स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव में हुए रूसी हमलों में कम से कम 14 नागरिकों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हुए.
मिसाइल और ड्रोन हमलों में बहुमंज़िला रिहायशी इमारतों और अन्य नागरिक ढाँचों को भारी नुक़सान पहुँचा. ये हमले कीव में हुए एक अन्य रूसी हमले के केवल चार दिन बाद हुए, जिसमें कम से कम 30 नागरिकों की मौत हुई थी.यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष सहायता अधिकारी मैथियास श्माले ने कहा, “जब मैं एकजुटता व्यक्त करने के लिए हमलों के स्थलों का दौरा कर रहा हूँ, तो लोगों की पीड़ा का यह स्तर देखना असहनीय हो रहा है.”मैथियास श्माले ने कहा कि दनिप्रो, ख़ेरसॉन, कीव और ज़पोरिझझिया में हुए हमलों से बुनियादी सेवाओं तक पहुँच बाधित हुई है.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ताज़ा हमलों की कड़ी निन्दा की. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नागरिकों या नागरिक ढाँचे को निशाना बनाने वाले हमले, “चाहे कहीं भी हों, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का स्पष्ट उल्लंघन हैं और उन्हें तुरन्त रोका जाना चाहिए.”उन्होंने तनाव घटाने की अपनी अपील दोहराई, ताकि पूर्ण, तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम हो सके.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन में जुलाई के महीने में अब तक हर दिन औसतन 170 नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं. नागरिक हताहतों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में तेज़ी से बढ़ रही है.
Tweet URL
सप्ताहान्त में तेज़ हुई लड़ाईकीव क्षेत्र पर हमलों के अलावा, सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन ने ओडेसा को भी निशाना बनाया. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कई घरों को नुक़सान पहुँचा और एक व्यक्ति घायल हुआ.रूसी सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने यूक्रेनी शहर कोस्तियान्तिनिव्का पर नियंत्रण कर लिया है. मगर यूक्रेनी अधिकारियों ने इसका खंडन करते हुए कहा कि शहर अब भी यूक्रेनी बलों के नियंत्रण में है.इस बीच, सोमवार रात यूक्रेनी ड्रोन हमलों में रूस के यारोस्लाव्ल शहर में बन्दरगाहों और एक बड़े तेल शोधक कारख़ाने को निशाना बनाया गया. क़ब्ज़े वाले क्रीमिया में बिजली गुल होने की भी ख़बर है. इन हमलों से रूस की घरेलू तेल आपूर्ति पर और अधिक दबाव पड़ सकता है, जिसके कारण वहाँ ईंधन के वितरण पर सख़्त नियंत्रण लागू करना पड़ा है.सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने अमेरिका में बनी पैट्रियॉट अवरोधक मिसाइलों की और अधिक आपूर्ति की अपील दोहराई. उन्होंने यह अपील तुर्किये के अंकारा में मंगलवार और बुधवार को होने वाले उत्तरी अटलांटिक सन्धि संगठन (NATO) के शिखर सम्मेलन से पहले की है.यूक्रेनी सेना ने बताया कि अवरोधक मिसाइलों की कमी के कारण ही राजधानी को निशाना बनाकर दाग़ी गई 23 बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक भी गिराई नहीं जा सकी.इन हमलों के बाद, यूक्रेन ने न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है.कीव हमलों के बाद मानवीय कार्रवाईनागरिक हताहतों की संख्या बढ़ने के बीच, यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र का सहायता कार्यालय 2026 में 41 लाख 20 हज़ार लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाने का लक्ष्य रखता है. इसमें अग्रिम मोर्चे पर कार्रवाई, हमलों से प्रभावित लोगों को आपात सहायता और आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, UNHCR ने सर्दियों की ज़रूरतों, आश्रय स्थलों की मरम्मत, ऊर्जा सहायता और विस्थापित लोगों को सामाजिक सेवाओं से जोड़ने के लिए नक़द सहायता प्रदान की है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ प्रभावित स्थलों का दौरा कर रही हैं. वे नागरिक हताहतों की पुष्टि करने और नागरिक ढाँचों को हुए नुक़सान का प्रलेखन करने के लिए अधिकारियों व अस्पतालों के सम्पर्क में हैं.मैथियास श्माले ने कहा, “यह बात बार-बार दोहराई जानी चाहिए कि अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत नागरिकों और नागरिक ढाँचों की रक्षा के लिए हर सम्भव उपाय करना आवश्यक है. घरों को तबाह करने और निर्दोष लोगों की जान लेने वाले हमलों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.”
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope