संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपनी व्यापक पहल, ‘यूएन80’ के विषय में अब तक हुई प्रगति का खाका पेश किया है, जिसका लक्ष्य सुधारों व ढाँचागत बदलावों के ज़रिए संगठन को और अधिक कारगर, स्फूर्त व वैश्विक चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने में सक्षम बनाना है. यूएन प्रमुख ने गुरुवार को महासभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भूराजनैतिक उथल-पुथल के इस दौर में निष्क्रिय रहने से, मानव पीड़ा और गहरी होगी, इसलिए सुधार आवश्यक हैं.मार्च 2025 में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि “हर शासनादेश, हर डॉलर और हर निर्णय” लोगों व पृथ्वी के लिए अधिक प्रभावशाली परिणाम दे सके, विशेषकर ऐसे समय में जब आवश्यकताएँ बढ़ रही हैं और संसाधन सीमित हैं.महासचिव ने बताया कि यह परियोजना यूएन प्रणाली के कामकाज की पद्धति, अधिक प्रभाव के लिए पारस्परिक सहयोग के तौर-तरीक़ों में एक बुनियादी बदलाव है.उन्होंने कहा कि यह पहल अब निर्णय-निर्धारण और क्रियान्वयन के एक महत्त्वपूर्ण नए चरण में प्रवेश कर चुकी है.सुधार प्रक्रियामंगलवार को जारी एक प्रगति रिपोर्ट में उन क़दमों का उल्लेख किया गया है, जो कार्यकुशलता बढ़ाने, शासनादेशों के क्रियान्वयन की समीक्षा करने और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के आन्तरिक ढाँचे में बदलावों की सम्भावनाओं का पता लगाने के लिए उठाए गए हैं. इनमें संयुक्त राष्ट्र की कुछ इकाइयों के सम्भावित विलय का प्रस्ताव भी शामिल है.यूएन सचिवालय और उससे जुड़े अन्य विभागों में कामकाज को अधिक सुव्यवस्थित बनाने की प्रक्रिया पहले से जारी है. इसमें दोहराव को कम करने और समन्वय बेहतर बनाने जैसे उपाय शामिल हैं. ये प्रयास संगठन की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने की व्यापक मुहिम का हिस्सा हैं.इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना और यूएन प्रणाली के भीतर सेवाओं को अधिक मज़बूत करना भी है, ताकि सदस्य देशों को तेज़ और कम लागत वाली सहायता उपलब्ध कराई जा सके. पारदर्शिता व जवाबदेही सुधार प्रयासों का एक अन्य प्रमुख स्तम्भ उन शासनादेशों पर केन्द्रित है, जिन्हें सदस्य देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र को सौंपा जाता है. इसके तहत यह देखा जा रहा है कि इन शासनादेशों को किस प्रकार तैयार, लागू और समीक्षा किया जाता है.रिपोर्ट में राष्ट्रीय सरकारों के साथ जारी उस कार्य का उल्लेख किया गया है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, रिपोर्टिंग के बोझ को कम करना और शासनादेशों को उपलब्ध संसाधनों तथा परिणामों के साथ बेहतर ढंग से जोड़ना है.संयुक्त राष्ट्र के कामकाज का मार्गदर्शन करने वाले हज़ारों शासनादेशों के मद्देनज़र, समीक्षा प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे प्रासंगिक, समन्वित और ठोस परिणाम देने पर केन्द्रित बने रहें.समन्वित कार्रवाईयूएन की संरचना में बदलाव के प्रस्तावों में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल तथा शान्ति व सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार से जुड़े निकायों के बीच मज़बूत सहयोग पर ज़ोर दिया गया है.इस पहल के तहत कम विभाजित कार्यप्रणाली और अधिक एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता चिन्हित की गई है. इसके साथ ही साझा डेटा मंचों और मज़बूत समन्वय तंत्र जैसे नए उपायों पर भी बल दिया गया है.हालाँकि, संयुक्त राष्ट्र की संरचना में किसी भी बदलाव से जुड़े फ़ैसले सदस्य देशों के हाथ में होंगे और प्राथमिकताओं व क्रियान्वयन पर अन्तिम निर्णय वही लेंगे.महासचिव ने यूएन80 पहल को “प्रगतिशील प्रक्रिया” क़रार देते हुए कहा है कि अधिक समन्वित और प्रभावशाली संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के निर्माण के लिए निरन्तर भागीदारी आवश्यक होगी.उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यह पहल आगे बढ़ेगी, इसके विभिन्न पहलुओं को एकीकृत ढाँचे में समाहित किया जाएगा, ताकि अधिक मज़बूत और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.अब तक हुई प्रगतिवर्ष 2026 के लिए पदों में 21 प्रतिशत की कटौती की गई है. कर्मचारियों पर इसके प्रभाव को न्यूनतम रखने का प्रयास किया गया है.न्यूयॉर्क में 6 हज़ार कर्मियों को सेवाएँ प्रदान करने वाले एक साझा प्रशासनिक मंच के तहत 11 टीमों का विलय किया गया है, जबकि 5 अन्य कार्यस्थलों को भी इससे जोड़े जाने की योजना है.स्पेन के वेलेंसिया शहर में सचिवालय-स्तरीय डिजिटल सेवाओं के लिए एक डिजिटल हब शुरू किया गया है.10 वेतन-प्रबन्धन केन्द्रों को एकीकृत कर एक टीम के अधीन लाया गया है.सचिवालय के 220 पदों को अधिक लागत वाले स्थानों से स्थानान्तरित किया गया है, जबकि संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में लगभग 1,900 अन्य पदों के स्थानान्तरण की प्रक्रिया भी जारी है.वरिष्ठ स्तर के पदों में कटौती की प्रक्रिया जारी है और वर्ष 2028 के बजट में इससे जुड़ी अतिरिक्त कटौतियों को शामिल किए जाने की अपेक्षा है.नए मानवतावादी कॉम्पैक्ट के पायलट क्रियान्वयन की शुरुआत 5 संकटग्रस्त क्षेत्रों यानि अफ़ग़ानिस्तान, हेती, क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र, सोमालिया और सूडान में की गई है. इसके तहत आपूर्ति श्रृंखलाओं को एकीकृत किया जा रहा है, जिन पर कुल मानवीय व्यय का लगभग 70 प्रतिशत ख़र्च होता है.
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope