यूक्रेन के ख़ारकीव शहर में हर एक दिन अनिश्चितता के साथ शुरू होता है. हवाई हमलों के सायरन लोगों को नींद से जगा देते हैं, और ड्रोन व मिसाइलें रिहायशी इलाक़ों, औद्योगिक स्थलों व सड़कों को निशाना बनाते हैं. बमबारी के दौरान लोग घबराकर मेट्रो स्टेशनों में शरण लेते हैं, जबकि बच्चे भूमिगत स्थानों में शरण लेकर पढ़ाई करते हैं. इस बर्बादी के बीच भी, यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर एक ऐसे काम में जुटा है, जो युद्ध के समय लगभग असम्भव लग सकता है - यानि बेहतर भविष्य की तैयारी.ख़ारकीव के मेयर इगोर तेरेख़ोव कहते हैं, “हमें युद्ध के बावजूद पुनर्निर्माण करना होगा, क्योंकि अगर पुनर्निर्माण नहीं हुआ, तो केवल खंडहर बचेंगे, और जो लोग शहर छोड़कर गए हैं, वे वापस नहीं लौटेंगे.” © Kharkiv City Council ख़ारकीव के मेयर, इगोर तेरेख़ोव. यूक्रेन में पूर्वोत्तर में सीमा के पास स्थित ख़ारकीव कभी उद्योग, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केन्द्र था. मगर 24 फ़रवरी 2022 को, रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से यह देश के सबसे अधिक क्षतिग्रस्त शहरों में से एक बन चुका है.इगोर तेरेख़ोव के अनुसार, शहर में लगभग 13 हज़ार इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुकी हैं, जिनमें लगभग 10 हज़ार रिहायशी इमारतें हैं. लगभग 1.60 लाख लोग अपने घर खो चुके हैं. “हर दिन गोलाबारी होती है, और यह भयावह है. लोग केवल जीवित रहने की जद्दोजहद से थक चुके हैं.”रोज़ाना हो रहे हमलों के बीच, शहरी योजनाकार, वास्तुकार, इंजीनियर और अन्तरराष्ट्रीय संगठन, यूक्रेनी अधिकारियों के साथ मिलकर यह योजना बना रहे हैं कि युद्ध के बाद ख़ारकीव को किस रूप में फिर से बसाया जा सकता है.प्रतीक्षा, विकल्प नहींइस प्रयास के केन्द्र में, योरोपीय क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (UNECE) के नेतृत्व वाली एक पहल (UN4UkrainianCities) है, जो ख़ारकीव और दक्षिणी शहर मिकोलाइव के पुनर्बहाली एवं आधुनिकीकरण में मदद कर रही है. इस परियोजना का उद्देश्य केवल आपात ज़रूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि शहरों को अधिक हरित बनाना, समझदारी व सहनसक्षम तरीक़े से फिर से बसाने में सहयोग देना भी है. © Kharkiv City Coumcil/Vasil Golosniy यूक्रेन के ख़ारकीव में क्षतिग्रस्त इमारतें और टूटा हुआ गेट. हालाँकि बहुत से बाहरी लोगों को, युद्ध के बीच दीर्घकालिक शहरी योजना बनाना जल्दबाज़ी लग सकता है. लेकिन ज़मीन पर काम कर रहे लोगों के लिए, इन्तज़ार करना कोई विकल्प नहीं है.इस परियोजना की वास्तुकार और कार्यक्रम प्रबन्धक थमारा फ़ोर्टेस कहती हैं, “देश अब भी हमलों का सामना कर रहा है, और आपात कार्रवाई की बेहद ज़रूरत है. लेकिन साथ-साथ पुनर्बहाली एवं पुनर्निर्माण का काम होना भी ज़रूरी है.”उनके अनुसार, आपात मरम्मत से, भविष्य के विकास में मदद मिलेगी. “अगर आप अभी कुछ ऐसा बनाते हैं, जिसमें दीर्घकालिक सोच शामिल नहीं है, तो दस साल बाद वह शहर की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाएगा.”“इसलिए हम शहरों की मदद कर रहे हैं कि वे केवल आपात स्थिति पर ही ध्यान न दें, बल्कि यह भी सोचें कि आज किए जा रहे काम, किस तरह भविष्य की योजना का हिस्सा बनेंगे.”नई योजनाख़ारकीव के भविष्य को एक नई मास्टर योजना के ज़रिये आकार दिया जा रहा है. इसमें टिकाऊ बुनियादी ढाँचे, किफ़ायती आवास, नए सार्वजनिक स्थलों और आर्थिक पुनर्बहाली पर ध्यान दिया गया है. इस परियोजना में दीर्घकालिक योजना को ऐसी पायलट परियोजनाओं से जोड़ा गया है, जिनमें नए विचारों को वास्तविक इलाक़ों में परखा जा रहा है.इनमें सबसे महत्वाकाँक्षी प्रयासों में से एक उत्तरी साल्तिव्का पर केन्द्रित है - यह एक रिहायशी इलाक़ा है, जिसे युद्ध में भारी नुक़सान पहुँचा है.यह काम एक वास्तुशिल्प प्रतियोगिता से शुरू हुआ था, लेकिन अब तकनीकी क्रियान्वयन के चरण में पहुँच गया है. पाँच रिहायशी इलाक़ों व एक किंडरगार्टन को ऊर्जा-कुशल ऊष्मा रोधन (insulation), मॉड्यूलर विस्तार और ढाँचागत मज़बूती के साथ दोबारा डिज़ाइन किया जा रहा है.इसका लक्ष्य बहुत व्यावहारिक है - ऐसा विस्तृत तकनीकी दस्तावेज़ तैयार करना, जिसे शहरी प्रशासन धनराशि उपलब्ध होते ही दानदाताओं, निवेशकों या विकास बैंकों के सामने पेश कर सके.थमारा फ़ोर्टेस फ़ोर्टेस कहती हैं, “हम अब अवधारणाओं से आगे बढ़कर क्रियान्वयन की ओर जा रहे हैं. हमारा काम केवल विश्लेषण और आकलन करना नहीं है, बल्कि शहरों को कुछ ऐसा देना भी है, जिसे वे सचमुच बना सकें.”महत्वाकाँक्षी पहलेंख़ारकीव के लिए बनाई जा रही योजना में पाँच बड़ी पायलट परियोजनाएँ शामिल हैं. इनका मक़सद शहर की विरासत को बचाना, उसे अधिक टिकाऊ बनाना और नए विचारों को अपनाना है.एक परियोजना युद्ध में क्षतिग्रस्त ऐतिहासिक इलाक़े को फिर से सँवारने पर केन्द्रित है. इसमें पुराने भवनों को ऐसे रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि उनका इस्तेमाल नागरिक और साँस्कृतिक गतिविधियों के लिए किया जा सके.एक अन्य परियोजना के तहत, शहर की 25 किलोमीटर लम्बी नदी के किनारों को हरित सार्वजनिक स्थानों में बदलने की योजना है.प्रमुख विश्वविद्यालयों के पास विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ा एक नया क्षेत्र विकसित करने की भी योजना है, ताकि युवजन को शहर में रोका जा सके और अर्थव्यवस्था को अधिक विविध बनाया जा सके.इसके अलावा, कोयले पर निर्भर औद्योगिक क्षेत्रों को नवीकरणीय ऊर्जा से चलने वाले स्वच्छ विनिर्माण केन्द्रों के रूप में विकसित करने की कोशिश की जा रही है.यह काम केवल इमारतों और बुनियादी ढाँचे तक सीमित नहीं है. UNECE और यूक्रेनी साझीदार राष्ट्रीय स्तर पर आवास नीतियों में सुधार पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें किराये के सामाजिक आवास तथा आवासीय भवनों के बेहतर प्रबन्धन से जुड़े क़ानून शामिल हैं. © Kahkiv City Council/Vasil Golosniy ख़ारकीव में एक नष्ट हो चुकी इमारत. निरन्तर ख़तराइस बीच, स्थानीय अधिकारी युद्ध की कठोर वास्तविकताओं का सामना कर रहे हैं. इहोर तेरेख़ोव धीमे स्वर में कहते हैं, “इसकी आदत डालना असम्भव है. लोग लगातार ख़तरे में जी रहे हैं.”फिर भी, उनका मानना है कि शहर को फिर से बसाने और उसके भविष्य के बारे में सोचने का यही समय है. “लोग आज इस उम्मीद के साथ जी रहे हैं कि हम सब कुछ फिर से बनाएँगे.”यह उम्मीद ख़ारकीव जैसे शहर में और भी अहम है, जो अपनी वास्तुकला विरासत के लिए जाना जाता है. शहर के संग्रहालयों, पुस्तकालयों और ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुक़सान पहुँचा है. इगोर तेरेख़ोव, प्रसिद्ध कोरोलेन्को राजकीय वैज्ञानिक पुस्तकालय और कला संग्रहालय के पास स्थित ऐतिहासिक इमारतों पर हुए हमलों को याद करते हैं.“ये यूक्रेन की अनमोल धरोहरें हैं. कुछ इमारतों को बिल्कुल पहले जैसा बहाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि उन पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ था. लेकिन हम इस वास्तुकला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.”युद्ध के दौरान पुनर्निर्माण की कोशिशें भी बदलती रही हैं. थमारा फ़ोर्टेस के अनुसार, सबसे बड़ी सीख लचीलापन रही है. “कभी बिजली नहीं होती. कभी इंटरनैट नहीं होता. कभी लोग भूमिगत आश्रय स्थलों में होते हैं. इसलिए हमने सीखा कि परियोजना को शहरों की वास्तविकताओं के अनुसार लगातार ढालना पड़ता है.”‘शहरों को तैयार रहना होगा’यूक्रेन में युद्ध ने वास्तुकारों और योजनाकारों को यह सोचने पर मजबूर किया है कि शहरों को संकट के समय किस तरह सुरक्षित बनाया जाए. ख़ारकीव में नई आवासीय परियोजनाओं में अब ऐसे भूमिगत स्थान बनाए जा रहे हैं, जिनका शान्ति के समय सामान्य उपयोग हो सके और हमलों के दौरान वे आश्रय स्थल बन सकें.थमारा फ़ोर्टेस ने बताया कि, “शान्ति के समय यह पार्किंग स्थल हो सकता है. युद्ध के समय यह आश्रय स्थल बन जाता है.” यही सोच किंडरगार्टन और स्कूलों में भी अपनाई जा रही है, जहाँ कुछ स्थानों को भूमिगत कक्षाओं के साथ डिज़ाइन किया जा रहा है.उनके अनुसार, इस सोच में फ़िनलैंड से मिली सीख भी शामिल है. वहाँ कई शहरों में नागरिक सुरक्षा ढाँचे को रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बनाया गया है. सामान्य समय में खेल, पार्किंग या मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाली भूमिगत जगहें, ज़रूरत पड़ने पर जल्दी ही आपात आश्रय स्थलों में बदल सकती हैं.थमारा फ़ोर्टेस का मानना है कि यह सोच यूक्रेन से बाहर भी उपयोगी हो सकती है, क्योंकि दुनिया भर के शहर युद्ध, जलवायु आपदाओं और अन्य संकटों का सामना कर रहे हैं.वे कहती हैं, “संकट स्थानीय स्तर पर आता है - आपकी सड़क पर, आपके घर में. शहरों को तैयार रहना होगा.”नए दृष्टिकोण की शुरुआतख़ारकीव में तैयारी का अर्थ अब केवल आश्रय स्थल बनाना या आपात मरम्मत करना नहीं है. इसका अर्थ है - समुदायों को बचाए रखना, शहर की पहचान की रक्षा करना, और लोगों को वहाँ रहने या किसी दिन वापस लौटने की वजह देना.इगोर तेरेख़ोव कहते हैं, “हमारे शहर अब युद्ध से पहले जैसे नहीं रहेंगे. हमें एक नए दृष्टिकोण की ज़रूरत है.”(ये साक्षात्कार अज़रबैजान के बाकू में 17 से 22 मई तक आयोजित 2026 विश्व शहरी मंच के 13वें सत्र के दौरान किए गए थे.)
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope