ईरान पर इसराइल व संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई हमलों और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई से पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में उथलपुथल मची है, और वायु क्षेत्र व परिवहन मार्गों में बड़ा व्यवधान दर्ज किया गया है. परिस्थितियाँ तेज़ी से बिगड़ रही है, हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ रही है और खाड़ी देशों समेत व्यापक क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता फैलने की आशंका है. संयुक्त राष्ट्र ने आम नागरिकों, बच्चों और स्वास्थ्य सेवाओं समेत वृहद क्षेत्र पर बढ़ते असर के प्रति गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए इस टकराव पर तुरन्त विराम लगाए जाने की अपील की है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मध्य पूर्व में अनेक मोर्चों पर टकराव के फैलने और हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ने की चेतावनी दी है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने न्यूयॉर्क में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि महासचिव, मध्य पूर्व में घटनाक्रम और वृहद क्षेत्र में इसके प्रभावों पर चिन्तित हैं.खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों में तेल व ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम भी बढ़ रहे हैं. ईरान में, शनिवार से अब तक हुए हवाई हमलों में 1 हज़ार स्थलों के प्रभावित होने की ख़बर है, जिनमें लगभग 790 लोगों की जान गई है और 750 से अधिक घायल हुए हैं.वहीं, ईरान के जवाबी मिसाइल व ड्रोन हमलों में इसराइल में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और अनेक अन्य के घायल होने का समाचार है. साथ ही, नागरिक प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँची है.हिंसक टकराव से स्वास्थ्य सेवाओं पर असरविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि मध्य पूर्व में हिंसक टकराव का दायरा फैलने से पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर हो रहा है और यह व्यवधान बढ़ता जा रहा है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने लेबनान के दक्षिणी टायर ज़िले में एक विस्फोट में 3 स्वास्थ्यकर्मियों के मारे जाने और 6 अन्य के मारे जाने पर दुख प्रकट किया है. ये स्वास्थ्यकर्मी, विस्फोट में घायल हुए लोगों को बचाने में जुटे थे. WHO प्रमुख ने कहा कि हताहतों में और अधिक संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के शामिल होने का जोखिम ज़्यादा है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सदैव रक्षा की जानी होगी और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन किया जाना आवश्यक है.महानिदेशक घेबरेयेसस ने संयम व हिंसा पर विराम लगाने की अपील करते हुए कहा कि, “शान्ति, सर्वोत्तम औषधि है.”ईरान पर हुए हमलो की निन्दाईरान पर यूएन मानवाधिकार परिषद द्वारा गठित एक तथ्य-खोजी मिशन ने इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किए हमलों की कठोर निन्दा की है. ईरान पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन को यूएन मानवाधिकार परिषद द्वारा 2022 में स्थापित किया गया था. इस मिशन का दायित्व, ईरान में कथित रूप से मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े मामलों की जाँच करना है और यह यूएन सचिवालय से स्वतंत्र रूप से कार्यरत है.मिशन ने सचेत किया है कि ये हमले, किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता और राजनैतिक स्वतंत्रता के विरुद्ध बल का प्रयोग है, जोकि संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निषिद्ध है. मानवाधिकार विशेषज्ञों ने बुधवार को जिनीवा में जारी एक वक्तव्य में सभी पक्षों को ध्यान दिलाया है कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी और मानवाधिकार क़ानून का सदैव सम्मान किया जाना होगा. सैन्य बलों और नागरिकों के बीच भेद करना होगा और आम नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित की जानी होगी.तथ्य-खोजी मिशन ने हिंसक टकराव के दौरान ईरान के मिनाब में लड़कियों के एक प्राइमरी स्कूल के बमबारी की चपेट में आने की ख़बरों पर क्षोभ व्यक्त किया है. इस घटना में 150 से अधिक छात्राओं व शिक्षकों के मारे जाने की रिपोर्ट है.ईरान के जवाबी हमलो पर अलार्मतथ्य-खोजी मिशन ने ईरान द्वारा अपने पड़ोसी देशों पर जवाबी हमले किए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए आगाह किया है कि इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हो रही है और पूरे क्षेत्र में नागरिक प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँच रही है.मानवाधिकार विशेषज्ञों ने ज़ोर देकर कहा कि सभी पक्ष, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी और मानवाधिकार क़ानून से बंधे हैं, जिनमें हिंसक टकराव के दौरान आम नागरिकों व नागरिक प्रतिष्ठानों की रक्षा करने का दायित्व भी है.उन्होंने चेतावनी दी है कि सैन्य टकराव में तेज़ी आने से ईरान और व्यापक क्षेत्र में आम नागरिकों के लिए जोखिम बढ़ेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी पक्षों से हमलों को तुरन्त रोके जाने का आग्रह किया है.लेबनान में बिगड़ते हालातउधर, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया है कि बढ़ते हमलों व टकराव के बीच, पिछले 24 घंटों में 7 बच्चों की मौत हो गई है और 38 बच्चे घायल हुए हैं.यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाकर किए गए इसराइली हवाई हमलों का सिलसिला, लेबनान के अनेक इलाक़ों में फिर से तेज़ हो गया है. इन हमलों से बड़े पैमाने पर लोगों का विस्थापन हुआ है और पहले से नाज़ुक मानवीय हालात और बिगड़ गए हैं.ख़बरों के अनुसार, इसराइल ने दक्षिणी लेबनान के अनेक समुदायों को अपने इलाक़े ख़ाली करने के आदेश जारी किए हैं, जिससे देश की लगभग 5 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुई है. इसमें लितानी नदी के दक्षिण में रहने वाले लगभग 2.5 लाख लोग शामिल हैं.पिछले 24 घंटों में, लगभग 18 हज़ार बच्चों सहित 60 हज़ार लोग नए सिरे से विस्थापित हुए हैं, जिससे पहले से विस्थापन का शिकार हज़ारों लोगों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है.देश भर में कम से कम 300 शरण स्थलों में 12 हज़ार से अधिक परिवारों ने शरण ली है, जबकि कई स्थल पहले ही अपनी पूरी क्षमता पर पहुँच चुके हैं.यूनीसेफ़ के लेबनान प्रतिनिधि मार्कोलुइजी कॉर्सी ने कहा, “कोई भी बच्चा कभी भी मारा नहीं जाना चाहिए और न ही उसे शारीरिक और मानसिक हिंसा के निशानों को जीवन-पर्यन्त सहने के लिए छोड़ना चाहिए.”यूनीसेफ़ के सहायता प्रयासों के तहत 10 लाख ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए 4.8 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल 16 प्रतिशत धनराशि ही प्राप्त हुई है.
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope