क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पूरी मानवता के लिए सुरक्षित, निष्पक्ष और लाभकारी साबित हो सकती है, वह भी “विनाशकारी क्षति” पहुँचाए बिना? सोमवार को जिनीवा में शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र के एक अहम शिखर सम्मेलन में इसी सवाल पर मंथन हो रहा है. एआई प्रशासन पर वैश्विक संवाद के दौरान सरकारें, प्रौद्योगिकी कम्पनियाँ, शिक्षाविद और नागरिक समाज के प्रतिनिधि दो दिनों तक इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि ऐसी तकनीक को कैसे विनियमित किया जाए, जो मौजूदा नियमों और सुरक्षा उपायों से कहीं अधिक तेज़ी से विकसित हो रही है.ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल किए जाने पर AI, दुनिया भर के लोगों के लिए रूपान्तरकारी बदलाव ला सकती है. मगर, इसके साथ नए ख़तरों की आशंकाएँ भी जुड़ी हैं. AI जिस तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ रही है, उसके मुक़ाबले में उसे सुरक्षित ढंग से नियंत्रित करने के उपाय पीछे छूटते जा रहे हैं. © UN Photo/Eskinder Debebe मारिया रेसा, योशुआ बेंगियो और एग्रिसेल्डा लोपेज़. (बाएँ से दाएँ) बैठक से पहले, यूएन न्यूज़ ने चार प्रतिभागियों से बातचीत की: इस संवाद के दो सह-अध्यक्षों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के दो सह-अध्यक्षों से. इस पैनल ने हाल ही में AI से जुड़े अवसरों और जोखिमों पर अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है.इन विशेषज्ञों ने AI की सम्भावनाओं, उससे जुड़े जोखिमों और वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य साझा सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर अपने विचार रखे.योशुआ बेंगियो (वैज्ञानिक पैनल): AI कई क्षेत्रों में मानव क्षमताओं के क़रीब पहुँच रही है या उन्हें पार कर रही है. इसकी रफ़्तार, वैज्ञानिक समझ और सरकारों की अनुकूलन क्षमता, दोनों से आगे निकल रही है. इस क्षेत्र में असाधारण प्रगति हुई है, जो दुनिया को बदल रही है, और फ़िलहाल इसके रुकने के संकेत नहीं दिखते. © UN Photo/Evan Schneider एस्टोनिया के राजदूत रीन ताम्सार, सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए. (फ़ाइल) एस्टोनिया के राजदूत रीन ताम्सार (वैश्विक संवाद): दुनिया के अनेक देशों के लिए AI अवसरों की समानता बढ़ाने वाला बड़ा साधन साबित हो सकती है. यह आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धात्मकता, विज्ञान और स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत कर सकती है. व्यापक रूप से देखें तो मशीन लर्निंग उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकती है. यही इसकी सम्भावना है.ऐल सैल्वाडोर की राजदूत एग्रिसेल्डा लोपेज़ (वैश्विक संवाद): AI सरकारों के लिए अपने कामकाज और सेवाओं की आपूर्ति को बेहतर बनाने का एक अहम साधन हो सकती है.रीन ताम्सार: AI एक ऐसा साधन है, जिससे दुनिया भर में लाखों लोग लाभान्वित हो सकते हैं. मगर, यदि यह ग़लत हाथों में चली जाए, तो इसका इस्तेमाल दबाव बनाने, सरकारों में भरोसा कमज़ोर करने, लोकतांत्रिक ढाँचों को नुक़सान पहुँचाने, दुष्प्रचार फैलाने और सूचना की अखंडता को कमज़ोर करने के लिए भी किया जा सकता है. © Adobe Stock/JP Photography नफ़रत को नकारने वाला एक पोस्टर पकड़े हुए. मारिया रेसा (वैज्ञानिक पैनल): AI की पहली पीढ़ी का इस्तेमाल सोशल मीडिया में हुआ, जिससे झूठ और तेज़ी से फैला. यदि उसमें भय, क्रोध और नफ़रत शामिल हो, तो वह वायरल रूप से फैलती है. सूचना की अखंडता इस लड़ाई के केन्द्र में है. यदि आप तथ्य और कल्पना में फ़र्क़ नहीं कर सकते, तो लोकतंत्र सम्भव नहीं है.यही वह दुविधा है जिसका हम सामना कर रहे हैं. इसी वजह से मैं इसे ‘सूचना आर्मागेडन’ कहती हूँ - यानि सूचना व्यवस्था का ऐसा विनाशकारी संकट, जिसमें तथ्य और झूठ के बीच फ़र्क़ करना बेहद मुश्किल हो जाए.योशुआ बेंगियो: AI के भ्रामक व्यवहार के बढ़ते प्रमाणों के बीच, विज्ञान फिलहाल यह गारण्टी नहीं दे सकता कि जैसे-जैसे AI की क्षमताएँ बढ़ेंगी, वह अपने आप या दुर्भावनापूर्ण उपयोगकर्ताओं के कारण विनाशकारी क्षति नहीं पहुँचाएगी.रीन ताम्सार: AI विकसित करने वाले अग्रणी विकासकर्ता मुख्य रूप से दो देशों, अमेरिका और चीन में केन्द्रित हैं. इससे अन्य देशों के सामने कई सवाल खड़े होते हैं.विकासशील देशों को विशेष रूप से यह चिन्ता है कि AI विभाजन उन्हें बहुत पीछे छोड़ सकता है. यह तकनीक इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है कि एक बार पीछे छूटने के बाद उनके लिए इसकी बराबरी कर पाना बेहद मुश्किल हो सकता है.एग्रिसेल्डा लोपेज़: AI विभाजन वास्तविक है. कुछ देशों के पास AI के इस्तेमाल के लिए मज़बूत ढाँचा, कुशल लोग और शोध क्षमता है, जबकि कई अन्य देश अब भी इंटरनेट कनैक्टिविटी और सार्वजनिक सेवाओं के बुनियादी ढाँचे जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं. © UNHCR/Maimuna Mtengela तंज़ानिया में दो छोटे लड़के एक टैबलेट पर काम करते हुए. मारिया रेसा: दुनिया उस तकनीक को नियंत्रित नहीं कर सकती, जिसे वह ठीक से समझती ही नहीं. पैनल की रिपोर्ट हर क्षेत्र से जुटाए गए स्वतंत्र वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित है और हर सरकार के लिए उपलब्ध है. इसका सन्देश साफ़ है: सम्भावनाएँ बड़ी हैं, लेकिन जोखिम भी वास्तविक हैं, और देर करना बहुत महंगा पड़ सकता है.योशुआ बेंगियो: मैं चाहता हूँ कि दुनिया भर की सरकारें यह बेहतर ढंग से समझें कि भविष्य में AI किस दिशा में जा सकती है. अभी हमारे पास न तो पर्याप्त राष्ट्रीय या अन्तरराष्ट्रीय शासन व्यवस्था है, और न ही ऐसे तरीक़े, जिनसे AI के लाभ सभी के साथ साझा किए जा सकें. प्रभावी कार्रवाई के लिए वैश्विक नीति-निर्माताओं को इन प्रणालियों को समझना होगा.एग्रिसेल्डा लोपेज़: वैश्विक संवाद, संयुक्त राष्ट्र में AI शासन पर चर्चा का पहला मंच है. यह सदस्य देशों को एक साथ आकर समावेशी चर्चा करने का अवसर देता है. लेकिन यह केवल सरकारों तक सीमित नहीं है; इसका उद्देश्य अलग-अलग हितधारकों को भी साथ लाना है.मारिया रेसा: कोई भी देश इस तकनीक से अकेले नहीं निपट सकता. इसके लिए बहुपक्षीय समाधान की आवश्यकता है, और संयुक्त राष्ट्र ऐसी संस्था है जो यह भूमिका निभा सकती है. अब सवाल यह है कि क्या सदस्य देश आगे बढ़कर कार्रवाई करेंगे? संयुक्त राष्ट्र और AIकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल में दुनिया के हर क्षेत्र से 40 विशेषज्ञ शामिल हैं, जो अपनी व्यक्तिगत क्षमता में काम कर रहे हैं. पैनल ने अपनी पहली रिपोर्ट 1 जुलाई को प्रकाशित की.इस पैनल का काम AI प्रशासन पर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक संवाद का आधार बनेगा. यह संवाद 6 -7 जुलाई 2026 को जिनीवा में आयोजित किया जा रहा है, जहाँ अन्तरराष्ट्रीय समुदाय इस तकनीक के प्रबन्धन के लिए वैश्विक तरीक़ों पर चर्चा करेगा.
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope