओं को आगे बढ़ाते हैं, तो कुछ युद्धविराम समझौतों की निगरानी करते हैं. कुछ मिशन सीमाओं के निर्धारण में मदद करते हैं, गम्भीर उल्लंघनों की जाँच करते हैं या राजनैतिक सुधार प्रक्रियाओं को समर्थन देते हैं.रोज़मैरी डीकार्लो के अनुसार, विशेष राजनैतिक मिशनों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी विविधता है.उन्होंने कहा, “इन मिशनों ने महासचिव के दूतों, तथ्य-जाँच और जाँच-पड़ताल मिशनों, क्षेत्रीय कार्यालयों, सुरक्षा परिषद को प्रतिबन्ध व्यवस्थाओं की निगरानी में मदद देने वाले विशेषज्ञ पैनलों, और जटिल राजनैतिक बदलावों में सहयोग देने वाले मिशनों का रूप लिया है.”उन्होंने कहा, “लचीलापन हमेशा से इन मिशनों की ताक़त रहा है. वही साधन, जिसने युद्धविराम कराने में मदद की, सीमा निर्धारण में भी सहयोग दे सकता है या रासायनिक हथियार कार्यक्रम को समाप्त करने में मदद कर सकता है. बहुत कम बहुपक्षीय साधन इतने अनुकूलनीय होते हैं.”देशों को स्वतंत्र राष्ट्र बनने में मददशुरुआती दौर के सबसे उल्लेखनीय उदाहरणों में लीबिया की स्वतंत्रता में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका है.1940 के दशक के अन्त तक, लीबिया विभाजित था और अलग-अलग प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत चल रहा था. यह देश 1911 से 1942 तक इटली का उपनिवेश रहा था और उससे पहले ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा था. © UN Photo/SM लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तकनीकी सहायता परियोजनाओं की एक व्यापक श्रृँखला के ज़रिए लीबिया की स्वतंत्रता में सहयोग दिया. संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग ने राजनैतिक मतभेदों को दूर करने, संविधान का मसौदा तैयार करने, अस्थाई सरकार स्थापित करने, एकीकृत वित्तीय व्यवस्था बनाने और सिविल सेवकों को प्रशिक्षण देने में मदद की.केवल दो वर्ष बाद, लीबिया संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रक्रिया के ज़रिए स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला देश बन गया.इसी तरह के मिशनों ने अन्य स्थानों पर भी उपनिवेशवाद से मुक्ति की प्रक्रियाओं में सहयोग दिया.संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों ने कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी और टोगोलैंड में जनमत-संग्रह आयोजित कराए, बहरीन के लोगों से परामर्श किया और नव-स्वतंत्र देशों को अपने संस्थान बनाने में मदद दी.शीत युद्ध के दौरान कूटनीतिशीत युद्ध के दौरान, महाशक्तियों की प्रतिद्वन्द्विता के कारण सुरक्षा परिषद की कार्रवाई करने की क्षमता अक्सर सीमित हो जाती थी. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र ने महासचिव के विशेष प्रतिनिधियों पर अधिक भरोसा करना शुरू किया.1980 के दशक में, महासचिव के निजी प्रतिनिधि ने अफ़ग़ानिस्तान पर वर्षों तक चली वार्ताओं का नेतृत्व किया, जिनका परिणाम 1988 में जिनीवा समझौतों पर हस्ताक्षर के रूप में सामने आया.लगभग इसी अवधि में, एक अन्य विशेष प्रतिनिधि ने ईरान और इराक़ के बीच वार्ताएँ जारी रखने में मदद की.रोज़मैरी डीकार्लो के अनुसार, यह इतिहास वर्तमान के लिए भी एक अहम सन्देश देता है. उन्होंने कहा, “भू-राजनैतिक मतभेद कार्रवाई न करने का बहाना नहीं हो सकते.” उन्होंने याद दिलाया कि विशेष राजनैतिक मिशन पूरे शीत युद्ध के दौरान सक्रिय रहे और फिर भी सफलताएँ हासिल कीं.शीत युद्ध के बाद नई चुनौतियाँद्विध्रुवीय विश्व व्यवस्था के अन्त के बाद वे तनाव खुलकर सामने आए, जो लम्बे समय से दबे हुए थे. इसी के साथ राजनैतिक मिशनों की संख्या तेज़ी से बढ़ी. © UN Photo/EW/B पूर्व फ़्रांसीसी टोगोलैंड में मतदाता 1958 में नए प्रतिनिधि सदन के चुनाव का जश्न मनाते हुए. 1990 के दशक के बाद से, इन मिशनों ने देशों को चुनाव आयोजित करने, नए संविधान तैयार करने, सरकारी संस्थानों में सुधार करने और गृहयुद्धों के बाद भरोसा फिर से बहाल करने में मदद दी.ताजिकिस्तान में एक उल्लेखनीय सफलता मिली, जहाँ संयुक्त राष्ट्र के एक राजनैतिक मिशन ने 1997 के शान्ति समझौते को लागू करने में सहयोग दिया और देश को गृहयुद्ध से शान्ति की ओर बढ़ने में मदद की. © SESG for the Great Lake region ग्रेट लेक क्षेत्र के लिए विशेष दूत हुआंग शिया, 2019 में डीआर काँगो की यात्रा के दौरान. संयुक्त राष्ट्र के राजनैतिक मिशनों ने ऐल सैल्वाडोर, ग्वाटेमाला, बुरुंडी, सोमालिया, नेपाल, अंगोला, हेती और कई अन्य देशों में काम किया. इसी दौरान, सुरक्षा परिषद के प्रतिबन्धों के अनुपालन की निगरानी के लिए विशेषज्ञ पैनल भी स्थापित किए गए.हेती और आज के नाज़ुक बदलावहेती दिखाता है कि विशेष राजनैतिक मिशन समय के साथ किस तरह बदल रहे हैं. शान्ति समझौते लागू कराने वाले मिशनों से अलग, हेती में संयुक्त राष्ट्र एकीकृत कार्यालय, BINUH, समावेशी राजनैतिक संवाद को बढ़ावा दे रहा है. यह वर्षों से राष्ट्रीय चुनाव न होने के बाद चुनावों की तैयारी में मदद कर रहा है और असुरक्षा व संस्थागत कमज़ोरी से जूझ रहे देश में अन्तरराष्ट्रीय प्रयासों के समन्वय में सहयोग दे रहा है.हेती के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और BINUH के प्रमुख कार्लोस रुइज़ मासियू ने कहा कि इस मिशन का काम एक बुनियादी तत्व पर निर्भर करता है – वो है भरोसा.उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र पर भरोसा है.” उन्होंने कहा कि विशेष राजनैतिक मिशनों पर भी यह विश्वास है कि वे “परिणाम दे सकते हैं.” उन्होंने कहा कि इस भरोसे को पहचानने, सँजोने और मज़बूत करने की आवश्यकता है.सुर्ख़ियों से दूर2025 के अन्त तक, संयुक्त राष्ट्र के 40 विशेष राजनैतिक मिशन दुनिया भर में काम कर रहे थे. आज, इनका ध्यान स्पष्ट राजनैतिक कार्यों पर केन्द्रित है – हिंसक टकरावों की रोकथाम, मध्यस्थता, क्षेत्रीय कूटनीति और अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप शान्ति प्रक्रियाओं को समर्थन.इनका काम अक्सर जानबूझकर पर्दे के पीछे होता है. ये मिशन ख़ामोश कूटनीति, गोपनीय सम्पर्कों और सरकारों, संघर्षरत पक्षों, क्षेत्रीय संगठनों व नागरिक समाज के साथ धैर्यपूर्ण संवाद के ज़रिए काम करते हैं.स्वतंत्र प्रकाशन ‘सुरक्षा परिषद रिपोर्ट’ से शमाला कंडैया थॉम्पसन ने कहा कि ये मिशन हिंसक टकरावों को रोकने और राजनैतिक संवाद को आगे बढ़ाने में चुपचाप एक बेहद ज़रूरी भूमिका निभा रहे हैं. उनके अनुसार, ये मिशन शान्तिरक्षा अभियानों की तरह दिखाई भले ही न दें, लेकिन उनका महत्व किसी भी तरह कम नहीं है.भविष्य की ओर देखते हुए, रोज़मैरी डीकार्लो ने कहा कि यह प्रकाशन केवल अतीत का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि क्या सम्भव है.उन्होंने कहा, “सबसे कठिन परिस्थितियों में भी, संवाद दरवाज़े खोल सकता है, धैर्य भरोसा बना सकता है और कूटनीति इतिहास की दिशा बदल सकती है.”
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope