भारत समर्थित एक पहल, कैरेबियाई देशों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत कर रही है और एचआईवी, सिफ़लिस तथा हैपेटाइटिस बी का माँ से बच्चे में संक्रमण समाप्त करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है. पैन अमेरिकन स्वास्थ्य संगठन (PAHO) के नेतृत्व वाली इस परियोजना को भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष से 10 लाख डॉलर की सहायता मिली है. दक्षिण-दक्षिण सहयोग की इस प्रमुख पहल को संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय (UNOSSC) के माध्यम से लागू किया जा रहा है.दक्षिण-दक्षिण सहयोग से आशय विकासशील देशों के बीच ऐसी साझेदारी से है, जिसमें वे आपसी सम्मान और साझा लाभ के सिद्धान्तों के आधार पर विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिलकर काम करते हैं.भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष इसी भावना के तहत अनेक देशों में उनके नेतृत्व वाली विकास परियोजनाओं को समर्थन देता है.बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, प्रयोगशाला क्षमता, रोग निगरानी और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण के ज़रिये यह परियोजना कैरेबियाई क्षेत्र में बच्चों को रोकथाम योग्य संक्रमणों से मुक्त और स्वस्थ जीवन की शुरुआत देने का प्रयास कर रही है.ऐतिहासिक उपलब्धियाँबहामास तथा तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से माँ से बच्चे में कुछ रोगों का संक्रमण समाप्त करने का प्रमाणन मिला है.तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह माँ से बच्चे में हैपेटाइटिस बी का संक्रमण समाप्त करने वाला अमेरिका क्षेत्र का पहला और दुनिया का केवल तीसरा क्षेत्र बन गया है. उसे एचआईवी संक्रमण समाप्त करने का प्रमाणन भी मिला है.वहीं, बहामास को माँ से बच्चे में एचआईवी संक्रमण समाप्त करने के लिए प्रमाणित किया गया है.बहामास की इस सफलता की नींव 1990 के दशक के अन्त में रखी गई थी, जब सभी गर्भवती महिलाओं को उनकी राष्ट्रीयता या क़ानूनी स्थिति की परवाह किए बिना जाँच और प्रसवपूर्व देखभाल उपलब्ध कराई गई.मानकीकृत प्रक्रियाओं, बेहतर प्रयोगशाला सेवाओं और उन्नत उपचार से नवजात शिशुओं में एचआईवी संक्रमण कम करने में मदद मिली. बहामास ने अपने अनुभव और सीख अन्य कैरेबियाई देशों के साथ भी साझा की.देश के नेताओं ने दिवंगत डॉक्टर माइकल पैरी गोमेज़ के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने बहामास में एचआईवी से निपटने के प्रयासों को दिशा दी थी.स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री माइकल डारविल ने कहा, “उनका काम हमें याद दिलाता है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य में प्रगति कभी संयोग से नहीं होती.”प्रधानमंत्री फ़िलिप डेविस के अनुसार, यह उपलब्धि दर्शाती है कि स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्रीय विकास के केन्द्र में रखकर कितना कुछ हासिल किया जा सकता है. © WHO/PAHO बहामास में PAHO-WHO की प्रतिनिधि डॉक्टर एल्डोना बोइसन, स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री डॉक्टर माइकल डारविल को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए. भारत का सहयोग‘CARICOM (कैरेबियाई समुदाय) सदस्य देशों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ 'माँ से बच्चे में संक्रमण उन्मूलन (EMTCT) रणनीति को मज़बूत करने’ के लिए शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य, क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में मौजूद प्रमुख कमियों को दूर करना है.यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, प्रयोगशालाओं की जाँच क्षमता बढ़ाने तथा एचआईवी, सिफ़लिस और हैपेटाइटिस बी की निगरानी मज़बूत करने में सहयोग दे रही है.कैरेबियाई क्षेत्र में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी ने कहा कि ये उपलब्धियाँ केवल बेहतर स्वास्थ्य आँकड़ों तक सीमित नहीं हैं.उन्होंने कहा, “ये मज़बूत साझेदारी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में वर्षों के निवेश, सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों, प्रभावी निगरानी और हर बच्चे को स्वस्थ व रोकथाम योग्य रोगों से मुक्त जीवन की शुरुआत देने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.”उन्होंने कहा, “भारत को भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के माध्यम से ऐसी पहलों का समर्थन करने पर गर्व है.”उपलब्धियाँ बनाए रखने का संकल्पतुर्क और कैकोस द्वीपसमूह के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री काइल नोल्स ने कहा कि यह उपलब्धि गर्व के साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी लेकर आई है.उन्होंने कहा, “हम इन उपलब्धियों को बनाए रखने, स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करने और हर माँ व बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह के प्रीमियर चार्ल्स वॉशिंगटन मिसिक ने कहा कि छोटे आकार के बावजूद यह क्षेत्र नेतृत्व करने और दूसरों के लिए मानक स्थापित करने की क्षमता रखता है.उन्होंने कहा, “यह सफलता रातोंरात नहीं मिली. इसके पीछे वर्षों का समर्पण, रणनैतिक योजना और निरन्तर निवेश है.” © WHO/PAHO तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री काइल नोल्स, प्रीमियर चार्ल्स डब्ल्यू. मिसिक और स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय की स्थाई सचिव डेज़ीरी लुइस प्रमाणपत्र ग्रहण करते हुए. दुनिया भर के नेताओं ने भी इन उपलब्धियों की सराहना की है.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि निरन्तर राजनैतिक प्रतिबद्धता, मज़बूत स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुँच के ज़रिये उल्लेखनीय प्रगति सम्भव है.PAHO के निदेशक डॉक्टर जार्बस बारबोसा ने एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और किसी को भी पीछे न छोड़ने के संकल्प पर बल दिया.PAHO-WHO की सहायक निदेशक डॉक्टर रोंडा सीली-थॉमस ने कहा कि जन्म के समय दी जाने वाली हैपेटाइटिस बी वैक्सीन बेहद महत्वपूर्ण है. तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह का अनुभव दिखाता है कि मज़बूत टीकाकरण कार्यक्रम माँ से बच्चे में रोग संक्रमण समाप्त करने की नींव बन सकता है.स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षणनवम्बर 2025 से CARICOM देशों और क्षेत्रों के 600 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की रोकथाम और उपचार सेवाएँ मज़बूत करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं.PAHO के समन्वय में आयोजित इन सत्रों ने स्वास्थ्यकर्मियों और नीति निर्माताओं को अनुभव व सीख साझा करने के लिए एक क्षेत्रीय मंच भी उपलब्ध कराया है.UNAIDS की क्षेत्रीय निदेशक लुइसा कबाल ने कहा कि माँ से बच्चे में एचआईवी संक्रमण समाप्त करने के प्रयासों में कैरेबियाई क्षेत्र दुनिया में अग्रणी है.दुनिया भर में जारी किए गए 23 प्रमाणनों में लगभग 60 प्रतिशत इसी क्षेत्र को मिले हैं. इन प्रयासों ने 2010 के बाद से नए एचआईवी संक्रमणों में 21 प्रतिशत की कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.पैन कैरेबियन साझेदारी की कार्यकारी निदेशक वेंडी टेलफ़र्ड-इमैनुएलसन ने भारत के वित्तीय सहयोग और PAHO के तकनीकी नेतृत्व की सराहना की.उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य केवल स्वास्थ्य क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा ज़िम्मेदारी है.”प्रगति के बावजूद चुनौतियाँ बरक़रारऐतिहासिक उपलब्धियों के बावजूद स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरन्तर निवेश और सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया है.PAHO के आँकड़ों के अनुसार, 2016 से 2022 के बीच अमेरिका क्षेत्र में जन्मजात सिफ़लिस के मामलों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई. केवल 2022 में 36 हज़ार से अधिक मामले दर्ज किए गए.आँकड़े उपलब्ध कराने वाले 26 देशों में से 19 ने गर्भवती महिलाओं में भी सिफ़लिस संक्रमण बढ़ने की जानकारी दी.क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं में गर्भवती महिलाओं के लिए त्वरित जाँच, आम आबादी में जाँच और उपचार का विस्तार तथा रोग निगरानी प्रणालियों को मज़बूत करना शामिल है.साथ ही, यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि प्रत्येक नवजात को जन्म के तुरन्त बाद हैपेटाइटिस बी का टीका और बाद में उसकी शेष ख़ुराकें मिलें.यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की कमियाँ दूर कर कैरेबियाई बच्चों के लिए अधिक समान, सुदृढ़ और स्वस्थ भविष्य बनाने का प्रयास कर रही है.इस लेख का विस्तृत संस्करण पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope