ग़ाज़ा पट्टी में भीड़भाड़ वाले तम्बुओं और विस्थापन शिविरों में रह रहे हज़ारों परिवार, चूहों और कीट-पतंगों की बढ़ती समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे अनेक बीमारियाँ फैलने का ख़तरा बढ़ रहा है. इस तटीय क्षेत्र में बहुत से परिवारों को इसराइल और हमास के बीच जारी युद्ध से बचने के लिए, बार-बार अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह तलाश करनी पड़ी है.स्वास्थ्य व्यवस्था का बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका है. अब सड़कों पर कचरा जमा होने और सीवेज सेवाएँ ठप पड़ने से स्वास्थ्य और पर्यावरणीय हालात तेज़ी से बिगड़ रहे हैं.विस्थापित लोगों का कहना है कि चूहे रोज़ तम्बुओं में घुस जाते हैं, भोजन सामग्री को दूषित करते हैं, रात में बच्चों पर हमला करते हैं. बुनियादी सेवाओं की कमी और भीड़भाड़ के कारण त्वचा रोगों और प्रदूषण का ख़तरा भी बढ़ रहा है.पूर्वी ग़ाज़ा शहर से भागकर ग़ाज़ा सिटी के मध्यवर्ती इलाक़े में एक विस्थापन शिविर में पहुँचे विस्थापित निवासी फ़ादी जुन्दिया ने बताया कि शिविर में चूहे रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का हिस्सा बन गए हैं.उन्होंने कहा, “इस शिविर की स्थापना के पहले दिन से ही चूहों की समस्या रही है, लेकिन अब वे तम्बुओं के बीच असामान्य रूप से फैल रहे हैं. हम जब एक चूहे से छुटकारा पाते हैं, तो दस और दिखाई देने लगते हैं. उनकी संख्या तेज़ी से बढ़ रही है और हमारे पास कोई समाधान नहीं है.”उन्होंने बताया कि चूहे प्लास्टिक के तम्बुओं को कुतर देते हैं और भोजन सामग्री नष्ट कर देते हैं. चूहों को मारने के लिए उचित कीटनाशक उपलब्ध नहीं होने या उसके बहुत महंगे होने के कारण, स्थानीय स्तर पर बनाए गए जाल भी अब असरदार नहीं रहे हैं.उन्होंने बताया कि बच्चे रात में लगातार डर के माहौल में रहते हैं, ख़ासतौर पर शौचालय जाते समय, क्योंकि शिविरों में चूहों द्वारा काटने और खरोंच लगने की घटनाएँ बार-बार सामने आई हैं. © UNRWA ग़ाज़ा में साफ़-सफ़ाई व्यवस्था ढहने से हर ओर गंदगी व्याप्त है, जिससे बीमारियों का जोखिम है. एक अन्य तम्बू में रह रहे विस्थापित निवासी मोहम्मद तलाल बताते हैं कि सोते समय उनके बच्चे पर चूहों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें सुबह होने से पहले ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.उन्होंने कहा, “मेरे बच्चे पर चूहों ने हमला किया और शुक्र है कि स्थिति इससे ज़्यादा गम्भीर नहीं हुई. मैं उसे सुबह पाँच बजे अस्पताल ले गया, जहाँ उसके चेहरे के घाव का इलाज किया गया. हम अब भी चूहों की समस्या से जूझ रहे हैं, विशेषकर इसलिए क्योंकि यहाँ रौशनी नहीं है.”संयुक्त राष्ट्र के मानवीय साझीदारों के अनुसार, विस्थापित परिवारों में त्वचा सम्बन्धी चोटों और अन्य बीमारियों की शिकायतें बढ़ रही हैं. अब स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और कीट नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं.फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, (UNRWA) की टीमें विस्थापन शिविरों में लगातार सफ़ाई, संक्रमणमुक्ति और कीटनाशक छिड़काव अभियान चला रही हैं.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने भी स्थानीय नगरपालिकाओं के सहयोग से ग़ाज़ा पट्टी में चूहों व कीड़ों से निपटने के लिए एक व्यापक योजना शुरू करने की घोषणा की है.विस्थापित निवासी मोहम्मद तलाल का कहना है कि हालात में जल्द से जल्द सुधार होना बेहद ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “मैं चूहों के कारण पूरी रात जागता रहता हूँ और रौशनी के लिए मोबाइल फ़ोन हाथ में रखता हूँ. अगर मेरे पास धन होता है तो मैं फ़ोन की बैटरी चार्ज कर लेता हूँ, नहीं तो अंधेरे में सोने के लिए मजबूर होता हूँ.""मेरे बच्चे भी रात में शौचालय जाने से डरते हैं और उनके साथ किसी को रौशनी लेकर चलना पड़ता है. जब मेरे पास रौशनी नहीं होती, तो मैं डंडा लेकर उनके साथ जाता हूँ. मुझे नहीं पता कि और क्या करूँ.” © UN News ग़ाज़ा के विस्थापन शिविरों में संयुक्त राष्ट्र टीमें कीटनाशक छिड़काव और सफ़ाई कार्य करती हुईं. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने संकट से निपटने के प्रयासों के तहत, स्थानीय नगरपालिकाओं के साथ मिलकर ग़ाज़ा पट्टी में चूहों और कीट-पतंगों से निपटने के लिए एक व्यापक योजना शुरू करने की घोषणा की है. अस्पतालों, स्कूलों और आश्रय स्थलों को भारी नुक़सान पहुँचने के बाद यह क़दम उठाया गया है.फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) की टीमें भी विस्थापन शिविरों और आश्रय स्थलों में बदले गए स्कूलों में सफ़ाई और कीटनाशक छिड़काव अभियान चला रही हैं. चेतावनी दी गई है कि अगर कचरे और बुनियादी ढाँचे का संकट जारी रहा, तो स्वास्थ्य जोखिम और बढ़ सकते हैं.
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope