विश्व भर में, हर 5 में से 1 बच्चा या तो हिंसक टकराव से प्रभावित क्षेत्र में रहने के लिए मजबूर है या फिर वहाँ से भागने की कोशिश कर रहा है. यानि 47 करोड़ से अधिक बच्चे. ‘बच्चे, टैक्नॉलॉजी, और हिंसक टकरावों में शिक्षा’ के विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में इसी विषय पर चर्चा हुई, जिसमें हिंसक टकरावों में फँसे और पढ़ाई-लिखाई से वंचित बच्चों तक गुणवत्तापरक शिक्षा पहुँचाने के उपायों पर ध्यान केन्द्रित किया गया. मार्च महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष देश, संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने इस बैठक की अध्यक्षता की. अतीत में पहले भी प्रथम महिलाओं ने सुरक्षा परिषद की बैठकों को सम्बोधित किया है, लेकिन यह पहला अवसर था जब अमेरिका की प्रथम महिला ने औपचारिक रूप से चर्चा की अध्यक्षता की.राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चर्चा एक, आसाधारण रूप से प्रासंगिक क्षण में हो रही है.“दूसरे विश्व युद्ध के बाद से, दुनिया सबसे अधिक संख्या में सशस्त्र टकरावों की गवाह बन रही है और पिछले कई दशकों में मृतक आम नागरिकों के सर्वाधिक आँकड़े की भी.”उन्होंने कहा कि जब हिंसक टकराव भड़कते हैं, तो बच्चे उससे सर्वाधिक प्रभावित होने वाली आबादी में होते हैं. यह एक ऐसी वास्तविकता है, जिसे पिछले कुछ दिनों में इसराइल, संयुक्त अरब अमीरात, क़तर, बहरीन और ओमान में महसूस किया गया है. सैन्य टकराव की वजह से वहाँ स्कूल बन्द हो गए हैं और ऑनलाइन पढ़ाई-लिखाई, ‘रिमोट लर्निंग’ की व्यवस्था की गई है.यूएन अवर महासचिव ने ईरान के मिनाब शहर में बमबारी की चपेट में आए एक प्राथमिक स्कूल में बड़ी संख्या में छात्राओं के मारे जाने की ख़बरों का भी उल्लेख किया. अमेरिकी प्रशासन द्वारा इस घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है.अधिकार हनन मामलों में उछालविश्व भर में, हर 5 में से 1 बच्चा, 47 करोड़ से अधिक बच्चे, या तो हिंसक टकराव से प्रभावित क्षेत्र में रहने के लिए मजबूर है या फिर वहाँ से भागने की कोशिश कर रहा है.बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन मामलों में वृद्धि हुई है और 2023 की तुलना में 2024 में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. बलात्कार और अन्य प्रकार की यौन हिंसा की घटनाएँ 35 प्रतिशत तक बढ़ी हैं. United Nations राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने हिंसक संघर्ष में बच्चों, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित किया. रोज़मैरी डीकार्लो ने कहा कि हिंसक टकरावों में स्कूल ऐसे सुरक्षित स्थल हो सकते हैं जहाँ बच्चों को सैनिकों के रूप में भर्ती होने, तस्करी का शिकार होने और शोषण से बचाया जा सके.“स्कूलों में स्वास्थ्य व स्वच्छता की रक्षा हो सकती है, मनोसामाजिक समर्थन मिलता है और परिवारों को अति-आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जाता है.”इसके बावजूद, स्कूलों, शिक्षकों व शिक्षा सम्बन्धी बुनियादी ढाँचे को निरन्तर हिंसा झेलनी पड़ रही है. वर्ष 2024 में, संयुक्त राष्ट्र ने स्कूलों व अस्पतालों पर 2,374 हमलों की पुष्टि की, जबकि वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है.वर्ष 2024 में सबसे अधिक हमले यूक्रेन, इसराइल, क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े और हेती में हुए.टैक्नॉलॉजी उपायों पर बलअवर महासचिव डीकार्लो के अनुसार, डिजिटल पढ़ाई-लिखाई के ज़रिए उन इलाक़ों में बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की जा सकती है, जहाँ स्कूल बन्द हैं, उन तक पहुँच पाना कठिन है, या जहाँ छात्र हिंसा से बचने के लिए भाग रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने इन उपायों के लिए समन्वित ढंग से निवेश किया है.उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी साझीदारी, जब ठोस नैतिक फ़्रेमवर्क की बुनियाद पर टिकी हो, तो उससे नवाचारी शिक्षा टैक्नॉलॉजी उपायों का विस्तार किया जा सकता है.उदाहरणस्वरूप, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की ‘Learning Passport’ नामक पहल को माइक्रोसॉफ़्ट के साथ मिलकर विकसित किया गया था, जोकि 47 देशों में 1 करोड़ बच्चों को मोबाइल लर्निंग प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए शिक्षा प्रदान कर रही है. वहीं, Instant Network Schools कार्यक्रम को यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और वोडाफ़ोन फ़ाउंडेशन ने शुरू किया था, जिसके ज़रिए शरणार्थियों व शिक्षकों को डिजिटल शैक्षणिक सामग्री व इंटरनैट मुहैया कराया जाता है. इससे दक्षिण सूडान और काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हाशिएकरण का शिकार आबादी तक शिक्षा पहुँचाना सम्भव हुआ है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि टैक्नॉलॉजी की मदद से शिक्षा को सर्वाधिक निर्बलों तक पहुँचाया जा सकता है और इसलिए डिजिटल शिक्षा के ज़रिए बाल संरक्षण को बढ़ावा देना होगा और हर चरण में जोखिमों का आकलन करना होगा.“हमें डिजिटल जगत में बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए क़ानूनी व नीतिगत फ़्रेमवर्क को मज़बूती देनी होगी...” इस प्रक्रिया में टैक्नॉलॉजी कम्पनियों की अहम भूमिका है.उन्होंने सचेत किया कि हिंसक टकराव के दंश से बच्चों को बचाने के लिए सबसे कारगर उपाय है कि युद्धों की रोकथाम व उनका अन्त किया जाए और लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करने होंगे. UN Photo/Manuel Elias संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला, मेलानिया ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. पढ़ाई-लिखाई से राष्ट्र के भविष्य की रक्षा संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला, मेलानिया ट्रम्प ने अपने सम्बोधन में कहा कि चिरस्थाई शान्ति को तभी हासिल किया जा सकता है जब सभी समाजों में ज्ञान व समझ की महत्ता को पूर्ण रूप से समझा जाए.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनका देश विश्व भर में बच्चों के समर्थन में खड़ा है. किसी राष्ट्र के नेताओं द्वारा शिक्षा को जितना महत्व दिया जाता है, उसी से उनके देश में विश्वास प्रणालियों की बुनियाद को आकार देने में मदद मिलती है.“जो राष्ट्र पढ़ाई-लिखाई को पवित्र बनाता है, वो अपनी किताबों, अपनी भाषा, अपने विज्ञान और भाषा की रक्षा करता है. इससे उसके भविष्य की रक्षा होती है.” इससे समझ, नैतिक तर्कक्षमता और अन्य के प्रति सहिष्णुता बढ़ती है. प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के अनुसार, बुद्धिमता की नींव पर तैयार संस्कृतियों में पले-बढ़े बच्चों में विश्वास, नवाचार विकसित होता है और वे एक गहरी मूल्य प्रणाली को बना कर रखते हैं. उनके ज्ञान से अन्य लोगों के लिए भावनात्मक समझ को प्रोत्साहन मिलता है, जोकि भूगोल, धर्म, नस्ल, लिंग से परे तक जाती है.वहीं, अज्ञान की बुनियाद पर आधारित समाजों में बड़े होने वाले बच्चे अक्सर अव्यवस्था और कभी-कभी टकरावों से घिरे होते हैं. मेलानिया ट्रम्प ने कहा कि जब कोई राष्ट्र, विचारों पर पाबन्दी थोपता है तो अपने भविष्य पर ही अंकुश लगाता है.
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope