पिछले लगभग ढाई वर्षों के दौरान भीषण युद्ध में बुरी तरह तबाह हो चुके क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा में, उधार के जूतों और उधार की ख़ुशियों के सहारे आयोजित किए जा रहे फ़ुटबॉल मैच, भीड़भाड़ वाले तम्बुओं, स्कूलों या क्षतिग्रस्त इमारतों में रह रहे हज़ारों लोगों को, ज़िन्दगी की कड़वी सच्चाई से कुछ देर के लिए राहत दे रहे हैं. इसराइल के क़ब्ज़े वाले ग़ाज़ा पट्टी इलाक़े में इन फ़ुटबॉल मैचों को, एक पूर्व पेशेवर खिलाड़ी असद अल-अज़्ज़ाबी आयोजित कर रहे हैं.ख़ान यूनिस के पश्चिम में स्थित अल-मवासी इलाक़े में, रेत पर दूर-दूर तक तम्बू तने हैं और पानी व भोजन के लिए लन्बी-लम्बी क़तारें लगी हैं. ऐसे हालात में असद अल-अज़्ज़ाबी एक ऐसे मैच की तैयारी कर रहे हैं जो उनकी पुरानी दुनिया से बिल्कुल अलग है.असद अल-अज़्ज़ाबी रफ़ाह के अल-तजाम्मू क्लब के लिए फ़ुटबॉल खेलते थे, जहाँ अतीत में उनके और उनके साथियों के पास मैदान, प्रशिक्षण हॉल, कोच और खेल के सभी उपकरण मौजूद थे.मगर अब तो हालात ये हैं कि अगर उन्हें खेलने के लिए जूते भी मिल जाएँ, तो वे ख़ुद को ख़ुशक़िस्मत समझते हैं. असद कहते हैं, "कभी-कभी मैं किसी दोस्त से जूते उधार ले लेता हूँ या उन्हें टेप लगाकर जोड़ लेता हूँ."उनका घर अब अल-रहमा कैम्प का एक तम्बू है. यह रफ़ाह से विस्थापित हुए लोगों का एक आश्रय स्थल है, जहाँ साफ़ पानी और स्वच्छता सेवाओं की भारी कमी है. वह यहाँ अकेले रहते हैं, क्योंकि उनकी पत्नी अपने कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज के लिए जॉर्डन चली गई हैं.संयुक्त राष्ट्र के आँकड़ों के अनुसार, ग़ाज़ा पट्टी में लगभग 17 लाख लोग क़रीब 1,600 विस्थापन स्थलों पर रह रहे हैं, जिनमें से अधिकांश अस्थाई या अनौपचारिक ठिकाने हैं. UN News ग़ाज़ा में अल-रहमा शिविर और शेख अल-ईद शिविर के बीच फ़ुटबाल मैच को देखने के लिए अच्छी ख़ासी संख्या में दर्शक उमड़े. यहाँ के अधिकांश निवासी ट्रकों द्वारा लाए जाने वाले पानी पर निर्भर हैं और उपकरण, ईंधन व मरम्मत सामग्री के प्रवेश पर लगे प्रतिबन्धों से जूझने के लिए मजबूर हैं.असद अल-अज़्ज़ाबी, बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के इस युद्ध के बीच, पास के शेख़ अल-ईद कैम्प के साथ होने वाले मैच की तैयारी कर रहे हैं. वह विस्थापित लोगों के तम्बुओं के बीच बने एक मैदान की ओर पैदल रवाना होने से पहले, रेत पर लकीरें खींचकर अपने खिलाड़ियों को खेल की रणनीति समझाते हैं.यह मैच केवल एक खेल गतिविधि से कहीं बढ़कर है – यह शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए दैनिक जीवन की कठिनाइयों से राहत का एक माध्यम है.रेतीले मैदान के चारों ओर बच्चे और युवा इकट्ठा होते हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी तो भोजन, पानी या बैटरी चार्ज करने के लिए घंटों क़तारों में खड़े रहने के बाद यहाँ पहुँचे हैं.ख़ुशी का एक मात्र सहाराफ़लस्तीनी फ़ुटबॉल एसोसिएशन के रैफ़री और रफ़ाह के विस्थापित निवासी अला अबू ताहा कहते हैं कि फ़ुटबॉल ग़ाज़ा के बहुत से लोगों के लिए कुछ ख़ुशी का "एकमात्र सहारा" बन गया है.वे कहते हैं, "हम सीमित से सीमित संसाधनों के साथ भी खेलने की कोशिश करते हैं. अब यहाँ किसी खेल का कोई बुनियादी ढाँचा नहीं बचा है. जिस मैदान पर हम अभी खड़े हैं, वह मूल रूप से बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के लिए तैयार किया गया था, लेकिन हमारे लोग शून्य से भी सब कुछ बना लेते हैं."युद्ध शुरू होने के बाद से ग़ाज़ा के खेल क्षेत्र को व्यापक नुक़सान पहुँचा है. फ़लस्तीनी फ़ुटबॉल एसोसिएशन के अनुसार, अनेक फ़ुटबॉल खिलाड़ियों सहित सैकड़ों एथलीट मारे जा चुके हैं, जबकि मैदान, क्लब मुख्यालय और प्रशिक्षण हॉल सहित सैकड़ों खेल सुविधाएँ क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुकी हैं. UN News अल-रहमा शिविर में रहने वाले विस्थापित लोगों ने एक फ़ुटबाल मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाड़ी असद अल-अज़्ज़ाबी और अन्य खिलाड़ियों को अपने कन्धों पर उठाकर जश्न मनाया. इसके बावजूद, अल-मवासी में यह नुक़सान, खिलाड़ियों को विस्थापन शिविरों के बीच एक चैम्पियनशिप आयोजित करने से नहीं रोक सका.विस्थापित दर्शकों की एक छोटी सी भीड़ के सामने मैच शुरू होता है, जिसमें असद अल-अज़ाबी प्लास्टिक टेप से जुड़े जूतों को पहनकर हिस्सा लेते हैं. मैच के अन्त में, अल-रहमा कैम्प ने शेख़ अल-ईद कैम्प को 2-1 से हरा दिया.आख़िरी सीटी बजने के बाद, कैम्प के युवा खिलाड़ी असद अल-अज़्ज़ाबी और उनके साथियों को अपने कन्धों पर उठा लेते हैं, जबकि बच्चे और नौजवान तम्बुओं के बीच जश्न मनाते हैं. ज़िन्दगी को संजोने की कोशिशविस्थापन का दर्द और शोर, मानो कुछ पलों के लिए इस माहौल से ग़ायब हो जाता है, और फ़ुटबॉल ख़ुशी के एक दुर्लभ अवसर के रूप में उभरता है.असद अल-अज़्ज़ाबी कहते हैं, "इन मुश्किल हालात में, बाहर आकर इस तरह का मैच खेलना बहुत बड़ी बात है. हमारे कैम्प को बधाई. मैं यह चैम्पियनशिप जॉर्डन में अपनी पत्नी और बेटे को समर्पित करता हूँ, और मैं अपने बेटे के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ."उनके लिए यह खेल सिर्फ़ एक जीत भर नहीं है. यह उनके दूर जा चुके परिवार के लिए एक सन्देश है, और एक पूर्व खिलाड़ी के रूप में अपनी बाक़ी ज़िन्दगी को संजोने की कोशिश है, गेन्द के पीछे भागना, मानो यही आख़िरी चीज़ बची है जो उन्हें युद्ध से पहले की उनकी पहचान से जोड़ती है.
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope